लाइव न्यूज़ :

अंडरवर्ल्ड डान दाऊद पर ED और NIA हुई सख्त, मनी लान्ड्रिंग मामले में ईडी ने छोटा शकील के बहनोई सलीम कुरैशी से की 9 घंटे तक लंबी पूछताछ

By आजाद खान | Updated: February 16, 2022 09:01 IST

ईडी ने यह कार्रवाई एनआईए द्वारा दर्ज की गई प्राथमिकी के आधार पर की है। यूएपीए के तहत अंडरवर्ल्ड डान दाऊद इब्राहिम पर यह मामला दर्ज किया गया है।

Open in App
ठळक मुद्देईडी ने छोटा शकील के बहनोई सलीम फ्रूट से करीब 9 घंटे तक पूछताछ की है। यह पूछताछ मनी लान्ड्रिंग मामले में की गई है।अधिकारियों ने मुंबई में 10 परिसरों की तलाशी ली जिसके तार डान दाऊद इब्राहिम से जुड़े हुए थे।

नई दिल्ली/ मुंबई:प्रवर्तन निदेशालय (ईडी) ने छोटा शकील और उसके सहयोगी सलीम कुरैशी से मंगलवार को करीब नौ घंटे तक पूछताछ की है। बताया जाता है कि यह पूछताछ मनी लान्ड्रिंग मामले में हुई है। ईडी ने अंडरवर्ल्ड की गतिविधियों, संपत्तियों की अवैध खरीद-फरोख्त और हवाला के जरिये लेन-देन से संबंधित धन शोधन के मामले की जांच के सिलसिले में मुंबई में मंगलवार को कई स्थानों पर छापा भी मारा है। आधिकारिक सूत्रों ने यह जानकारी दी है। 

10 स्थानों की ली गई है तलाशी

आधिकारियों ने बताया कि महाराष्ट्र की राजधानी में लगभग 10 स्थानों पर तलाशी ली गई जिनमें 1993 मुंबई धमाके के मास्टमाइंड दाउद इब्राहिम की दिवंगत बहन हसीना पार्कर, उसके भाई इकबाल कासकर, इब्राहिम की बहन हसीना पारकर के बेटे का आवास, छोटा शकील और उस के बहनोई सलीम फ्रूट के ठिकाने भी शामिल हैं। 

एनआईए द्वारा दर्ज प्राथमिकी पर हुई है कार्रवाई

ईडी सूत्रों ने बताया कि यह कार्रवाई धन शोधन निवारण कानून (पीएमएलए) के अंतर्गत की गई। उन्होंने बताया कि ईडी को स्वतंत्र रूप से प्राप्त कुछ खुफिया जानकारी और वर्ष 1993 में मुंबई में हुए बम धमाके के मुख्य साजिशकर्ता एवं भगोड़े दाऊद इब्राहिम और अन्य के विरुद्ध राष्ट्रीय अन्वेषण अभिकरण (एनआईए) द्वारा दर्ज प्राथमिकी के आधार पर यह कार्रवाई की जा रही है। 

यूएपीए के तहत है मामला दर्ज

एनआईए ने इनके खिलाफ गैरकानूनी गतिविधि निषेध अधिनियम (यूएपीए) के तहत मामला दर्ज किया है। ईडी के सूत्रों ने बताया कि उन्हें मुंबई के अंडरवर्ल्ड और उनके गुर्गे से जुड़े रियल एस्टेट, हवाला लेनदेन और उगाही की कुछ स्वतंत्र खुफिया जानकारी मिली थी। 

कई दस्तावेज भी मिले हैं

सूत्रों ने बताया कि माना जा रहा है कि ईडी को छापेमारी के दौरान इन कथित गैरकानूनी संपत्तियों के लेनदेन से जुड़े दस्तावेज मिले हैं जिसका संबंध यहां और दुबई में काम कर रहे भारतीय कारोबारियों से है। सूत्रों ने बताया कि अवैध खरीद-फरोख्त से जुड़े कुछ नेता भी एजेंसी के रडार पर हैं। 

टॅग्स :प्रवर्तन निदेशालयक्राइमक्राइम न्यूज हिंदीदाऊद इब्राहिममुंबईएनआईएदुबई
Open in App

संबंधित खबरें

क्राइम अलर्टरिजवान अहमद को दिल्ली पुलिस ने उठाया?, मोबाइल, लैपटॉप की जांच, 2017 मुंबई बम विस्फोट को लेकर कार्रवाई

क्राइम अलर्टबिहार में बेखौफ अपराधियों ने बिहार सरकार के मंत्री रामकृपाल यादव के समधी के घर पर चलाई गोली, तीन लोगों को लगी गोली

क्राइम अलर्टपटना परसा बाजारः 3 साल की बच्ची से यौन उत्पीड़न, रिश्तेदार सहित 2 आरोपी अरेस्ट, अस्पताल में भर्ती मासूम?

क्राइम अलर्टएक वर्ष से शादी का झांसा देकर नाबालिग लड़की से रेप, 23 वर्षीय प्रियेस रंजन अरेस्ट, दहेज में मांगे 500000 रुपये

क्राइम अलर्ट2 साल से चचेरे भाई से अवैध संबंध, भाई मेराज अली ने पैर पकड़ा और माता रबिया खातून-पिता मोहम्मद मनीर ने तकिये से मुंह दबा कर बेटी को मार डाला

क्राइम अलर्ट अधिक खबरें

क्राइम अलर्टपति-पत्नी और वो..., अवैध संबंध के चलते महिला ने सुहाग को उतारा मौत के घाट; आगरा पुलिस का खुलासा

क्राइम अलर्टपत्नी की गला रेतकर हत्या और पति ने खुद को चाकू से वार कर आत्महत्या का किया प्रयास

क्राइम अलर्टबिहार सिपाही भर्ती घोटालाः मुश्किल में पूर्व डीजीपी एसके सिंघल?, ईओयू ने किया जवाब तलब, गंभीर खामियां सामने

क्राइम अलर्टराजस्थान सड़क हादसाः पुलिस उपनिरीक्षक सहित 4 लोगों की मौत, भरतपुर में तेज रफ्तार कार ने 3 को कुचला

क्राइम अलर्टगर्लफ्रेंड शगुफ्ता शमीम के साथ-साथ नौकरानी भी करोड़ों की मालकिन, चलती है थार से?, बिहार में गैलेन्ट्री अवार्ड से सम्मानित डीएसपी गौतम कुमार ने किए कारनामे?