लाइव न्यूज़ :

मर्डर के 50 से ज्यादा मामलों का सरगना डॉक्टर दिल्ली में गिरफ्तार

By भाषा | Updated: July 30, 2020 05:52 IST

पुलिस ने दावा किया कि वह हत्या के संभवत: 100 से ज्यादा मामलों में संलिप्त रहा है

Open in App
ठळक मुद्देबीएएमएस डिग्रीधारी देवेंद्र शर्मा (62) उत्तरप्रदेश प्रदेश के अलीगढ़ जिले में पुरेनी गांव का रहने वाला हैदिल्ली पुलिस की अपराध शाखा की टीम ने हत्या के एक मामले में पेरोल की अवधि खत्म होने के छह महीने बाद उसे पकड़ा है ।

दिल्ली और पड़ोसी राज्यों में ट्रक और टैक्सी ड्राइवरों की हत्या के 50 से ज्यादा मामलों के कथित सरगना एक आयुर्वेदिक डॉक्टर को बपरोला इलाके से गिरफ्तार किया गया । वह पेरोल से भागकर जनवरी से वहां रह रहा था। मीडिया की पूर्व की खबरों का हवाला देते हुए पुलिस ने दावा किया कि वह हत्या के संभवत: 100 से ज्यादा मामलों में संलिप्त रहा है लेकिन वास्तविक संख्या की पुष्टि नहीं की जा सकती क्योंकि दिल्ली, उत्तरप्रदेश, हरियाणा और राजस्थान में उसके खिलाफ दर्ज मामले में संबंधित राज्यों की पुलिस जांच कर रही है ।

बीएएमएस डिग्रीधारी देवेंद्र शर्मा (62) उत्तरप्रदेश प्रदेश के अलीगढ़ जिले में पुरेनी गांव का रहने वाला है और दिल्ली पुलिस की अपराध शाखा की टीम ने हत्या के एक मामले में पेरोल की अवधि खत्म होने के छह महीने बाद उसे पकड़ा है । पुलिस ने बताया कि शर्मा अपहरण और हत्या के कई मामलों में दोषी करार दिया गया है ।

उत्तरप्रदेश में फर्जी गैस एजेंसी चलाने के मामले में उसे दो बार गिरफ्तार किया गया और किडनी बेचने के गिरोह चलाने के मामले में कई राज्यों में जेल भी जा चुका है । पुलिस उपायुक्त (अपराध) राकेश पवेरिया ने बताया, ‘‘इससे पहले वह मोहन गार्डेन में रह रहा था और वहां से वह बपरोला चला गया । वहां पर उसने एक विधवा से शादी कर ली और प्रोपर्टी का कारोबार करने लगा। सूचना मिलने पर हमारी टीम ने मंगलवार को उसे गिरफ्तार किया । ’’ बिहार में सीवार से बीएएमएस की डिग्री हासिल करने के बाद वह जयपुर में अपनी क्लीनिक चलाने लगा ।

उसने 1992 में गैस डीलरशिप स्कीम में 11 लाख रुपये निवेश किया लेकिन उसे नुकसान हो गया। इसके बाद 1995 में उसने अलीगढ़ के छारा गांव में फर्जी गैस एजेंसी शुरू कर दी और बाद में आपराधिक गतिविधियों में शामिल हो गया । डीसीपी ने बताया कि उसके सहयोगी एलपीजी सिलेंडर ले जाने वाले ट्रकों को लूट लेते थे और ड्राइवर की हत्या कर देते थे। इसके बाद ट्रक से सिलेंडर को अपनी फर्जी गैस एजेंसी में उतार लेते थे। अधिकारी ने बताया कि वर्ष 1994 में वह किडनी प्रतिरोपण के अंतरराज्यीय गिरोह में संलिप्त हो गया। वर्ष 2004 में गुड़गांव किडनी गिरोह मामले में उसे और कई अन्य डॉक्टरों को भी गिरफ्तार किया गया था। उन्होंने बताया कि पूछताछ के दौरान उसने 50 से ज्यादा हत्याओं में संलिप्तता की बात भी कबूल की है। 

टॅग्स :हत्याकांडदिल्लीदिल्ली क्राइम
Open in App

संबंधित खबरें

क्राइम अलर्टमैडम दुकान के सामने गाड़ी मत लगाओ, ग्राहक को आने में दिक्कत होगी?, 78 वर्षीय दुकानदार को महिला उपनिरीक्षक ने थप्पड़ मारा, प्राथमिकी दर्ज

भारतगोदामों से सीधे एलपीजी सिलेंडर की बिक्री पर सख्त प्रतिबंध, सीएम रेखा गुप्ता ने कहा-भंडारण केंद्रों पर न जाएं और न ही भीड़ में इकट्ठा हों

क्राइम अलर्टपति-पत्नी और वो..., अवैध संबंध के चलते महिला ने सुहाग को उतारा मौत के घाट; आगरा पुलिस का खुलासा

क्राइम अलर्टपत्नी की गला रेतकर हत्या और पति ने खुद को चाकू से वार कर आत्महत्या का किया प्रयास

क्राइम अलर्ट2 साल से चचेरे भाई से अवैध संबंध, भाई मेराज अली ने पैर पकड़ा और माता रबिया खातून-पिता मोहम्मद मनीर ने तकिये से मुंह दबा कर बेटी को मार डाला

क्राइम अलर्ट अधिक खबरें

क्राइम अलर्ट27 करोड़ रुपये से अधिक की जीएसटी धोखाधड़ी, मेरठ और बहराइच में एक्शन, वसीम अकरम, शुभम गुप्ता और नेक आलम अरेस्ट

क्राइम अलर्टबास्केटबॉल हुप पर पुल-अप्स कर रहे थे समुद्री इंजीनियरिंग संस्थान में 20 वर्षीय कैडेट विशाल वर्मा?, बैकबोर्ड गिरने से मौत

क्राइम अलर्ट365 दिन में 4000 करोड़ रुपए से ज्यादा की जीएसटी चोरी?, 1500 करोड़ रुपए एसटीएफ ने पकड़े

क्राइम अलर्टसरपंच साहब पैसा चाहिए तो 6.37 लाख रुपये रिश्वत दो?, प्रथम श्रेणी अधिकारी विलास लाड अरेस्ट

क्राइम अलर्टशिक्षा संस्थाओं में भी अंधविश्वास का घेरा!