लाइव न्यूज़ :

‘चाहत’ में चल रहा था गंदा धंधा, 2 जोड़े मिले आपत्तिजनक हालत में, जेसीबी से होटल को किया गया जमींदोज

By आशीष कुमार पाण्डेय | Updated: April 4, 2022 14:28 IST

मध्य प्रदेश पुलिस ने छापामारी की बड़ी कार्रवाई करते हुए हरदा जिले के नेहरू स्टेडियम की न्यू एलआईजी कॉलोनी स्थित 'होटल चाहत' में लंबे समय से चल रहे सेक्स रैकेट का पर्दाफाश किया है। हरदा के जिला प्रशासन ने होटल को जेसीबी से तोड़ दिया है क्योंकि अवैध कार्य में लिप्त इस होटल का निर्माण भी अवैध तरीके से हुआ था।

Open in App
ठळक मुद्देहरजा जिला पुलिस ने 'होटल चाहत' में लंबे समय से सेक्स रैकेट का पर्दाफाश किया हैपुलिस छापामारी के दौरान 2 युवक और 2 युवतियां आपत्तिजनक अवस्था (अर्धनग्न हालत) में मिलेइसके बाद हरदा जिला प्रशासन ने जेसीबी मंगवाकर 'गंदे धंधे' वाले इस होटल को जमींदोज कर दिया

हरदा:मध्य प्रदेश पुलिस ने अपराधियों और अवैध धंधे के एक बड़े माफिया पर शिकंजा कसते हुए हरदा शहर के ‘होटल चाहत’ में चल रहे एक बड़े सेक्स रैकेट का भंडाफोड़ किया है।

पुलिस छापामारी की यह कार्रवाई हरदा के नेहरू स्टेडियम की न्यू एलआईजी कॉलोनी में हुई। जब मुखबिर की सूचना पर जिला पुलिस ने 'होटल चाहत' में लंबे समय से सेक्स रैकेट का पर्दाफाश किया है।

पुलिस को मुखबिर के जरिये जानकारी मिली की होटल में अवैध धंधे का कारोबार काफी फल-फूल रहा है। जिसके बाद पुलिस ने सख्त कदम उठाते हुए इस छापेमारी को अंजाम दिया है। पुख्ता सूचना के आधार पर होटल पहुंची पुलिस को छापामारी के दौरान 2 युवक और 2 युवतियां आपत्तिजनक अवस्था (अर्धनग्न हालत) में मिले।

पुलिस ने कार्रवाई करते हुए सभी को फौरन गिरफ्तार कर लिया। वहीं जिला प्रशासन ने उसके बाद जेसीबी मंगवाया और उस 'गंदे धंधे' वाले होटल को जमींदोज कर दिया। इस संबंध में हरदा के जिला प्रशासन की ओर से बताया गया है कि अवैध कार्य में लिप्त इस होटल का निर्माण भी अवैध तरीके से हुआ था।

इसलिए हरदा एसडीएम और तहसीलदार के नेतृत्व में नगरपालिका कर्मचारियों ने जेसीबी से होटल को तोड़ दिया। होटल तोड़े जाने के दौरान कुछ लोगों ने प्रशासन की कार्रवाई का विरोध भी किया, जिन्हें पुलिस ने फौरन अपनी हिरासत में ले लिया और उन्हें भी थाने के हवालात में डाल दिया।

जानकारी के मुताबिक हरदा पुलिस को नेहरू स्टेडियम के पास न्यू एलआईजी कालोनी में स्थित 'होटल चाहत' में कई दिनों से देह व्यापार की शिकायत मिल रही थी। शिकायत के बाद हरदा पुलिस ने शनिवार को बड़े छापामारी की कार्रवाई को अंजाम दिया। कार्रवाई के दौरान होटल में चार युवक-युवतियां (जोड़े में) आपत्तिजनक अवस्था में मिले।

इस संबंध में महिला थाना प्रभारी गाजीवती तुषाम ने बताया कि छोटी हरदा निवासी राहुल नंद मेंहर और खेड़ीपुरा निवासी तरुण राठौर को 2 युवतियों के साथ आपत्तिजनक स्थिति में गिरफ्तार किया है।

इस मामले में होटल संचालक गजेंद्र सिंह राजपूत, दोनों युवक एवं युवतियों पर अनैतिक व्यापार सहित अन्य धाराओं में मामला दर्ज किया है। छापेमारी की कार्रवाई के फौरन बाद पुलिस ने 'होटल चाहत' के संचालक को भी गिरफ्तार किया गया है।

इसके बाद हरदा जिला प्रशासन ने सख्ती दिखाते हुए सोमवार को एसडीएम और तहसीलदार की मौजूदगी में नगर पालिका कर्मचारियों ने जेसीबी से 'गंदे धंधे' वाले इस होटल को तोड़ दिया। 

टॅग्स :क्राइम न्यूज हिंदीक्राइममध्य प्रदेशहरदासेक्स रैकेट
Open in App

संबंधित खबरें

क्राइम अलर्टबिहार के मोतिहारी जिले में जहरीली शराब कांड में मरने वालों की संख्या हुई 10, कई लोगों की स्थिति अभी भी गंभीर

क्राइम अलर्टबिहार की राजधानी पटना से सटे खगौल में अपराधियों ने खुद को कस्टम अधिकारी बताकर स्वर्ण व्यापारियों से लूटा 16 किग्रा सोना

क्राइम अलर्टरिजवान अहमद को दिल्ली पुलिस ने उठाया?, मोबाइल, लैपटॉप की जांच, 2017 मुंबई बम विस्फोट को लेकर कार्रवाई

क्राइम अलर्टबिहार में बेखौफ अपराधियों ने बिहार सरकार के मंत्री रामकृपाल यादव के समधी के घर पर चलाई गोली, तीन लोगों को लगी गोली

क्राइम अलर्टपटना परसा बाजारः 3 साल की बच्ची से यौन उत्पीड़न, रिश्तेदार सहित 2 आरोपी अरेस्ट, अस्पताल में भर्ती मासूम?

क्राइम अलर्ट अधिक खबरें

क्राइम अलर्टयूपी के मदरसे में शिक्षकों ने 10 साल के बच्चे को पीटा, एक ने उसे पकड़कर रखा, दूसरे ने डंडे से मारा, VIDEO

क्राइम अलर्टMotihari News: बिहार पुलिस ने मदरसे में की छापेमारी, पीएफआई से सांठगांठ का संदेह

क्राइम अलर्टपति-पत्नी और वो..., अवैध संबंध के चलते महिला ने सुहाग को उतारा मौत के घाट; आगरा पुलिस का खुलासा

क्राइम अलर्टपत्नी की गला रेतकर हत्या और पति ने खुद को चाकू से वार कर आत्महत्या का किया प्रयास

क्राइम अलर्टएक वर्ष से शादी का झांसा देकर नाबालिग लड़की से रेप, 23 वर्षीय प्रियेस रंजन अरेस्ट, दहेज में मांगे 500000 रुपये