लाइव न्यूज़ :

मशहूर फैशन डिजाइनर ने बेटियों के कॉलेज में एडमिशन के लिए दिए 5 लाख डॉलर, हुई 5 महीने की जेल

By सुमित राय | Updated: August 22, 2020 11:07 IST

मशहूर फैशन डिजाइनर और उनकी एक्ट्रेस पत्नी को अपनी बेटियों के एडमिशन के लिए 5 लाख डॉलर रिश्वत देने के जुर्म में कोर्ट ने जेल की सजा सुनाई है।

Open in App
ठळक मुद्देफैशन डिजाइनर मोसिमो गियानुल्ली और उनकी पत्नी लोरी लाफलिन को कोर्ट की सजा सुनाई है।दोनों को कॉलेज एडमिशन के रिश्वत कांड मामले में भूमिका के लिए जेल हुई है।

अमेरिका के मशहूर फैशन डिजाइनर मोसिमो गियानुल्ली और उनकी पत्नी व अभिनेत्री लोरी लाफलिन को कॉलेज एडमिशन के रिश्वत कांड मामले में भूमिका के लिए जेल हुई है। संघीय न्यायाधीश ने मोसिमो गियानुल्ली को पांच महीने, जबकि लोरी लाफलिन को दो महीने की जेल की सजा सुनाई है।

बता दें कि कपल ने मई महीने में स्वीकार किया था कि उन्होंने अपनी दो बेटियों को साउथ कैलिफोर्निया यूनिवर्सिटी में एडमिशन किसी भी तरह से कराने के लिए 5 लाख डॉलर दिए। ताकि उन्हें यूएससी क्रू टीम में शामिल कर लिया जाए, जबकि उनकी दोनों बेटियां रोवर (नाव खेनेवाला) नहीं थीं।

मोसिमो गियानुल्ली और लोरी लाफलिन ऑपरेशन वर्सिटी ब्लूज में पकड़े गए पैरेंट्स में से एक हैं। मार्च 2019 में, संघीय अभियोजकों ने विलियम 'रिक' सिंगर नामक एक भ्रष्ट कॉलेज एडमिशन काउंसलर से संबंध के मामले में इनके और अन्य पैरेंट्स के खिलाफ आरोपों की घोषणा की थी।

अमेरिकी जिला न्यायाधीश नथानिएल एम गॉर्टन ने कोरोना वायरस महामारी के कारण जूम वीडियो कॉन्फ्रेंस के माध्यम से सजा सुनाई। जज ने नवंबर महीने में जेल प्रशासन के सामने गियानुल्ली को आत्मसमर्पण करने का आदेश दिया।

न्यायधीश ने गियानुल्ली को 'लुभावनी धोखाधड़ी' से संबोधित करते हुए कहा, "आप एक जानकार, स्मार्ट और सफल व्यवसायी हैं। आपने जो किया है वह निश्चित रूप से बेहतर जानते हैं। आपके पास अपने अपराध के लिए कोई बहाना नहीं है और यह सब आपको अधिक दोषपूर्ण बनाता है।"

सजा के बाद 57 वर्षीय मोसिमो गियाननुली ने कहा कि उनके काम से उनके परिवार को जो नुकसान हुआ है उसका उन्हें गहरा अफसोस है। उन्होंने कहा, "मैं पूरी जिम्मेदारी लेता हूं।"

टॅग्स :एडमिशनअमेरिकाक्राइम न्यूज हिंदी
Open in App

संबंधित खबरें

क्राइम अलर्टराजस्थान सड़क हादसाः पुलिस उपनिरीक्षक सहित 4 लोगों की मौत, भरतपुर में तेज रफ्तार कार ने 3 को कुचला

क्राइम अलर्टगर्लफ्रेंड शगुफ्ता शमीम के साथ-साथ नौकरानी भी करोड़ों की मालकिन, चलती है थार से?, बिहार में गैलेन्ट्री अवार्ड से सम्मानित डीएसपी गौतम कुमार ने किए कारनामे?

क्राइम अलर्टसासाराम में मैरिज हॉल एंड होटल से 82 युवक-युवतियां आपत्तिजनक हालत?, 40 से ज्यादा लड़कियां और कई शादीशुदा, देह व्यापार धंधे के खिलाफ मुहिम

क्राइम अलर्टबेटी तेरे शरीर में क्यों हो रहा बदलाव, जांच में खुलासा?, 13 वर्षीय लड़की से कई बार बलात्कार, गर्भवती करने के आरोप में 35 वर्षीय आरोपी अरेस्ट

कारोबारपश्चिम एशिया संघर्षः भारत मजबूती से उभरा और हालात का डटकर मुकाबला किया?, विदेश मंत्री जयशंकर ने कहा- युद्ध से करोड़ों लोग परेशान, वीडियो

क्राइम अलर्ट अधिक खबरें

विश्वकर्ज़ में डूबे पाकिस्तान के लिए भारी मुसीबत, यूएई ने इसी महीने 3.5 अरब डॉलर का लोन चुकाने को कहा

क्राइम अलर्टसस्ते केमिकल से बन रहा था 'ब्रांडेड' टूथपेस्ट, पूरा मामला जानिए

क्राइम अलर्टबड़े भाई और भाभी को पिता प्रसिद्ध नारायण दीक्षित ने मार डाला, घर में ही किसी बात को लेकर झगड़ा?, छोटे बेटे ने सिर पर लोहे की रॉड से वार कर की हत्या?

क्राइम अलर्टफोन, पेनड्राइव और टैबलेट में 121 अश्लील वीडियो?, रवींद्र गणपत एरंडे ने सरकारी नौकरी का वादा कर अलग-अलग होटल में कई महिलाओं का यौन शोषण किया

क्राइम अलर्टखुले कुएं में गिरी कार, परिवार के 9 सदस्यों की गई जान, समारोह में शामिल होने के बाद घर लौट रहे थे, वीडियो