लाइव न्यूज़ :

ईद की पार्टी के दौरान बिरयानी के साथ शख्स ने निगला 1.45 लाख रुपए का गहना, पुलिस केस में खुलासे के बाद केले खिलाकर निकाली गई कीमती ज्वेलरी

By आजाद खान | Updated: May 6, 2022 17:48 IST

आपको बता दें कि इस चोरी का खुलासा तब हुआ था जब पुलिस ने पार्टी में शामिल हुए मैनेजर और उसके मंगेतर से पूछताछ की थी।

Open in App
ठळक मुद्देतमिलनाडु के चेन्नई में एक चोरी का मामला सामने आया है। यहां पर 1.45 लाख रुपए के गहने निगल लेने की खबर सामने आई है।ईद की पार्टी के दौरान यह चोरी हुई है।

चेन्नई: तमिलनाडु के चेन्नई के सालिग्रामम में चोरी का एक अजीबो-गरीब मामला सामने आया है। यहां पर ईद की पार्टी के दौरान एक 32 साल के शख्स द्वारा 1.45 लाख रुपए के गहने निगल लेने की खबर सामने आई है। मामले में जब पुलिस केस हुआ तब जाकर यह खुलासा हुआ कि यह चोरी ईद की पार्टी के दिन हुई थी। खबरों के मुताबिक, एक ज्वैलरी स्टोर में काम करनेवाली कर्मचारी ने अपने मैनेजर और उसकी पार्टनर को ईद पर अपने यहां दावत दी थी। दावत खत्म होने के बाद कर्मचारी को मालूम हुआ कि उसके यहां से गहनों की चोरी हो गई है। सभी से पूछने के बाद जब गहनों की खबर नहीं मिली तो कर्मचारी ने पुलिस में शिकायत की है जिसके बाद इस चोरी का खुलासा हुआ था। 

क्या है पूरा मामला

जानकारी के मुताबिक, यह मामला चेन्नई के सालिग्रामम का है जहां पर ईद की पार्टी के दौरान 1.45 लाख रुपए के गहने के चोरी होने की खबर सामने आई है। बताया जा रहा है कि घटना के समय महिला कर्मचारी के मैनेजर का मंगेतर लंबे समय से गहने वाले रूम में खुद को बन्द रखा था। इस दौरान उसने कमरे में मौजूद गहनों को निगल लिया जिसमें एक हार, पेंडेंट और एक सोने का चैन शामिल था। इसके बाद उन लोगों ने बिरयानी खाया और पार्टी के खत्म होने के बाद आरोपी और उसकी मंगेतर मैनेजर वहां से चले गए। 

पुलिस केस पर चोरी का हुआ खुलासा

महिला को जब पता चला कि उसके रूम से गहने गायब है तो उसने सभी से पूछा खासकर ईद की पार्टी पर आए अपने मैनेजर और उसके मंगेतर से भी पूछताछ की गई थी। जब कहीं से कुछ पता नहीं चला तो महिला कर्मचारी ने पुलिस में इसकी शिकायत की और केस दर्ज किया। पुलिस ने जांच में जब मैनेजर और उसके मंगेतर से पूछताछ की तो इस चोरी का पर्दाफाश हुआ है। इसके बाद पुलिस ने आरोपी को अस्पताल ले गई जहां उसे केला खिलाकर गहने निकाले गए। आरोपी के खिलाफ महिला कर्मचारी ने केस भी वापस ले लिया क्योंकि पुलिस केस में उसने कहा कि वह नशे में गहनों को निगल लिया है। 

टॅग्स :क्राइमक्राइम न्यूज हिंदीTamil NaduPolice
Open in App

संबंधित खबरें

क्राइम अलर्टसरपंच साहब पैसा चाहिए तो 6.37 लाख रुपये रिश्वत दो?, प्रथम श्रेणी अधिकारी विलास लाड अरेस्ट

क्राइम अलर्टमैडम दुकान के सामने गाड़ी मत लगाओ, ग्राहक को आने में दिक्कत होगी?, 78 वर्षीय दुकानदार को महिला उपनिरीक्षक ने थप्पड़ मारा, प्राथमिकी दर्ज

क्राइम अलर्टशिक्षा संस्थाओं में भी अंधविश्वास का घेरा! 

क्राइम अलर्टपंजाब पुलिस ने सीमा पार से मादक पदार्थ तस्करी गिरोह का भंडाफोड़ किया, 2 गिरफ्तार, 4.13 किलोग्राम हेरोइन बरामद

क्राइम अलर्टबिहार के मोतिहारी जिले में जहरीली शराब कांड में मरने वालों की संख्या हुई 10, कई लोगों की स्थिति अभी भी गंभीर

क्राइम अलर्ट अधिक खबरें

क्राइम अलर्टबिहार की राजधानी पटना से सटे खगौल में अपराधियों ने खुद को कस्टम अधिकारी बताकर स्वर्ण व्यापारियों से लूटा 16 किग्रा सोना

क्राइम अलर्टयूपी के मदरसे में शिक्षकों ने 10 साल के बच्चे को पीटा, एक ने उसे पकड़कर रखा, दूसरे ने डंडे से मारा, VIDEO

क्राइम अलर्टMotihari News: बिहार पुलिस ने मदरसे में की छापेमारी, पीएफआई से सांठगांठ का संदेह

क्राइम अलर्टरिजवान अहमद को दिल्ली पुलिस ने उठाया?, मोबाइल, लैपटॉप की जांच, 2017 मुंबई बम विस्फोट को लेकर कार्रवाई

क्राइम अलर्टपति-पत्नी और वो..., अवैध संबंध के चलते महिला ने सुहाग को उतारा मौत के घाट; आगरा पुलिस का खुलासा