लाइव न्यूज़ :

नशे में धुत शिक्षक और पुलिस में हुई बहस व मारपीट, फिल्मी स्टाइल में ऑफिसर को टोल प्लाजा से 200 मीटर तक घसीटा

By लोकमत न्यूज़ डेस्क | Updated: January 21, 2020 12:03 IST

यह घटना पुणे के खेड़-शिवपुर टोल प्लाजा की है। आरोपी की पहचान एक शिक्षक के रुप में हुई है जिसका नाम ध्यानेश्वर सुर्यवंशी है।

Open in App
ठळक मुद्देरिपोर्ट के मुताबिक सब इंस्पेक्टर ने कहा टोल प्लाजा में बहुत भीड़ थी।घटना के वक्त पुलिस को संदेह था कि आरोपी ने शराब पी रखी है।

पुणे के एक टोल प्लाजा पर नशे में धुत एसयूवी के एक ड्राइवर और पुलिस ऑफिसर के बीच बहस और मारपीट हो गई। इस दौरान दोनों के बीच कुछ ऐसा हुआ जो किसी बॉलीवुड फिल्मी सीन से कम नहीं। ड्राइवर ने पुलिस ऑफिसर को फिल्मी स्टाइल में टोल प्लाजा से 200 मीटर तक घसीट कर ले गया। यह घटना पुणे के खेड़-शिवपुर टोल प्लाजा की है। 

मुंबई मिरर की एक रिपोर्ट के मुताबिक खेड़-शिवपुर टोल प्लाजा पर नशे में धुत एक एसयूवी और पुलिस ऑफिसर के बीच बहस हो गई। बहस इतनी बढ़ गई की दोनों के बीच गाली-गलौज के बाद मारपीट की नौबत आ गई। रिपोर्ट के मुताबिक आरोपी की पहचान एक शिक्षक ध्यानेश्वर सुर्यवंशी के रूप में हुई है जो  सतरबेद स्कूल में पढ़ाता है। 

पुलिस ने शिक्षक को गिरफ्तार कर लिया है। घटना के वक्त पुलिस को संदेह था कि आरोपी ने शराब पी रखी है। इस घटना के दौरान राजगढ़ पुलिस के सब इंस्पेक्टर समीर कदम को पैरौं और कंधे पर चोटें आई हैं। 

रिपोर्ट के मुताबिक सब इंस्पेक्टर ने कहा टोल प्लाजा में बहुत भीड़ थी। जब उसकी गाड़ी को रोका और उसने शराब पी रखी थी। जब मैं चाबियाँ छीनने की कोशिश की, लेकिन उसने मेरा हाथ पकड़ लिया, ड्राइवर की सीट पर बैठ गया और दूर चला गया। मुझे नीचे धकेलने से पहले मुझे लगभग 200 मीटर तक घसीटता रहा। फिलहाल आरोपी पुलिस की गिरफ्त में है और पुछताछ कर रही है। 

टॅग्स :महाराष्ट्र
Open in App

संबंधित खबरें

कारोबारबेंगलुरु-मुंबई एक्सप्रेस शुरू, देखिए रूट, समय और टिकट की कीमत, तुमकुरु, हुबली, बेलगावी, सांगली, कराड, सतारा, लोनांद, पुणे, लोनावला, कल्याण और ठाणे सहित 15 स्टेशनों पर रुकेगी

भारतकौन थे भुवन चंद्र खंडूरी?, देहरादून में निधन

बॉलीवुड चुस्कीमुंबई में सलमान खान के गैलेक्सी अपार्टमेंट में 5 फुट लंबा सांप?, वीडियो

कारोबार800 करोड़ रुपये खर्च, लाखों कर्मचारी को तोहफा?, 5वें, 6वें और 7वें वेतन आयोगों के तहत कर्मचारियों के महंगाई भत्ता डीए के बकाया भुगतान को मंजूरी

कारोबार800 करोड़ रुपये खर्च, लाखों कर्मचारी को तोहफा?, 5वें, 6वें और 7वें वेतन आयोगों के तहत कर्मचारियों के महंगाई भत्ता डीए के बकाया भुगतान को मंजूरी

क्राइम अलर्ट अधिक खबरें

क्राइम अलर्टडंडा और रॉड से हमला कर पत्नी फूल कुमारी दास, 3 बच्चे ह्रदय दास, संध्या दास और सोन दास को मार डाला, चंदनपट्टी गांव से दिल दहला देने वाली घटना

क्राइम अलर्टनीट पेपरफूट मामले में सीबीआई टीम की नागपुर-चंद्रपुर में छापेमारी, दो छात्राओं और एक छात्र से पूछताछ, लातूर से मिली थी ‘नागपुर लिंक

क्राइम अलर्टTelangana: दूसरी शादी के लिए महिला ने पानी की टंकी में डुबोकर अपनी छह साल की बेटी को मार डाला

क्राइम अलर्टTwisha Sharma Death Case: 10000 रुपये इनाम की घोषणा, फरार वकील-पति समर्थ सिंह की अग्रिम जमानत याचिका खारिज, पासपोर्ट रद्द करने की प्रक्रिया जारी, वीडियो

क्राइम अलर्ट29 वर्षीय पंजाबी गायिका यशविंदर कौर की कथित अपहरण के छह दिन बाद मिली डेड बॉडी