लाइव न्यूज़ :

मुख्तार अंसारी की 73 लाख रुपये की संपत्ति और बैंक खाते में जमा 1.5 लाख रुपये की राशि कुर्क, ईडी ने की कार्रवाई

By लोकमत न्यूज़ डेस्क | Updated: October 14, 2023 21:47 IST

मुख्तार अंसारी के खिलाफ धनशोधन का मामला उत्तर प्रदेश पुलिस द्वारा दर्ज कई प्राथमिकियों के आधा पर दर्ज किया गया है। ईडी ने मुख्तार अंसारी के बैंक खाते में जमा 1.5 लाख रुपये की राशि को भी कुर्क कर लिया है।

Open in App
ठळक मुद्देमुख्तार अंसारी की 73 लाख रुपये की संपत्ति कुर्क ईडी ने धनशोधन के मामले में मुख्तार के खिलाफ की कार्रवाईबैंक खाते में जमा 1.5 लाख रुपये की राशि को भी कुर्क

नई दिल्ली: प्रर्वतन निदेशालय (ईडी) ने शनिवार को धनशोधन के एक मामले में उत्तर प्रदेश के गैंगस्टर-नेता मुख्तार अंसारी की जमीन, एक इमारत और बैंक खाता कुर्क कर ली। कुर्क की गई संपत्ति की कीमत 73.43 लाख रुपये हैं। एजेंसी ने एक बयान में बताया कि कुर्क की गई संपत्तियों में गाजीपुर जिले के सदर तहसील के मौजा रजदेपुर देहाती में आराजी नंबर-604 पर स्थित 1,538 वर्ग फुट की जमीन और उस पर बनी एक व्यावसायिक इमारत, मऊ जिले के सदर तहसील में मौजा जहांगीराबाद परगना के आराजी संख्या-169 पर अवस्थित 6,020 वर्ग फुट का भूखंड शामिल है।

एजेंसी ने बताया कि इन संपत्तियों की कुल पंजीकृत मूल्य 73,43,900 रुपये है। ईडी ने बताया कि इन संपत्तियों को अब्बास अंसारी (मुख्तार अंसारी के बेटे) ने 6.23 करोड़ रुपये की सरकारी दर के बजाय मात्र 71.94 लाख रुपये में हासिल किया था। बयान के मुताबिक अचल संपत्तियों के अलावा ईडी ने धन शोधन निवारण अधिनियम (पीएमएलए) के तहत एक अनंतिम कुर्की आदेश जारी कर मुख्तार अंसारी के बैंक खाते में जमा 1.5 लाख रुपये की राशि को भी कुर्क कर लिया है।

मुख्तार अंसारी के खिलाफ धनशोधन का मामला उत्तर प्रदेश पुलिस द्वारा दर्ज कई प्राथमिकियों के आधा पर दर्ज किया गया है। एजेंसी ने बताया, "मुख्तार अंसारी और उनके परिवार के सदस्यों ने सरकारी जमीन पर कब्जा कर उस पर गोदाम बना लिया। गोदाम को भारतीय खाद्य निगम लिमिटेड द्वारा किराए पर लिया गया था और किराया मुख्तार अंसारी के परिवार के सदस्यों को दिया गया था।"

ईडी ने इससे पहले मुख्तार अंसारी की पत्नी अफशां अंसारी और मुख्तार अंसारी और उनके परिवार द्वारा नियंत्रण वाली कंपनी विकास कंस्ट्रक्शन से जुड़ी 1.5 करोड़ रुपये की सात अचल संपत्तियों (जिला मऊ और जालौन में भूखंड के रूप में) को जब्त किया था। इस मामले में अब तक मुख्तार अंसारी, अब्बास अंसारी (मऊ सदर निर्वाचन क्षेत्र से मौजूदा विधायक) और मुख्तार अंसारी के बहनोई आतिफ रजा को ईडी ने गिरफ्तार किया है, जबकि एजेंसी ने उनके खिलाफ अदालत में आरोप पत्र दायर किया है।

टॅग्स :मुख्तार अंसारीप्रवर्तन निदेशालयउत्तर प्रदेशक्राइमCrime
Open in App

संबंधित खबरें

ज़रा हटकेVIRAL: बुलडोजर पर सवार होकर पहुंची विधायक, वायरल हुआ अनोखा अंदाज

क्राइम अलर्टबिहार में बेखौफ अपराधियों ने बिहार सरकार के मंत्री रामकृपाल यादव के समधी के घर पर चलाई गोली, तीन लोगों को लगी गोली

भारतलखनऊ सहित यूपी के 17 शहरों में कूड़े का अंबार?, मतदान करने असम गए हजारों सफाईकर्मी, 12 अप्रैल को लौंटेगे?

ज़रा हटकेVIDEO: फर्रुखाबाद में दिल दहला देने वाला हादसा, Thar से दबकर बुजुर्ग महिला की मौत

भारतआप इधर-उधर क्यों घूम रहे हैं?, स्कूल क्यों नहीं जाते?, तो जवाब देते कि बहुत दूर, सीएम योगी ने कहा- अब भैंस के साथ नहीं खेलते बच्चे?, वीडियो

क्राइम अलर्ट अधिक खबरें

क्राइम अलर्टपटना परसा बाजारः 3 साल की बच्ची से यौन उत्पीड़न, रिश्तेदार सहित 2 आरोपी अरेस्ट, अस्पताल में भर्ती मासूम?

क्राइम अलर्टपत्नी की गला रेतकर हत्या और पति ने खुद को चाकू से वार कर आत्महत्या का किया प्रयास

क्राइम अलर्टएक वर्ष से शादी का झांसा देकर नाबालिग लड़की से रेप, 23 वर्षीय प्रियेस रंजन अरेस्ट, दहेज में मांगे 500000 रुपये

क्राइम अलर्ट2 साल से चचेरे भाई से अवैध संबंध, भाई मेराज अली ने पैर पकड़ा और माता रबिया खातून-पिता मोहम्मद मनीर ने तकिये से मुंह दबा कर बेटी को मार डाला

क्राइम अलर्टबिहार सिपाही भर्ती घोटालाः मुश्किल में पूर्व डीजीपी एसके सिंघल?, ईओयू ने किया जवाब तलब, गंभीर खामियां सामने