लाइव न्यूज़ :

शराबी पति ने प्रेम प्रसंग के संदेह में पत्नी की डंडे से पीट- पीट कर मार डाला

By भाषा | Updated: December 22, 2019 15:39 IST

पुलिस उपाधीक्षक (मानपुर) हिम्मत चारण ने रविवार को बताया कि मीनापाड़ा गांव में कालूराम मीणा (30) ने शराब के नशे में कल रात अपनी पत्नी किशमी मीणा (25) की पीट- पीट कर हत्या कर दी। आरोपी ने अपने दो मासूम बच्चों की भी पिटाई की कोशिश की, जिन्हें बाद में आरोपी का भाई अपने साथ ले गया।

Open in App
ठळक मुद्देआरोपी पति ने छह साल की बेटी और तीन साल के बेटे की भी डंडे से मारपीट कर हत्या की कोशिश की।छोटे भाई व उसकी पत्नी ने बीच-बचाव कर उनकी जान बचा ली।

राजस्थान के दौसा जिले के मानपुर थाना क्षेत्र में शनिवार की रात को शराबी पति ने प्रेम प्रसंग के संदेह में पत्नी की डंडे से पीट- पीट कर हत्या कर दी। आरोपी पति को गिरफ्तार कर लिया गया है।

पुलिस उपाधीक्षक (मानपुर) हिम्मत चारण ने रविवार को बताया कि मीनापाड़ा गांव में कालूराम मीणा (30) ने शराब के नशे में कल रात अपनी पत्नी किशमी मीणा (25) की पीट- पीट कर हत्या कर दी। आरोपी ने अपने दो मासूम बच्चों की भी पिटाई की कोशिश की, जिन्हें बाद में आरोपी का भाई अपने साथ ले गया।

थानाधिकारी मांगीलाल मीणा ने बताया कि पत्नी की हत्या के बाद आरोपी पति ने छह साल की बेटी और तीन साल के बेटे की भी डंडे से मारपीट कर हत्या की कोशिश की, लेकिन छोटे भाई व उसकी पत्नी ने बीच-बचाव कर उनकी जान बचा ली।

उपाधीक्षक चारण ने बताया कि आरोपी कालूराम पिछले चार- पांच साल से शराब का आदी था और उसे अपनी पत्नी के चरित्र पर शक था, जिसके कारण दोनों के बीच कई बार विवाद हो चुका था। मृतका की छोटी बहन की शादी आरोपी के भाई के साथ हुई है।

उन्होंने बताया कि मृतका का रविवार को पोस्टमार्टम होने के बाद शव परिजन को सौंप दिया गया। मृतका के पिता प्रभुदयाल मीणा की ओर से आरोपी के खिलाफ हत्या का मामला दर्ज कराया गया, जिसके बाद कालूराम को गिरफ्तार कर लिया गया। मामले की जांच जारी है।

टॅग्स :क्राइम न्यूज हिंदीइंडियाराजस्थान
Open in App

संबंधित खबरें

क्राइम अलर्टडंडा और रॉड से हमला कर पत्नी फूल कुमारी दास, 3 बच्चे ह्रदय दास, संध्या दास और सोन दास को मार डाला, चंदनपट्टी गांव से दिल दहला देने वाली घटना

क्राइम अलर्टनीट पेपरफूट मामले में सीबीआई टीम की नागपुर-चंद्रपुर में छापेमारी, दो छात्राओं और एक छात्र से पूछताछ, लातूर से मिली थी ‘नागपुर लिंक

क्राइम अलर्टTwisha Sharma Death Case: 10000 रुपये इनाम की घोषणा, फरार वकील-पति समर्थ सिंह की अग्रिम जमानत याचिका खारिज, पासपोर्ट रद्द करने की प्रक्रिया जारी, वीडियो

क्राइम अलर्टसुखदेवगिरी गोस्वामी से जागृति की शादी, 2 बच्चे की मां को पति के बड़े भाई शांतिगिरी से हुआ प्यार और की शादी, मन नहीं भरा तो कांतिलाल से दूसरा प्रेम?, 25000 रुपये देकर ऐसे रचा साजिश?

क्राइम अलर्टTwisha Sharma death case: 60 दिन की गर्भवती और मारिजुआना का सेवन?, ट्विशा शर्मा की सास ने कहा-ग्लैमर की दुनिया में धकेली गई और माता-पिता ने छोड़ दी?

क्राइम अलर्ट अधिक खबरें

क्राइम अलर्टTelangana: दूसरी शादी के लिए महिला ने पानी की टंकी में डुबोकर अपनी छह साल की बेटी को मार डाला

क्राइम अलर्ट29 वर्षीय पंजाबी गायिका यशविंदर कौर की कथित अपहरण के छह दिन बाद मिली डेड बॉडी

क्राइम अलर्टमां का कटा हाथ लेकर 3 दिन तक भटकता रहा ITBP जवान, कानपुर की घटना से सनसनी

क्राइम अलर्टNoida Dowry Case: "ससुराल वालों का हो एनकाउंटर...", रोती-बिलखती बहन ने की मांग, पोस्टमॉर्टम रिपोर्ट के खुलासे से हड़कंप

क्राइम अलर्टएक्टिंग छोड़ना चाहती थीं त्विशा शर्मा? को-स्टार दीक्षित शेट्टी ने खोला राज