लाइव न्यूज़ :

खोजी कुत्ते ने सिर्फ 20 मिनट में रेप- हत्या के आरोपी को निकाला खोज, 5 साल की बच्ची के साथ मकान मालिक के बेटे ने की थी हैवानियत

By पल्लवी कुमारी | Updated: November 26, 2019 09:02 IST

पुलिस के मुताबिक हत्या उस मकान मालिक के बेटे ने की है। जिसके यहां बच्ची के परिवार के लोग किराए पर रह रहे थे।

Open in App
ठळक मुद्देपांच साल की बच्ची का शव आरोपी के घर से 400 मीटर दूर एक तालाब के पास से मिला था। पुलिस ने दावा किया है कि आरोपी ने अपना गुनाह कबूल कर लिया है।

यूपी के आजमगढ़ में एक चार साल के खोजी कुत्ते ने सिर्फ 20 मिनट में घटनास्थल पर जाकर रेप और हत्या के आरोपियों को पकड़वाने में पुलिस की मदद की। आरोपी पर पांच साल की बच्ची को अगवा कर रेप और हत्या करने का आरोप है। पुलिस ने आरोपी को 25 नवंबर को गिरफ्तार किया है। चार साल का खोजी कुत्ता फैंटम एक लैब्राडोर है। क्राइमसीन पर पहुंचने के 20 मिनट के भीतर संदिग्ध व्यक्ति को कुत्ते ने ट्रैक कर लिया था। उस वक्त आरोपी  मुबारकपुर गांव के रास्ते से भागने की कोशिश कर रहा था। खोजी कुत्ते फैंटम को  सीमा सुरक्षा बल के प्रशिक्षण केंद्र ग्वालियर में  प्रशिक्षित किया गया है।

क्राइमसीन से लगभग 250 मीटर की दूरी पर रहने वाले संदिग्ध के कमरे को सूँघने के बाद, फैंटम उन कपड़ों का पता लगाने में कामयाब रहा, जिसको पहनकर आरोपी ने रेप और हत्या की घटना को अंजाम दिया था। 

आजमगढ़ के एसएसपी त्रिवेणी सिंह ने कहा है कि पांच साल की बच्ची का शव आरोपी के घर से 400 मीटर दूर एक तालाब के पास से मिला था। पुलिस ने पीड़ित बच्ची का शव शुक्रवार (22 नवंबर) को बरामद किया था। पोस्टमार्टम रिपोर्ट में इस बात का खुलासा हुआ था कि बच्ची की मौत रेप के बाद ही हुई है। 

पुलिस के मुताबिक हत्या उस मकान मालिक के बेटे ने की है। जिसके यहां बच्ची के परिवार के लोग किराए पर रह रहे थे। पुलिस ने गिरफ्तार आरोपी का चालान कर दिया।

आरोपी की पहचान रामप्रवेश (25 वर्षीय) के तौर पर की गई। पुलिस ने दावा किया है कि रामप्रवेश ने अपना गुनाह कबूल कर लिया है। आरोपी ने पूछताछ में पुलिस को बताया कि  21 नवंबर की रात को गांव में बारात आई थी। जिसमें वह नाच देखने गया था। वहां से घर लौटते समय उसकी नजर बच्ची पर पड़ी तो वह उसे उठाकर घर से करीब 400 मीटर दूर एक तालाब के पास ले गया। वहां रेप करने के बाद उसकी हत्या कर दी। 

टॅग्स :उत्तर प्रदेशरेपहत्याकांड
Open in App

संबंधित खबरें

क्राइम अलर्टडंडा और रॉड से हमला कर पत्नी फूल कुमारी दास, 3 बच्चे ह्रदय दास, संध्या दास और सोन दास को मार डाला, चंदनपट्टी गांव से दिल दहला देने वाली घटना

क्राइम अलर्टTelangana: दूसरी शादी के लिए महिला ने पानी की टंकी में डुबोकर अपनी छह साल की बेटी को मार डाला

क्राइम अलर्टTwisha Sharma Death Case: 10000 रुपये इनाम की घोषणा, फरार वकील-पति समर्थ सिंह की अग्रिम जमानत याचिका खारिज, पासपोर्ट रद्द करने की प्रक्रिया जारी, वीडियो

क्राइम अलर्टमां का कटा हाथ लेकर 3 दिन तक भटकता रहा ITBP जवान, कानपुर की घटना से सनसनी

क्राइम अलर्टसुखदेवगिरी गोस्वामी से जागृति की शादी, 2 बच्चे की मां को पति के बड़े भाई शांतिगिरी से हुआ प्यार और की शादी, मन नहीं भरा तो कांतिलाल से दूसरा प्रेम?, 25000 रुपये देकर ऐसे रचा साजिश?

क्राइम अलर्ट अधिक खबरें

क्राइम अलर्टनीट पेपरफूट मामले में सीबीआई टीम की नागपुर-चंद्रपुर में छापेमारी, दो छात्राओं और एक छात्र से पूछताछ, लातूर से मिली थी ‘नागपुर लिंक

क्राइम अलर्ट29 वर्षीय पंजाबी गायिका यशविंदर कौर की कथित अपहरण के छह दिन बाद मिली डेड बॉडी

क्राइम अलर्टNoida Dowry Case: "ससुराल वालों का हो एनकाउंटर...", रोती-बिलखती बहन ने की मांग, पोस्टमॉर्टम रिपोर्ट के खुलासे से हड़कंप

क्राइम अलर्टएक्टिंग छोड़ना चाहती थीं त्विशा शर्मा? को-स्टार दीक्षित शेट्टी ने खोला राज

क्राइम अलर्टTwisha Sharma death case: 60 दिन की गर्भवती और मारिजुआना का सेवन?, ट्विशा शर्मा की सास ने कहा-ग्लैमर की दुनिया में धकेली गई और माता-पिता ने छोड़ दी?