लाइव न्यूज़ :

धर्मनगरी गयाजीः पिता और फूफा ने किया रेप?, 13 साल की बेटी ने कहा-बार-बार किया हैवानियत, कैमरे में कैप्चर कर पुलिस को दिखाया

By एस पी सिन्हा | Updated: June 14, 2025 16:48 IST

Dharmnagari Gayaji: मामले के उजागर होने के बाद सनसनी फैल गई। घटना जिले के मानपुर के मुफस्सिल थाना क्षेत्र की है।

Open in App
ठळक मुद्देबताया जाता है कि यह घटना 11 जून की रात की है। आरोपी पिता को पुलिस ने गिरफ्तार कर लिया।वीडियो लड़की ने फूफा के पास भेज दिया।

गयाजीः बिहार के धर्मनगरी गयाजी से रिश्ते को शर्मसार करने वाली एक घटना सामने आई है, जहां एक पिता पर उसकी ही बेटी के साथ दुष्कर्म का आरोप लगा है। पिता अपनी 13 साल की बेटी को बार-बार प्रताड़ित करता था। जिसके बाद यह मामला पुलिस के पास पहुंचते ही आरोपी पिता की गिरफ्तारी कर ली गई। इतना ही नहीं, 13 साल की लड़की ने अपना फूफा पर भी दुष्कर्म का आरोप लगाया। जिसके बाद शिकायत दर्ज कर ली गई है और अब फूफा की तलाश में पुलिस जुटी है। इधर, इस मामले के उजागर होने के बाद सनसनी फैल गई। घटना जिले के मानपुर के मुफस्सिल थाना क्षेत्र की है।

बताया जाता है कि यह घटना 11 जून की रात की है। दुष्कर्म की वारदात को 13 साल की बेटी ने कैमरे में कैप्चर कर लिया। इसका वीडियो लड़की ने फूफा के पास भेज दिया। जिसके बाद पुलिस को पूरे मामले की जानकारी मिली और गंभीरता दिखाते हुए आरोपी पिता को पुलिस ने गिरफ्तार कर लिया।

इसके बाद लड़की को मेडिकल जांच के लिए भेजा गया और लड़की का बयान भी दर्ज किया गया। जो शिकायत की गई है उसके मुताबिक, लड़की के पिता उस पर आरोप लगाता था कि उसका फूफा के साथ अवैध संबंध है। इसे हथियार बनाकर पिता अपनी बेटी का एक साल से यौन शोषण कर रहा था।

इसके अलावा यह भी बताया गया कि लड़की के फूफा ने पिता से बचाने में उसकी मदद की। लेकिन फूफा ने भी उसके साथ दुष्कर्म किया। इधर, इस घटना के सामने आते ही पूरे इलाके में सनसनी मच गई। कई तरह की बातें की जा रही है। एक लड़की को उसके परिवार वाले ही हवस का शिकार बना रहे हैं।

टॅग्स :क्राइम न्यूज हिंदीGayaबिहारपटनारेप
Open in App

संबंधित खबरें

क्राइम अलर्टTwisha Sharma Death Case: 10000 रुपये इनाम की घोषणा, फरार वकील-पति समर्थ सिंह की अग्रिम जमानत याचिका खारिज, पासपोर्ट रद्द करने की प्रक्रिया जारी, वीडियो

भारतशिविर में कुल 67 शिकायत, 30 दिन में करें समाधान नहीं तो 31वें दिन निलंबित?, रेफर नीति अपनाई तो सिविल सर्जन और डॉक्टरों के खिलाफ कार्रवाई?, सम्राट चौधरी ने दी चेतावनी

भारतबाप नीतीश कुमार-बेटे निशांत को डॉक्टर की जरूरत, स्वास्थ्य मंत्रालय दिया गया?, पूर्व सांसद और बाहुबली नेता आनंद मोहन का फूटा गुस्सा, वीडियो

क्राइम अलर्टसुखदेवगिरी गोस्वामी से जागृति की शादी, 2 बच्चे की मां को पति के बड़े भाई शांतिगिरी से हुआ प्यार और की शादी, मन नहीं भरा तो कांतिलाल से दूसरा प्रेम?, 25000 रुपये देकर ऐसे रचा साजिश?

क्राइम अलर्टTwisha Sharma death case: 60 दिन की गर्भवती और मारिजुआना का सेवन?, ट्विशा शर्मा की सास ने कहा-ग्लैमर की दुनिया में धकेली गई और माता-पिता ने छोड़ दी?

क्राइम अलर्ट अधिक खबरें

क्राइम अलर्टTelangana: दूसरी शादी के लिए महिला ने पानी की टंकी में डुबोकर अपनी छह साल की बेटी को मार डाला

क्राइम अलर्ट29 वर्षीय पंजाबी गायिका यशविंदर कौर की कथित अपहरण के छह दिन बाद मिली डेड बॉडी

क्राइम अलर्टमां का कटा हाथ लेकर 3 दिन तक भटकता रहा ITBP जवान, कानपुर की घटना से सनसनी

क्राइम अलर्टNoida Dowry Case: "ससुराल वालों का हो एनकाउंटर...", रोती-बिलखती बहन ने की मांग, पोस्टमॉर्टम रिपोर्ट के खुलासे से हड़कंप

क्राइम अलर्टएक्टिंग छोड़ना चाहती थीं त्विशा शर्मा? को-स्टार दीक्षित शेट्टी ने खोला राज