लाइव न्यूज़ :

अफगानिस्तान से पेट में छिपाकर 10 करोड़ की ड्रग्स लाने वाले गिरोह का भंडाफोड़, 10 दर्जन केले खिलाने के बाद निकले कैप्सूल

By लोकमत न्यूज़ डेस्क | Updated: January 13, 2020 11:14 IST

गिरफ्तार किए गए लोगों की पहचान यूसुफजई रहमतुल्ला, फैज मोहम्मद, नबीजादा हबीबुल्लाह, अहमदी अब्दुल वदूद, तुर्कमान अब्दुल हमीद, फजल अहमद, नूरजई कबीर, हयातुल्लाह और मसूद मोहम्मद के रूप में की गई है।

Open in App
ठळक मुद्देगिरोह के दो अन्य लोगों को दिल्ली से गिरफ्तार किया गया।एनसीबी के मुताबिक इस गिरोह से जुड़े अन्य लोगों की पहचान के लिए विस्तृत जांच की जा रही है।

मादक पदार्थ नियंत्रण ब्यूरो (एनसीबी) ने रविवार को कहा कि मादक पदार्थ की तस्करी करने वाले एक अंतरराष्ट्रीय गिरोह का भंडाफोड़ कर नौ अफगान नागरिकों को गिरफ्तार किया गया और उनके कब्जे से 1.6 किलोग्राम से ज्यादा हेरोइन जब्त की गयी। 

एनसीबी ने बताया कि आरोपियों ने हेरोइन की गोलियां छिपा रखी थी और उनमें से सात आरोपियों को 28 दिसंबर को काबुल से आने पर पकड़ा गया। गिरोह के दो अन्य लोगों को दिल्ली से गिरफ्तार किया गया। एनसीबी दिल्ली जोन के निदेशक के पी एस मल्होत्रा ने बताया कि कंधार के जरिए काबुल से आने वाले सात अफगानी नागरिक मादक द्रव्य की खेप पहुंचाने का काम करते थे जबकि दो लोग इसमें सहायता करते थे। 

बता दें कि एनसीबी को शक होने पर इन्हें तलाशी के लिए रोका गया। सामान से कुछ नहीं मिलने पर इनको स्कैनिंग और एक्स-रे के लिए भेजा गया। रिपोर्ट में सबके पेट में ड्रग्स वाले कैपसूल दिखे। इन्हें निकलवाने के लिए एनसीबी ने करीब 10 दर्जन केले खिलाए। 

एनसीबी के मुताबिक इस गिरोह से जुड़े अन्य लोगों की पहचान के लिए विस्तृत जांच की जा रही है। अभियान पिछले महीने शुरू हुआ था। उन्होंने बताया कि गिरफ्तार किए गए लोगों की पहचान यूसुफजई रहमतुल्ला, फैज मोहम्मद, नबीजादा हबीबुल्लाह, अहमदी अब्दुल वदूद, तुर्कमान अब्दुल हमीद, फजल अहमद, नूरजई कबीर, हयातुल्लाह और मसूद मोहम्मद के रूप में की गई है। ये सभी न्यायिक हिरासत में हैं। अधिकारी ने बताया कि आरोपी चिकित्सा और पर्यटन वीजा पर भारत आते थे। 

(समाचार एजेंसी पीटीआई भाषा से इनपुट)

टॅग्स :दिल्लीअफगानिस्तान
Open in App

संबंधित खबरें

भारतदिल्ली में सफर पर लगेगा ब्रेक? 21 मई से तीन दिन तक ऑटो-टैक्सी की हड़ताल, किराया बढ़ाने की मांग पर अड़े ड्राइवर

क्रिकेटउप-कप्तानी से हटाए जाएंगे पंत?, अफगानिस्तान के खिलाफ क्या खेलेंगे रोहित और हार्दिक?, गुवाहाटी में टीम की घोषणा

क्रिकेटउप-कप्तानी से हटाए जाएंगे पंत?, अफगानिस्तान के खिलाफ क्या खेलेंगे रोहित और हार्दिक?, गुवाहाटी में टीम की घोषणा

भारतओडिशा भीषण गर्मीः बौध शहर में 42.9 डिग्री सेल्सियस?, 11 स्थानों पर अधिकतम तापमान 40 डिग्री सेल्सियस से अधिक दर्ज

भारतदिल्ली में भीषण लू का कहर, IMD ने 45 डिग्री सेल्सियस तक तापमान पहुंचने की चेतावनी दी

क्राइम अलर्ट अधिक खबरें

क्राइम अलर्टडंडा और रॉड से हमला कर पत्नी फूल कुमारी दास, 3 बच्चे ह्रदय दास, संध्या दास और सोन दास को मार डाला, चंदनपट्टी गांव से दिल दहला देने वाली घटना

क्राइम अलर्टनीट पेपरफूट मामले में सीबीआई टीम की नागपुर-चंद्रपुर में छापेमारी, दो छात्राओं और एक छात्र से पूछताछ, लातूर से मिली थी ‘नागपुर लिंक

क्राइम अलर्टTelangana: दूसरी शादी के लिए महिला ने पानी की टंकी में डुबोकर अपनी छह साल की बेटी को मार डाला

क्राइम अलर्टTwisha Sharma Death Case: 10000 रुपये इनाम की घोषणा, फरार वकील-पति समर्थ सिंह की अग्रिम जमानत याचिका खारिज, पासपोर्ट रद्द करने की प्रक्रिया जारी, वीडियो

क्राइम अलर्ट29 वर्षीय पंजाबी गायिका यशविंदर कौर की कथित अपहरण के छह दिन बाद मिली डेड बॉडी