लाइव न्यूज़ :

Engineer suicide case: ताने मारती थी प्रेमिका?, 13 दिसंबर को 27 वर्षीय इंजीनियर मयंक चंदेल ने फंदा लगाकर दी जान?, ‘लिव इन’ में रहने वाली युवती के खिलाफ मुकदमा

By लोकमत न्यूज़ डेस्क | Updated: December 25, 2024 13:04 IST

Engineer suicide case:पुलिस ने बताया कि मूलरूप से शाहजहांपुर जिले के जलालाबाद निवासी मयंक चंदेल (27) ने 13 दिसंबर को नोएडा के सेक्टर-73 में महादेव अपार्टमेंट के एक फ्लैट में फंदा लगाकर कथित तौर पर आत्महत्या कर ली।

Open in App
ठळक मुद्देमयंक की मां ने मंगलवार रात शिकायत दर्ज कराई है।प्रीति पर बेटे को प्रताड़ित करने का आरोप लगाया है। मुकदमा दर्ज कर लिया गया है और जांच की जा रही है।

नोएडाः नोएडा में एक इंजीनियर के कथित तौर पर खुदकुशी करने के मामले में पुलिस ने उसके साथ ‘लिव इन’ में रहने वाली युवती के खिलाफ मुकदमा दर्ज किया है। एक अधिकारी ने बुधवार को यह जानकारी दी। पुलिस ने बताया कि मूलरूप से शाहजहांपुर जिले के जलालाबाद निवासी मयंक चंदेल (27) ने 13 दिसंबर को नोएडा के सेक्टर-73 में महादेव अपार्टमेंट के एक फ्लैट में फंदा लगाकर कथित तौर पर आत्महत्या कर ली थी जहां वह प्रीति सागर नाम की युवती के साथ ‘लिव-इन’ में रहता था। सेक्टर-113 के थाना प्रभारी कृष्ण गोपाल शर्मा ने बताया कि मयंक की मां ने मंगलवार रात शिकायत दर्ज कराई है।

जिसमें उन्होंने प्रीति पर उनके बेटे को प्रताड़ित करने का आरोप लगाया है। थाना प्रभारी के अनुसार शिकायत में आरोप लगाया गया है कि प्रीति, मयंक को ताने मारती थी जिससे तंग आकर उसने यह कदम उठाया। उन्होंने बताया कि शिकायत के आधार पर भारतीय न्याय संहिता की प्रासंगिक धाराओं में मुकदमा दर्ज कर लिया गया है और जांच की जा रही है।

उप्र : वंदे भारत ट्रेन की चपेट में आने से 15 वर्षीय लड़की की मृत्यु

बाराबंकी थाना दरियाबाद के पास लखनऊ-अयोध्या रेलवे ट्रैक पर पतुलकी गांव के निकट वंदे भारत एक्सप्रेस ट्रेन के आगे एक किशोरी ने छलांग लगा दी जिससे उसकी मृत्यु हो गई। पुलिस ने बताया कि यह घटना मंगलवार की है जिसके बाद कुछ देर तक वंदे भारत और सियालदह एक्सप्रेस ट्रेनें रोकनी पड़ीं। मौके पर लोको पायलट ने पुलिस को हादसे की जानकारी दी।

पुलिस ने बताया कि मंगलवार को वंदे भारत एक्सप्रेस अयोध्या से लखनऊ की ओर जा रही थी, तभी पतुलकी गांव के निकट एक किशोरी ट्रेन के सामने अचानक कूद गई। लोको पायलट ने तुरंत ब्रेक लगाए, लेकिन युवती इंजन के नीचे फंसकर कट चुकी थी। युवती की पहचान पतुलकी गांव की निवासी 15 वर्षीय नैंसी पुत्री लवकेश के रूप में हुई।

हादसे के बाद वंदे भारत ट्रेन पांच मिनट तक रुकी रही लेकिन मार्ग बाधित होने के कारण पीछे सियालदाह एक्सप्रेस को भी 15 मिनट रोकना पड़ा। दरियाबाद के कोतवाल मनोज सोनकर ने आज बताया कि प्रथम दृष्टया यह आत्महत्या का मामला प्रतीत होता है। मामले की जांच की जा रही है। शव को पोस्टमार्टम के लिए भेजा गया है।

टॅग्स :क्राइम न्यूज हिंदीनॉएडाPoliceउत्तर प्रदेश
Open in App

संबंधित खबरें

भारतयूपी में स्थापना दिवस के जरिए लोगों के घर-घर पहुंचेगी भाजपा, लोगों को PM मोदी और योगी सरकार की उपलब्धियां बताएँगे पार्टी पदाधिकारी

क्राइम अलर्टMotihari News: बिहार पुलिस ने मदरसे में की छापेमारी, पीएफआई से सांठगांठ का संदेह

क्राइम अलर्टरिजवान अहमद को दिल्ली पुलिस ने उठाया?, मोबाइल, लैपटॉप की जांच, 2017 मुंबई बम विस्फोट को लेकर कार्रवाई

भारतगोदाम में भर रहे थे नाइट्रोजन गैस?, विस्फोट में 4 की मौत और 2 घायल

ज़रा हटकेVIRAL: बुलडोजर पर सवार होकर पहुंची विधायक, वायरल हुआ अनोखा अंदाज

क्राइम अलर्ट अधिक खबरें

क्राइम अलर्टबिहार के मोतिहारी जिले में जहरीली शराब कांड में मरने वालों की संख्या हुई 10, कई लोगों की स्थिति अभी भी गंभीर

क्राइम अलर्टबिहार की राजधानी पटना से सटे खगौल में अपराधियों ने खुद को कस्टम अधिकारी बताकर स्वर्ण व्यापारियों से लूटा 16 किग्रा सोना

क्राइम अलर्टयूपी के मदरसे में शिक्षकों ने 10 साल के बच्चे को पीटा, एक ने उसे पकड़कर रखा, दूसरे ने डंडे से मारा, VIDEO

क्राइम अलर्टपति-पत्नी और वो..., अवैध संबंध के चलते महिला ने सुहाग को उतारा मौत के घाट; आगरा पुलिस का खुलासा

क्राइम अलर्टबिहार में बेखौफ अपराधियों ने बिहार सरकार के मंत्री रामकृपाल यादव के समधी के घर पर चलाई गोली, तीन लोगों को लगी गोली