लाइव न्यूज़ :

दिल्ली में दोहरा हत्याकांड, दो महिलाओं को आरके पुरम में गोलियों से भूना गया, पुलिस अज्ञात हमलावरों की तलाश में

By आशीष कुमार पाण्डेय | Updated: June 18, 2023 10:40 IST

दिल्ली के बेहद पॉश और आधिकारिक रूप से से बेहद महत्वपूर्ण इलाके आरके पुरम से सटे हुए अंबेडकर बस्ती में रविवार की तड़के अज्ञात हमलावरों ने दो महिलाओं को गोलियों से छलनी कर दिया है।

Open in App
ठळक मुद्देदेश की राजधानी दिल्ली रविवार की सुबह दो महिलाओं की हत्या से सहमी रविवार के तड़के आरके पुरम का इलाका गोलियों की तड़तड़ाहट से हुआ खौफजदादिल्ली पुलिस के अनुसार हमलावर मृत महिलाओं के भाई को मारने के इरादे से आये थे

दिल्ली: देश की राजधानी दिल्ली में रविवार की सुबह अज्ञात अपराधियों ने अंधाधुंध गोलियां बरसाकर दो महिलाओं को मौत की नींद सुला दिया। जानकारी के अनुसार रोंगटे खड़े कर देने वाली यह घटना दक्षिण दिल्ली के बेहद पॉश और आधिकारिक रूप से से बेहद महत्वपूर्ण इलाके आर के पुरम से सटे हुए अंबेडकर बस्ती में हुई। रविवार की तड़के अभी लोगों की नींद भी नहीं खुली थी कि गोलियों की तड़तड़ाहट से पूरी आरके पुरम इलाका खौफजदा हो उठा।

घटना के तत्काल बाद मौके पर पहुंची पुलिस ने मारी गई दोनों महिलाओं की पहचान क्रमशः 30 साल की पिंकी और 29 साल की ज्योति के रूप में की। इस संबंध में पुलिस की ओर से दी गई सूचना में कहा गया है कि मृतका के भाई ने सुबह में करीब 4.40 बजे दिल्ली पुलिस को फोन करके बताया कि अंबेडकर बस्ती में उनकी बहनों को अज्ञात हमलावरों ने गोली मार दी है।

गोलाबारी के विषय में बात करते हुए पुलिस उपायुक्त (दक्षिण-पश्चिम) मनोज सी ने कहा, “पुलिस ने फौरन प्राप्त सूचना पर कार्रवाई की। हमारी पुलिस टीम तत्काल मौके पर पहुंची, जहां उसने पाया कि दो महिलाओं को गोली मारकर हत्या कर दी गई थी। पुलिस ने उन्हें फौरन सफदरजंग अस्पताल पहुंचाया, जहां उनकी मौत हो गई।”

उन्होंने कहा कि प्रारंभिक जांच से पता चला है कि अज्ञात हमलावर दोनों मृतका के भाई को मारने के मकसद से आये थे और घटना के पीछे का प्रारंभिक मकसद पैसों का विवाद लग रहा है। डीसीपी मनोज सी ने कहा, "हमने भारतीय दंड संहिता की धारा 302 के तहत हत्या का मामला दर्ज कर लिया है और संदिग्धों को पकड़ने के लिए लगातार छापेमारी कर रहे हैं, अभी भी मौके पर घटना की जांच की जा रही है।"

उन्होने समाचार एजेंसी एएनआई से बात करते हुए कहा कि जांच में यह बात सामने आयी है कि इस दोहरे हत्याकांड के मुख्य आरोपी और उसके सहयोगी को हत्या के सिलसिले में पहले भी गिरफ्तार किया जा चुका है, फिलहाल वो जमानत पर थे और उसके बाद उन्होंने गुनाह को अंजाम दिया है।

टॅग्स :हत्यामर्डर मिस्ट्रीदिल्ली पुलिसक्राइमक्राइम न्यूज हिंदी
Open in App

संबंधित खबरें

क्राइम अलर्टबिहार में बेखौफ अपराधियों ने बिहार सरकार के मंत्री रामकृपाल यादव के समधी के घर पर चलाई गोली, तीन लोगों को लगी गोली

क्रिकेटअरुण जेटली स्टेडियम में DC बनाम MI मुकाबले के दौरान चीयरलीडर्स की रिकॉर्डिंग करते पकड़ा गया दिल्ली पुलिस का जवान

क्राइम अलर्टपटना परसा बाजारः 3 साल की बच्ची से यौन उत्पीड़न, रिश्तेदार सहित 2 आरोपी अरेस्ट, अस्पताल में भर्ती मासूम?

क्राइम अलर्टपत्नी की गला रेतकर हत्या और पति ने खुद को चाकू से वार कर आत्महत्या का किया प्रयास

क्राइम अलर्टएक वर्ष से शादी का झांसा देकर नाबालिग लड़की से रेप, 23 वर्षीय प्रियेस रंजन अरेस्ट, दहेज में मांगे 500000 रुपये

क्राइम अलर्ट अधिक खबरें

क्राइम अलर्ट2 साल से चचेरे भाई से अवैध संबंध, भाई मेराज अली ने पैर पकड़ा और माता रबिया खातून-पिता मोहम्मद मनीर ने तकिये से मुंह दबा कर बेटी को मार डाला

क्राइम अलर्टबिहार सिपाही भर्ती घोटालाः मुश्किल में पूर्व डीजीपी एसके सिंघल?, ईओयू ने किया जवाब तलब, गंभीर खामियां सामने

क्राइम अलर्टराजस्थान सड़क हादसाः पुलिस उपनिरीक्षक सहित 4 लोगों की मौत, भरतपुर में तेज रफ्तार कार ने 3 को कुचला

क्राइम अलर्टगर्लफ्रेंड शगुफ्ता शमीम के साथ-साथ नौकरानी भी करोड़ों की मालकिन, चलती है थार से?, बिहार में गैलेन्ट्री अवार्ड से सम्मानित डीएसपी गौतम कुमार ने किए कारनामे?

क्राइम अलर्टसासाराम में मैरिज हॉल एंड होटल से 82 युवक-युवतियां आपत्तिजनक हालत?, 40 से ज्यादा लड़कियां और कई शादीशुदा, देह व्यापार धंधे के खिलाफ मुहिम