लाइव न्यूज़ :

पूर्वी चंपारणः नींबू तोड़े जाने पर विवाद, सास-ननद मिलकर गला दबाकर बहू को मार डाला, घटना के बाद फरार, ऐसे हुआ खुलासा

By एस पी सिन्हा | Updated: April 28, 2022 16:00 IST

बिहार में पूर्वी चंपारण जिले के छौड़ादानो थाना अंतर्गत चैनपुर गांव का मामला है. आरोपित सास और दोनों ननद घटना के बाद फरार हो गई. हत्‍याकांड को लेकर स्‍थानीय लोगों में आक्रोश है.

Open in App
ठळक मुद्देस्थानीय लोग इस घटना को आत्महत्या बता रहे हैं. पुलिस फिलहाल शव को पोस्टमार्टम के लिए भेज आगे की कार्रवाई में जुट गई है. काजल देवी नींबू का पौधा लगाई थी. उसकी गोतनी रोज नींबू तोड़ लेती थी.

पटनाः बिहार में पूर्वी चंपारण जिले के छौड़ादानो थाना अंतर्गत चैनपुर गांव में नींबू तोड़ने के विवाद में एक दुल्‍हन काजल देवी की हत्‍या कर दिये जाने का मामला प्रकाश में आया है. मृतका के चाचा ने सास, ननद और गोतनी पर मारपीट करने और गला दबाकर हत्या करने का आरोप लगाया है.

 

आरोपित सास और दोनों ननद घटना के बाद फरार हो गई. हत्‍याकांड को लेकर स्‍थानीय लोगों में आक्रोश है. हालांकि स्थानीय लोग इस घटना को आत्महत्या बता रहे हैं. वहीं, घटना की सूचना मिलते ही मौके पर पहुंची पुलिस फिलहाल शव को पोस्टमार्टम के लिए भेज आगे की कार्रवाई में जुट गई है. 

प्राप्त जानकारी के अनुसार काजल देवी नींबू का पौधा लगाई थी. उसकी गोतनी रोज नींबू तोड़ लेती थी. इसी को लेकर विवाद चल रहा था. काजल का पति सात भाई है. जिसमें छह भाई तमिलनाडु के एक राइस मिल में मजदूरी करते हैं. आज भी इसे लेकर झगड़ा हुआ था, जिसकी जानकारी काजल ने अपने पति को फोन पर दी थी.

इसके बाद काजल के साथ उसकी सास और दो ननदों से विवाद शुरू हो गया, बात इतनी बढ़ी की मारपीट होने लगी. इसी दौरान उसकी कथित रूप से गला दबाकर नवविवाहिता की हत्या कर दी गई. इस घटना से इलाके में हड़कंप मचा हुआ है. मृतका की पहचान 25 वर्षीय काजल देवी के रूप में हुई है, जो सुनील बैठा की पत्नी थी.

काजल के दो बच्चे हैं. मृतका के चाचा गौरीशंकर बैठा ने बताया कि उनकी भतीजी की हत्या उनकी सास तिरुपति देवी, ननद रिभा और निभा देवी एवं गोतनी तेतर देवी ने मिलकर की है. नींबू को लेकर मारपीट की गई और गला दबाकर उसकी हत्या कर दी गई है. इस घटना के बाद ससुरालवाले घर से फरार हैं.

वहीं, घटनास्थल पर पहुंची पुलिस फिलहाल घटना के सभी बिन्दुओं की जांच कर रही है. छौड़ादानो के थानाध्यक्ष मनोज कुमार सिंह के अनुसार मृतक महिला काजल देवी (28 साल) चैनपुर गांव निवासी सुनील बैठा की पत्नी थी. उसके पति और ससुर राज्‍य के बाहर काम करते हैं. घटना के वक्‍त दोनों घर से बाहर थे. आरोपित सास और दोनों ननद फरार हो गई हैं. उन्होंने बताया कि मृतका के सिर पर चोट एवं गले में रस्सी के निशान पाए गए हैं. 

 

टॅग्स :क्राइम न्यूज हिंदीबिहारपटनाहत्या
Open in App

संबंधित खबरें

क्राइम अलर्टसुखदेवगिरी गोस्वामी से जागृति की शादी, 2 बच्चे की मां को पति के बड़े भाई शांतिगिरी से हुआ प्यार और की शादी, मन नहीं भरा तो कांतिलाल से दूसरा प्रेम?, 25000 रुपये देकर ऐसे रचा साजिश?

क्राइम अलर्टTwisha Sharma death case: 60 दिन की गर्भवती और मारिजुआना का सेवन?, ट्विशा शर्मा की सास ने कहा-ग्लैमर की दुनिया में धकेली गई और माता-पिता ने छोड़ दी?

क्राइम अलर्टTwisha Sharma Death Case: 'अकेले ऊपर गई, 3 लोग नीचे लाए', द्विशा शर्मा की मौत से पहले के CCTV फुटेज ने केस में ला दिया नया मोड़

भारततख्त श्री पटना साहिब गुरुद्वारे में माथा टेकने पटना पहुंचे पंजाब के मुख्यमंत्री भगवंत मान ने केन्द्र सरकार और भाजपा पर बोला तीखा हमला

भारतबिहार के मुख्यमंत्री सम्राट चौधरी ने की उद्योगपतियों को बिहार वापस आने और प्रदेश में ही उद्योग लगाने की अपील

क्राइम अलर्ट अधिक खबरें

क्राइम अलर्टNoida Dowry Case: "ससुराल वालों का हो एनकाउंटर...", रोती-बिलखती बहन ने की मांग, पोस्टमॉर्टम रिपोर्ट के खुलासे से हड़कंप

क्राइम अलर्टएक्टिंग छोड़ना चाहती थीं त्विशा शर्मा? को-स्टार दीक्षित शेट्टी ने खोला राज

क्राइम अलर्टबिहार में पुलिस चला रही है ‘ऑपरेशन लंगड़ा’ अभियान, एक दिन में दो हुए ‘हाफ एनकाउंटर’, सीएम ने किया ऐलान-अपराधी गोली चलाएंगे तो खाएंगे भी

क्राइम अलर्टउत्तर प्रदेश में वैन और ट्रक की भीषण टक्कर में 10 लोगों की मौत, मुख्यमंत्री योगी आदित्यनाथ ने गहरा शोक व्यक्त किया

क्राइम अलर्ट16 वर्षीय नाबालिग को बहला-फुसलाकर अगवा किया और रेप?, गोवा निवासी भाई छोटू अरेस्ट