लाइव न्यूज़ :

धनबादः निजी स्कूल में सहपाठियों की पिटाई से 10वीं छात्र की मौत, सीसीटीवी फुटेज में तीन बच्चे पिटाई करते दिखे...

By एस पी सिन्हा | Updated: March 23, 2022 20:50 IST

आकाश के पिता ने बताया कि सुबह स्कूल से बेटे को चोट लगने की सूचना मिली थी। तुरंत पहुंचे और तत्काल धनबाद के सरकारी ‘शहीद निर्मल महतो मेमोरियल कॉलेज एवं अस्पताल’ ले गए, जहां डॉक्टरों ने मृत घोषित कर दिया।

Open in App
ठळक मुद्देकुछ सहपाठियों में आकाश की बुरी तरह पिटाई की जिससे उसकी मौत हो गई। आकाश के पिता प्रफुल्ल कुमार का कहना है कि अभी तक उनके बेटे के मरने का कारण पता नहीं है।स्कूल के कुछ छात्र मेरे बेटे के साथ कई दिनों से मारपीट कर रहे थे। आज भी मेरा बेटा स्कूल नहीं जाना चाह रहा था।

धनबादः जिले के सिंदरी में स्थित एक निजी स्कूल में बुधवार को सहपाठियों की कथित पिटाई से 10वीं के एक छात्र की मौत हो गई। गौरतलब है कि घटना के संबंध में स्कूल के प्रधानाध्यापक चंद्रशेखर फ्रांसिस ने सुबह दावा किया था कि 10वीं के छात्र अश्मित आकाश अपनी कुर्सी से गिर गया था और उसी दौरान लगी चोट से उसकी मौत हुई है।

 

 

आकाश के पिता ने बताया कि सुबह उन्हें स्कूल से अपने बेटे को चोट लगने की सूचना मिली थी। उन्होंने बताया कि वह तुरंत स्कूल पहुंचे और आकाश को तत्काल धनबाद के सरकारी ‘शहीद निर्मल महतो मेमोरियल कॉलेज एवं अस्पताल’ ले गए जहां डॉक्टरों ने उसे मृत घोषित कर दिया।

वहीं, इस घटना के संबंध में पुलिस सूत्रों ने बताया कि स्कूल में लगे सीसीटीवी कैमरों की फुटेज से यह स्पष्ट हुआ है कि कक्षा के भीतर ही कुछ सहपाठियों में आकाश की बुरी तरह पिटाई की जिससे उसकी मौत हो गई। आकाश के पिता प्रफुल्ल कुमार का कहना है कि अभी तक उनके बेटे के मरने का कारण पता नहीं है।

उन्होंने बताया, ‘‘स्कूल के कुछ छात्र मेरे बेटे के साथ कई दिनों से मारपीट कर रहे थे। आज भी मेरा बेटा स्कूल नहीं जाना चाह रहा था। लेकिन फिर एकाएक वह स्कूल चला गया।’’ उन्होंने अपने बेटे की हत्या किए जाने का दावा करते हुए दोषियों के खिलाफ कड़ी कार्रवाई की मांग की है।

मौके पर पहुंचे पुलिस उपाधीक्षक अभिषेक कुमार का कहना है कि स्कूल के सीसीटीवी कैमरों की फुटेज में तीन बच्चे आकाश की पिटाई करते नजर आ रहे हैं। उन्होंने कहा कि पुलिस इस मामले की गंभीरता से पड़ताल कर रही है। इस घटना के सिलसिले में खबर लिखे जाने तक प्राथमिकी दर्ज नहीं हुई थी।

टॅग्स :क्राइम न्यूज हिंदीझारखंडDhanbad
Open in App

संबंधित खबरें

क्राइम अलर्टTwisha Sharma death case: 60 दिन की गर्भवती और मारिजुआना का सेवन?, ट्विशा शर्मा की सास ने कहा-ग्लैमर की दुनिया में धकेली गई और माता-पिता ने छोड़ दी?

क्राइम अलर्टउत्तर प्रदेश में वैन और ट्रक की भीषण टक्कर में 10 लोगों की मौत, मुख्यमंत्री योगी आदित्यनाथ ने गहरा शोक व्यक्त किया

क्राइम अलर्ट16 वर्षीय नाबालिग को बहला-फुसलाकर अगवा किया और रेप?, गोवा निवासी भाई छोटू अरेस्ट

क्राइम अलर्टअब क्या दूं, 1100000 रुपये, 5000000 का सोना, फर्नीचर और स्कॉर्पियो?, लेकिन 18 माह बाद ही 25 साल की बेटी दीपिका को मार डाला?, पिता ने कहा- 50 लाख और फॉर्च्यूनर कार मांगी?

क्राइम अलर्टसासाराम-पटना यात्री ट्रेन में भीषण आग, यात्रियों में दहशत, देखिए वीडियो

क्राइम अलर्ट अधिक खबरें

क्राइम अलर्टNoida Dowry Case: "ससुराल वालों का हो एनकाउंटर...", रोती-बिलखती बहन ने की मांग, पोस्टमॉर्टम रिपोर्ट के खुलासे से हड़कंप

क्राइम अलर्टएक्टिंग छोड़ना चाहती थीं त्विशा शर्मा? को-स्टार दीक्षित शेट्टी ने खोला राज

क्राइम अलर्टTwisha Sharma Death Case: 'अकेले ऊपर गई, 3 लोग नीचे लाए', द्विशा शर्मा की मौत से पहले के CCTV फुटेज ने केस में ला दिया नया मोड़

क्राइम अलर्टबिहार में पुलिस चला रही है ‘ऑपरेशन लंगड़ा’ अभियान, एक दिन में दो हुए ‘हाफ एनकाउंटर’, सीएम ने किया ऐलान-अपराधी गोली चलाएंगे तो खाएंगे भी

क्राइम अलर्टरसोई गैस सिलेंडर से लगी आग, एक ही परिवार के 9 लोग झुलसे, 7 माह का बच्चा भी शामिल