लाइव न्यूज़ :

ईडी ने उपेंद्र राय पर लगाया ब्लैकमेलिंग से करोड़ों कमाने का आरोप, कोर्ट में दाखिल की चार्जशीट

By भाषा | Updated: August 6, 2018 21:20 IST

ईडी ने अदालत से कहा कि उपेन्द्र राय अपनी आपराधिक गतिविधियों से कमाये धन का इस्तेमाल वह अपने नाम या अपने परिवार के सदस्यों के नाम पर विभिन्न चल और अचल संपत्तियों को खरीदने में करता था।

Open in App

नयी दिल्ली, छह अगस्त (भाषा) प्रवर्तन निदेशालय (ईडी) ने आज दिल्ली की एक अदालत के समक्ष आरोप लगाया कि पत्रकार उपेंद्र राय ने एक पत्रकार के रूप में ‘‘ब्लैकमेल’’ और ‘‘उगाही’’ के माध्यम से जुटाई गई 45.98 करोड़ रुपये से अधिक की संपत्तियों को वैध के रूप में दिखाया था।

राय को ईडी ने धनशोधन रोकथाम अधिनियम (पीएमएलए) के तहत दंडनीय धन शोधन के अपराध के आरोप में गिरफ्तार किया था।

ईडी ने कथित उगाही और संदिग्ध लेन-देन से संबंधित धनशोधन के मामले में आज अतिरिक्त सत्र न्यायाधीश सतीश कुमार अरोड़ा के समक्ष पत्रकार उपेंद्र राय के खिलाफ आरोप पत्र दायर किया। ईडी ने धन शोधन के अपराध में उनके खिलाफ मुकदमा चलाने की मांग की है।

न्यायाधीश ने मामले पर विचार करने के लिये आठ अगस्त की तारीख तय की है।

विशेष लोक अभियोजक एन के मट्टा और नीतेश राणा ने आरोप पत्र दायर किये। एजेंसी ने अदालत को बताया कि राय एक पत्रकार है जिसने एक मीडियाकर्मी के रूप में सरकारी कार्यालयों तक अपनी पहुंच का लाभ उठाया। उसने कई सरकारी अधिकारियों के साथ अपने संबंधों का अवांछित लाभ उठाया।

एजेंसी ने यह भी आरोप लगाया था कि आरोपी ने विभिन्न लोगों से यह दावा करके धन की उगाही की है कि उसके पास उनके खिलाफ जानकारी है क्योंकि वह एक पत्रकार है।

आरोप पत्र में कहा गया है,‘‘वह पीड़ित लोगों को उसकी लग्जरी यात्रा और रूकने का खर्चा वहन करने के लिए मजबूर करता था और इस तरह वह एक आलीशान जीवन शैली जीता था।’’

इसमें कहा गया है कि आरोपी ने कई पार्टियों की गोपनीय जानकारी प्राप्त करने के लिए "खोजी पत्रकारिता" का हथकंडा भी अपनाया और उसके बाद, उनसे संपर्क किया और धमकी दी कि यदि पैसे देने की उसकी मांग को पूरा नहीं किया गया तो मीडिया में उनकी जानकारी प्रकाशित कर दी जायेगी।

एजेंसी ने कहा कि अपनी आपराधिक गतिविधियों से कमाये धन का इस्तेमाल वह अपने नाम या अपने परिवार के सदस्यों के नाम पर विभिन्न चल और अचल संपत्तियों को खरीदने में करता था।

अपने आरोप पत्र में एजेंसी ने बैंक रिकार्ड और राय की स्वामित्व वाली विभिन्न फर्मो के चालान और ईडी तथा बैंक के अधिकारियों समेत 35 गवाहों के बयानों समेत 68 दस्तावेजों का उल्लेख किया है।

उसे ईडी ने आठ जून को गिरफ्तार किया था और इसके कुछ क्षण बाद ही कथित उगाही और संदिग्ध लेन देन से संबंधित सीबीआई के एक मामले में उसे जमानत मिल गई थी।

ईडी ने सीबीआई की प्राथमिकी पर उसके खिलाफ धनशोधन का मामला दर्ज किया था।

देश-दुनिया की ताज़ा खबरों के लिए यहाँ क्लिक करे. यूट्यूब चैनल यहाँ सब्सक्राइब करें और देखें हमारा एक्सक्लूसिव वीडियो कंटेंट।

टॅग्स :प्रवर्तन निदेशालयक्राइम न्यूज हिंदी
Open in App

संबंधित खबरें

क्राइम अलर्टपंजाब पुलिस ने सीमा पार से मादक पदार्थ तस्करी गिरोह का भंडाफोड़ किया, 2 गिरफ्तार, 4.13 किलोग्राम हेरोइन बरामद

क्राइम अलर्टरिजवान अहमद को दिल्ली पुलिस ने उठाया?, मोबाइल, लैपटॉप की जांच, 2017 मुंबई बम विस्फोट को लेकर कार्रवाई

क्राइम अलर्टपटना परसा बाजारः 3 साल की बच्ची से यौन उत्पीड़न, रिश्तेदार सहित 2 आरोपी अरेस्ट, अस्पताल में भर्ती मासूम?

क्राइम अलर्टएक वर्ष से शादी का झांसा देकर नाबालिग लड़की से रेप, 23 वर्षीय प्रियेस रंजन अरेस्ट, दहेज में मांगे 500000 रुपये

क्राइम अलर्ट2 साल से चचेरे भाई से अवैध संबंध, भाई मेराज अली ने पैर पकड़ा और माता रबिया खातून-पिता मोहम्मद मनीर ने तकिये से मुंह दबा कर बेटी को मार डाला

क्राइम अलर्ट अधिक खबरें

क्राइम अलर्टबिहार के मोतिहारी जिले में जहरीली शराब कांड में मरने वालों की संख्या हुई 10, कई लोगों की स्थिति अभी भी गंभीर

क्राइम अलर्टबिहार की राजधानी पटना से सटे खगौल में अपराधियों ने खुद को कस्टम अधिकारी बताकर स्वर्ण व्यापारियों से लूटा 16 किग्रा सोना

क्राइम अलर्टयूपी के मदरसे में शिक्षकों ने 10 साल के बच्चे को पीटा, एक ने उसे पकड़कर रखा, दूसरे ने डंडे से मारा, VIDEO

क्राइम अलर्टMotihari News: बिहार पुलिस ने मदरसे में की छापेमारी, पीएफआई से सांठगांठ का संदेह

क्राइम अलर्टपति-पत्नी और वो..., अवैध संबंध के चलते महिला ने सुहाग को उतारा मौत के घाट; आगरा पुलिस का खुलासा