लाइव न्यूज़ :

Amazon के जरिए गांजे की होती थी डिलीवरी, मध्य प्रदेश पुलिस ने बड़े रैकेट का किया भंडाफोड़

By विनीत कुमार | Updated: November 16, 2021 15:21 IST

मध्य प्रदेश पुलिस ने भिंड में दो लोगों को गिरफ्तार कर बड़े रैकेट का भंडाफोड़ किया है। ई-कॉमर्स वेबसाइट अमेजन के जरिए गांजे की सप्लाई का ये खेल कई दिनों से चल रहा था।

Open in App
ठळक मुद्देAmazon के जरिए गांजे की डिलीवरी करने वाले बड़े रैकेट का भंडाफोड़।भिंड जिले में पुलिस ने दो लोगों को गिरफ्तार किया, 1 करोड़ से ज्यादा गांजे की हो चुकी थी तस्करी।अमेजन पर ड्रग तस्कर 'कढ़ी पत्ता' की आड़ में गांजा बेच रहा था।

इंदौर: मध्य प्रदेश के भिंड जिले में पुलिस ने ई-कॉमर्स वेबसाइट Amazon के जरिए गांजे की डिलीवरी करने वाले बड़े रैकेट का भंडाफोड़ किया है। इस मामले में पुलिस ने दो लोगों को भी गिरफ्तार किया है। साथ ही 20 किलो की खेप भी बरामद की है।

'कढ़ी पत्ता' के नाम पर बेचा जा रहा था गांजा

जब्त की गई प्रतिबंधित खेप की तस्करी अमेजन के जरिए विशाखापत्तनम से भिंड की जा रही थी। दिलचस्प ये भी है कि ई-कॉमर्स वेबसाइट पर रजिस्ट्रेशन कराने वाला ड्रग तस्कर 'कढ़ी पत्ता' की आड़ में गांजा बेच रहा था। 

पुलिस के मुताबिक अब तक इस चालाकी से करीब 1 करोड़ 10 लाख रुपये के गांजे की तस्करी की जा चुकी है और ई-कॉमर्स प्लेटफॉर्म को भी विक्रेता से कथित तौर पर 66 फीसदी कमीशन मिला है।

Amazon के खिलाफ कार्रवाई करने की मांग

इस बीच कन्फेडरेशन ऑफ ऑल इंडिया ट्रेडर्स (CAIT) ने ई-कॉमर्स वेबसाइट अमेजन के खिलाफ सख्त कार्रवाई की मांग की है। साथ ही कहा है कि मामले की जांच नारकोटिक्स कंट्रोल ब्यूरो (एनसीबी) द्वारा कराई जानी चाहिए।

वहीं, अमेजन इंडिया के एक प्रवक्ता ने कहा कि वे मामले की जांच कर रहे हैं कि क्या विक्रेता की ओर से गैरकानूनी काम किया जा रहा था। साथ ही कंपनी ने जांच एजेंसियों को पूरा सहयोग देने की बात कही है।

इससे पहले करीब एक महीने पहले एनसीबी ने अंतरराष्ट्रीय ड्रग गिरोह का पर्दाफाश किया था। इसके तहत दो श्रीलंकाई तमिलों की गिरफ्तारी की गई थी। इन्हें चेन्नई से गिरफ्तार किया गया था।

एनसीबी के एक अधिकारी के अनुसार दोनों आरोपी- मोहम्मद अफनास और एमएमएम नवास अपनी असली पहचान छुपाकर चेन्नई में रह रहे थे। हालांकि, एनसीबी उन्हें पकड़ने में कामयाब रही। 26 नवंबर, 2020 को भारतीय तट रक्षक बल और एजेंसी द्वारा श्रीलंका के मछली पकड़ने के एक जहाज 'शेनाया दुवा' से 95.87 किलोग्राम हेरोइन और 18.32 किलोग्राम मेथामफेटामाइन की बरामदगी के बाद दोनों पकड़े गए।

टॅग्स :अमेजनमध्य प्रदेश
Open in App

संबंधित खबरें

ज़रा हटकेबनारस में सीएम यादव श्री राम भंडार में रुके और कचौड़ी, पूरी राम भाजी और जलेबी का स्वाद लिया?, वीडियो

भारतMohan Yadav Bankura Visit: ममता अब दीदी नहीं, 'अप्पी' हो गई हैं?, पश्चिम बंगाल में जमकर गरजे सीएम मोहन

कारोबार1 अप्रैल को झटका, मध्य प्रदेश में दूध महंगा, 2-4 रुपये प्रति लीटर का इजाफा?

कारोबारविश्वनाथ मंदिर और महाकालेश्वर मंदिर ट्रस्ट के बीच एमओयू, सीएम मोहन यादव बोले- नरेंद्र मोदी के नेतृत्व में आगे बढ़ रहा देश

कारोबारMP-UP Sahyog Sammelan: मप्र-उप्र मिलकर लिखेंगे विकास की नई इबारत?, बाबा विश्वनाथ की शरण में सीएम डॉ. मोहन

क्राइम अलर्ट अधिक खबरें

क्राइम अलर्टपंजाब पुलिस ने सीमा पार से मादक पदार्थ तस्करी गिरोह का भंडाफोड़ किया, 2 गिरफ्तार, 4.13 किलोग्राम हेरोइन बरामद

क्राइम अलर्टबिहार के मोतिहारी जिले में जहरीली शराब कांड में मरने वालों की संख्या हुई 10, कई लोगों की स्थिति अभी भी गंभीर

क्राइम अलर्टबिहार की राजधानी पटना से सटे खगौल में अपराधियों ने खुद को कस्टम अधिकारी बताकर स्वर्ण व्यापारियों से लूटा 16 किग्रा सोना

क्राइम अलर्टयूपी के मदरसे में शिक्षकों ने 10 साल के बच्चे को पीटा, एक ने उसे पकड़कर रखा, दूसरे ने डंडे से मारा, VIDEO

क्राइम अलर्टMotihari News: बिहार पुलिस ने मदरसे में की छापेमारी, पीएफआई से सांठगांठ का संदेह