लाइव न्यूज़ :

चीन से संबंध रखनेवाले शख्स ने मोबाइल ऐप के जरिए की 84 करोड़ रुपये की ठगी, ईडी ने किया गिरफ्तार

By लोकमत न्यूज़ डेस्क | Updated: January 20, 2022 21:35 IST

ईडी ने कहा कि कुछ समय पहले चेन्नई पुलिस की अपराध शाखा सीआईडी द्वारा गिरफ्तार किये जाने के बाद अनस अहमद को चेन्नई स्थित पुझल केंद्रीय कारागार में न्यायिक हिरासत में रखा गया था।

Open in App
ठळक मुद्देफर्जी मोबाइल ऐप के जरिये लोगों को निवेश करने को कहता थाआरोपी उन्हें दैनिक या साप्ताहिक आधार पर ब्याज देने का आश्वासन देता था

नयी दिल्लीः प्रवर्तन निदेशालय ने गुरुवार को कहा कि एजेंसी ने चीन से संबंध रखने वाले एक भारतीय व्यक्ति को गिरफ्तार किया है जिस पर फर्जी मोबाइल ऐप के जरिये निवेशकों से 84 करोड़ रुपये की ठगी करने का आरोप है। ईडी ने कहा कि कुछ समय पहले चेन्नई पुलिस की अपराध शाखा सीआईडी द्वारा गिरफ्तार किये जाने के बाद अनस अहमद को चेन्नई स्थित पुझल केंद्रीय कारागार में न्यायिक हिरासत में रखा गया था।

फर्जी मोबाइल ऐप के जरिये लोगों को निवेश करने को कहता था

एजेंसी की ओर से जारी एक बयान में कहा गया कि बेंगलुरु की विशेष ‘धन शोधन निवारण अधिनियम’ (पीएमएलए) अदालत ने गुरुवार को अहमद को ईडी की छह दिन की हिरासत में भेज दिया था। बयान में कहा गया कि आरोपी ने फर्जी मोबाइल ऐप के जरिये लोगों को निवेश करने को कहा और उन्हें दैनिक या साप्ताहिक आधार पर ब्याज देने का आश्वासन दिया।

‘एच एंड एस वेंचर्स इंक’ तथा ‘क्लिफर्ड वेंचर्स’ जैसी दो आरोपी फर्म में साझेदार

ईडी ने कहा कि आरोपी ने लोगों से ढेर सारा पैसा लेने के बाद व्यवसाय बंद कर दिया और संपर्क खत्म कर दिया। इसके बाद आरोपी ने न तो ब्याज चुकाया और न ही निवेश किया हुआ मूल धन वापस किया। बयान के अनुसार, अनस अहमद, ‘एच एंड एस वेंचर्स इंक’ तथा ‘क्लिफर्ड वेंचर्स’ जैसी दो आरोपी फर्म में साझेदार है। एजेंसी ने कहा कि इन दोनों फर्म के जरिये जनता से लगभग 84 करोड़ रुपये की ठगी की गई। ईडी ने कहा कि अहमद के चीन में संपर्क हैं और माना जा रहा है कि वह पूरे गिरोह का मुख्य षड्यंत्रकर्ता है।

टॅग्स :प्रवर्तन निदेशालयचीनक्राइम न्यूज हिंदी
Open in App

संबंधित खबरें

क्राइम अलर्टडंडा और रॉड से हमला कर पत्नी फूल कुमारी दास, 3 बच्चे ह्रदय दास, संध्या दास और सोन दास को मार डाला, चंदनपट्टी गांव से दिल दहला देने वाली घटना

क्राइम अलर्टनीट पेपरफूट मामले में सीबीआई टीम की नागपुर-चंद्रपुर में छापेमारी, दो छात्राओं और एक छात्र से पूछताछ, लातूर से मिली थी ‘नागपुर लिंक

क्राइम अलर्टTwisha Sharma Death Case: 10000 रुपये इनाम की घोषणा, फरार वकील-पति समर्थ सिंह की अग्रिम जमानत याचिका खारिज, पासपोर्ट रद्द करने की प्रक्रिया जारी, वीडियो

क्राइम अलर्टसुखदेवगिरी गोस्वामी से जागृति की शादी, 2 बच्चे की मां को पति के बड़े भाई शांतिगिरी से हुआ प्यार और की शादी, मन नहीं भरा तो कांतिलाल से दूसरा प्रेम?, 25000 रुपये देकर ऐसे रचा साजिश?

विश्वकतर, सऊदी अरब और यूएई के अनुरोध पर ईरान पर हमला नहीं किया, अमेरिका के राष्ट्रपति डोनाल्ड ट्रंप ने कहा-युद्ध में मध्यस्थता कर रहे पाकिस्तान पर कोई बात नहीं

क्राइम अलर्ट अधिक खबरें

क्राइम अलर्टTelangana: दूसरी शादी के लिए महिला ने पानी की टंकी में डुबोकर अपनी छह साल की बेटी को मार डाला

क्राइम अलर्ट29 वर्षीय पंजाबी गायिका यशविंदर कौर की कथित अपहरण के छह दिन बाद मिली डेड बॉडी

क्राइम अलर्टमां का कटा हाथ लेकर 3 दिन तक भटकता रहा ITBP जवान, कानपुर की घटना से सनसनी

क्राइम अलर्टNoida Dowry Case: "ससुराल वालों का हो एनकाउंटर...", रोती-बिलखती बहन ने की मांग, पोस्टमॉर्टम रिपोर्ट के खुलासे से हड़कंप

क्राइम अलर्टएक्टिंग छोड़ना चाहती थीं त्विशा शर्मा? को-स्टार दीक्षित शेट्टी ने खोला राज