लाइव न्यूज़ :

VIDEO: प्यार का ऐसा अंजाम सोचा ना होगा आपने, देखें कैसे सरेआम शख्स ने अपनी प्रेमिका को मारी गोली

By पल्लवी कुमारी | Updated: June 5, 2018 02:54 IST

इस घटना के बाद प्रेमी ने भी अपनी जान लेने की कोशिश की लेकिन वह किसी तरह से बच गया।

Open in App

बैंकॉक, 5 जून:  थाइलैंड में एक्स गर्लफ्रेंड से सबकुछ ठीक ना होता देख एक प्रेमी ने जो किया है, वह सुन आप भी कांप उठंगे। , जी हां,  बैंकॉक में एक प्रेमी ने अपनी पूर्व प्रेमिका की सरेआम गोली मारकर हत्या कर दी है। घटना का सीसीटीवी वीडियो भी सामने आया है। जो सोशल मीडिया पर वायरल भी हो रहा है। 

सीसीटीवी वीडियो में आप साफ देख सकते हैं कि एक लड़की अपने हॉस्टल से बाहर आती है, एक लड़का उससे बात करता रहता है, बीच-बीच में वह लड़की बंदूक दिखा रहा होता है। लेकिन जैसे ही लड़की उससे बात करके आगे बढ़ती है, शख्स अचानक से लड़की पर गोली चला देता है। जिसके बाद मौके पर ही लड़की की मौत हो जाती है। 

डेलीमेल के मुताबिक इस घटना के बाद प्रेमी ने भी अपनी जान लेने की कोशिश की लेकिन वह किसी तरह से बच गया। घटना बैंकॉक की है। आरोपी प्रेमी का नाम पुकापांग चित्तारोम है। जो की 24 साल का है। वहीं एक्स गर्लफ्रेंड का नाम नतचारीया थाप्राजीत है। जो की 21 साल की है। 

बिहार: पटना के डीएसपी ने की लड़की से सेक्स की डिमांड, ऐसे हुआ मामले का खुलासा

खबरों के मुताबिक  पुकापांग चित्तारोम और नतचारीया थाप्राजीत दोनों एक-दूसरे को पिछले पांच साल से जानते थे। कुछ महीने पहले ही दोनों का ब्रेकअप हो गया था। इसके बाद पुकापांग चित्तारोम  गर्लफ्रेंड नतचारीया थाप्राजीत के साथ फिर से सबकुछ ठीक करना चाहता था। लेकिन नतचारीया थाप्राजीत इसके लिए बिल्कुल तैयार नहीं थी। 

डेलीमेल के मुताबिक आरोपी प्रेमी बिजनेस का छात्र है। वह अपनी क्लास के लिए निकल रहा था, तभी उसकी नजर उसके एक्स गर्लफ्रेंड पर पड़ी। उसने अपनी पूर्व प्रेमिका से बात करनी चाही लेकिन जब वह नहीं मानी तो उसने गुस्से में आकर उसे गोली मार दी। लड़की को गोली मारने के बाद लड़के ने मुंह में गोली मारकर खुदकुशी करनी चाही पर वह बच गया। उसने मुंह में गोली मारी थी जो उसके गाल से होती हुई बाहर निकल गई। फिलहाल उसका इलाज चल रहा है। 

लोकमत न्यूज के लेटेस्ट यूट्यूब वीडियो और स्पेशल पैकेज के लिए यहाँ क्लिक कर के सब्सक्राइब करें

टॅग्स :हत्याकांडवायरल वीडियो
Open in App

संबंधित खबरें

क्राइम अलर्टडंडा और रॉड से हमला कर पत्नी फूल कुमारी दास, 3 बच्चे ह्रदय दास, संध्या दास और सोन दास को मार डाला, चंदनपट्टी गांव से दिल दहला देने वाली घटना

क्राइम अलर्टTelangana: दूसरी शादी के लिए महिला ने पानी की टंकी में डुबोकर अपनी छह साल की बेटी को मार डाला

क्राइम अलर्टTwisha Sharma Death Case: 10000 रुपये इनाम की घोषणा, फरार वकील-पति समर्थ सिंह की अग्रिम जमानत याचिका खारिज, पासपोर्ट रद्द करने की प्रक्रिया जारी, वीडियो

ज़रा हटकेहेमा मालिनी ई-ऑटो से पहुंचीं मीटिंग में, हूटर बजाते हुए निकला ऑटो, वीडियो वायरल

क्राइम अलर्टसुखदेवगिरी गोस्वामी से जागृति की शादी, 2 बच्चे की मां को पति के बड़े भाई शांतिगिरी से हुआ प्यार और की शादी, मन नहीं भरा तो कांतिलाल से दूसरा प्रेम?, 25000 रुपये देकर ऐसे रचा साजिश?

क्राइम अलर्ट अधिक खबरें

क्राइम अलर्टनीट पेपरफूट मामले में सीबीआई टीम की नागपुर-चंद्रपुर में छापेमारी, दो छात्राओं और एक छात्र से पूछताछ, लातूर से मिली थी ‘नागपुर लिंक

क्राइम अलर्ट29 वर्षीय पंजाबी गायिका यशविंदर कौर की कथित अपहरण के छह दिन बाद मिली डेड बॉडी

क्राइम अलर्टमां का कटा हाथ लेकर 3 दिन तक भटकता रहा ITBP जवान, कानपुर की घटना से सनसनी

क्राइम अलर्टNoida Dowry Case: "ससुराल वालों का हो एनकाउंटर...", रोती-बिलखती बहन ने की मांग, पोस्टमॉर्टम रिपोर्ट के खुलासे से हड़कंप

क्राइम अलर्टएक्टिंग छोड़ना चाहती थीं त्विशा शर्मा? को-स्टार दीक्षित शेट्टी ने खोला राज