लाइव न्यूज़ :

फरीदाबाद में बिहार के 16 वर्षीय एथलेटिक्स खिलाड़ी की चाकू से गोदकर हत्या, 200 से अधिक जीते थे मेडल, जानें क्या था कसूर

By भाषा | Updated: August 31, 2022 20:29 IST

सहायक पुलिस आयुक्त (अपराध) सुरेंद्र श्योराण ने बताया कि मूलरूप से बिहार व हाल में संजय कॉलोनी में रहने वाला 16 वर्षीय प्रियांश कुमार नंगला के सरकारी स्कूल में 12वीं कक्षा का छात्र था।

Open in App
ठळक मुद्देप्रियांश एथलेटिक्स खिलाड़ी था और सेक्टर-12 खेल परिसर में अभ्यास करता था।प्रियांश की घटनास्थल पर ही मौत हो गई और हमलावर मौके से फरार हो गया।पुलिस और अपराध शाखा की टीम ने मौके पर पहुंचकर जांच शुरू की।

फरीदाबादः हरियाणा के फरीदाबाद में बुधवार को 16 वर्षीय एथलेटिक्स खिलाड़ी प्रियांश कुमार की चाकू से गोदकर हत्या कर दी गई। पुलिस ने यह जानकारी दी। पुलिस ने हत्या का मामला दर्ज कर जांच शुरू कर दी है। प्रियांश कुमार ने स्कूल से लेकर जिला व प्रदेश स्तर पर करीब 200 से अधिक मेडल जीते थे।

सहायक पुलिस आयुक्त (अपराध) सुरेंद्र श्योराण ने बताया कि मूलरूप से बिहार व हाल में संजय कॉलोनी में रहने वाला 16 वर्षीय प्रियांश कुमार नंगला के सरकारी स्कूल में 12वीं कक्षा का छात्र था। उन्होंने बताया कि प्रियांश एथलेटिक्स खिलाड़ी था और सेक्टर-12 खेल परिसर में अभ्यास करता था।

बताया जाता है कि प्रियांश खेल परिसर से अभ्यास करके बुधवार को साइकिल पर सवार होकर अपने घर की ओर जा रहा था, जैसे ही वह सेक्टर-12 के निकट ‘कन्वेंशन हॉल’ पहुंचा तो वहां पर एक दूसरे साइकिल सवार ने उसे चाकू घोंप दिया। जानकारी के मुताबिक, प्रियांश की घटनास्थल पर ही मौत हो गई और हमलावर मौके से फरार हो गया।

वारदात के बाद इलाके की पुलिस और अपराध शाखा की टीम ने मौके पर पहुंचकर जांच शुरू की। प्रियांश के पिता ने बताया कि वह जिला व राज्य स्तर पर दौड़ प्रतियोगिता में भाग लेता था और हाल में उसने करनाल में आयोजित प्रतियोगिता में जीत हासिल की थी। पुलिस ने शव को पोस्टमार्टम के लिए सिविल अस्पताल भेज दिया है। 

टॅग्स :क्राइम न्यूज हिंदीहरियाणाहत्याबिहार
Open in App

संबंधित खबरें

भारत'चंद दिनों के बलात्कार और दुष्कर्म के चंद आंकड़े दे रहा हूँ': नेता प्रतिपक्ष तेजस्वी यादव ने आंकड़े जारी कर सम्राट सरकार पर बोला तीखा हमला

क्राइम अलर्टडंडा और रॉड से हमला कर पत्नी फूल कुमारी दास, 3 बच्चे ह्रदय दास, संध्या दास और सोन दास को मार डाला, चंदनपट्टी गांव से दिल दहला देने वाली घटना

क्राइम अलर्टनीट पेपरफूट मामले में सीबीआई टीम की नागपुर-चंद्रपुर में छापेमारी, दो छात्राओं और एक छात्र से पूछताछ, लातूर से मिली थी ‘नागपुर लिंक

क्राइम अलर्टTelangana: दूसरी शादी के लिए महिला ने पानी की टंकी में डुबोकर अपनी छह साल की बेटी को मार डाला

क्राइम अलर्टTwisha Sharma Death Case: 10000 रुपये इनाम की घोषणा, फरार वकील-पति समर्थ सिंह की अग्रिम जमानत याचिका खारिज, पासपोर्ट रद्द करने की प्रक्रिया जारी, वीडियो

क्राइम अलर्ट अधिक खबरें

क्राइम अलर्ट29 वर्षीय पंजाबी गायिका यशविंदर कौर की कथित अपहरण के छह दिन बाद मिली डेड बॉडी

क्राइम अलर्टमां का कटा हाथ लेकर 3 दिन तक भटकता रहा ITBP जवान, कानपुर की घटना से सनसनी

क्राइम अलर्टसुखदेवगिरी गोस्वामी से जागृति की शादी, 2 बच्चे की मां को पति के बड़े भाई शांतिगिरी से हुआ प्यार और की शादी, मन नहीं भरा तो कांतिलाल से दूसरा प्रेम?, 25000 रुपये देकर ऐसे रचा साजिश?

क्राइम अलर्टNoida Dowry Case: "ससुराल वालों का हो एनकाउंटर...", रोती-बिलखती बहन ने की मांग, पोस्टमॉर्टम रिपोर्ट के खुलासे से हड़कंप

क्राइम अलर्टएक्टिंग छोड़ना चाहती थीं त्विशा शर्मा? को-स्टार दीक्षित शेट्टी ने खोला राज