लाइव न्यूज़ :

Dewas: मकान बंद और फ्रिज में महिला की लाश, बदबू से परेशान होने के बाद खोला तो...

By नितिन गुप्ता | Updated: January 10, 2025 17:29 IST

Dewas: मकान में रहने वाले दूसरे किराएदारों ने घर में आ रही बदबू के बारे में इंदौर में रहने वाले मकान मालिक धीरेन्द्र श्रीवास्तव को सूचना दी, जिसके बाद पुलिस को सूचना दी और मौके पर पहुंचकर बंद घर को खोला।

Open in App
ठळक मुद्देघर में रखे फ्रिज के अंदर से एक महिला की लाश मिली है। महिला की उम्र करीब 35 साल है और दोनों हाथ बंधे हुए थे।मकान में रहने वाले पूर्व किराएदार संजय पाटीदार की पत्नी है।

Dewas: मध्य प्रदेश के देवास शहर में एक घर से महिला की लाश मिलने से सनसनी फैल गई। देवास के बैंक नोट प्रेस थाना इलाके की वृंदावन धाम कॉलोनी की इस घटना ने इलाके के लोगों को दहला कर रख दिया है। जहां एक बंद घर से महिला की लाश मिली है। लाश घर में फ्रिज में रखी हुई थी।  जिस घर में लाश मिली है उसका मकान मालिक इंदौर में रहता है और उसने मकान किराए पर दे रखा था। शुक्रवार की सुबह इलाके की बिजली बंद होने के बाद वृंदावन धाम कॉलोनी के एक मकान से तेज बदबू आने लगी।

मकान में रहने वाले दूसरे किराएदारों ने घर में आ रही बदबू के बारे में इंदौर में रहने वाले मकान मालिक धीरेन्द्र श्रीवास्तव को सूचना दी, जिसके बाद उन्होंने पुलिस को सूचना दी और पुलिस ने मौके पर पहुंचकर बंद घर को खोला।  घर में रखे फ्रिज के अंदर से एक महिला की लाश मिली है। महिला की उम्र करीब 35 साल है और उसके दोनों हाथ बंधे हुए थे।

मृतका की शिनाख्त प्रतिभा पाटीदार के तौर पर हुई है जो कि इस मकान में रहने वाले पूर्व किराएदार संजय पाटीदार की पत्नी है। देवास एसपी पुनीत गहलोत ने बताया कि जून 2023 में संजय पाटीदार नाम के शख्स को ये मकान किराए पर दिया गया था। जिसके बाद किराएदार संजय पाटीदार ने जून 2024 को मकान खाली कर दिया था, लेकिन एक स्टडी रूम और मास्टर बेडरूम खाली नहीं किया था।

इन दोनों कमरों में संजय पाटीदार ने अपना सामान रख दिया था और मकान मालिक से कहा था कि वो इसे बाद में खाली कर देगा।  संजय कभी कभी मकान पर आया करता था । पुलिस ने जब कमरा खोला तो वहां रखे फ्रिज से महिला का शव बरामद हुआ । महिला के गले मे कपड़े का फंदा भी कसा हुआ था।

शुरुआती जांच से लगता है कि महिला की हत्या कर लाश को फ्रिज में रख  दिया । फ्रिज से मिली लाश डी कम्पोस्ट हो चुकी हैं, जिससे लगता हैं कि महिला की हत्या जून 2024 में ही हो गई थी । फिलहाल पुलिस ने महिला की लाश की पोस्टमार्टम के लिए भेज दिया है और मकान में रहने वाले किराएदार तथा मृत महिला के पति को अभिरक्षा में ले लिया हैं ।

टॅग्स :क्राइम न्यूज हिंदीDewasMadhya Pradesh
Open in App

संबंधित खबरें

भारतUjjain: श्री महाकाल मंदिर सभा मंडप में सफाई कर्मी महिला को कुत्ते ने काटा

क्राइम अलर्टडंडा और रॉड से हमला कर पत्नी फूल कुमारी दास, 3 बच्चे ह्रदय दास, संध्या दास और सोन दास को मार डाला, चंदनपट्टी गांव से दिल दहला देने वाली घटना

क्राइम अलर्टनीट पेपरफूट मामले में सीबीआई टीम की नागपुर-चंद्रपुर में छापेमारी, दो छात्राओं और एक छात्र से पूछताछ, लातूर से मिली थी ‘नागपुर लिंक

भारतइंदौर कलेक्टर शिवम वर्मा सहित मप्र के पांच कलेक्टर फेम इंडिया-एशिया पोस्ट की सर्वश्रेष्ठ जिलाधिकारी 2026 सूची में शामिल

क्राइम अलर्टTwisha Sharma Death Case: 10000 रुपये इनाम की घोषणा, फरार वकील-पति समर्थ सिंह की अग्रिम जमानत याचिका खारिज, पासपोर्ट रद्द करने की प्रक्रिया जारी, वीडियो

क्राइम अलर्ट अधिक खबरें

क्राइम अलर्टTelangana: दूसरी शादी के लिए महिला ने पानी की टंकी में डुबोकर अपनी छह साल की बेटी को मार डाला

क्राइम अलर्ट29 वर्षीय पंजाबी गायिका यशविंदर कौर की कथित अपहरण के छह दिन बाद मिली डेड बॉडी

क्राइम अलर्टमां का कटा हाथ लेकर 3 दिन तक भटकता रहा ITBP जवान, कानपुर की घटना से सनसनी

क्राइम अलर्टसुखदेवगिरी गोस्वामी से जागृति की शादी, 2 बच्चे की मां को पति के बड़े भाई शांतिगिरी से हुआ प्यार और की शादी, मन नहीं भरा तो कांतिलाल से दूसरा प्रेम?, 25000 रुपये देकर ऐसे रचा साजिश?

क्राइम अलर्टNoida Dowry Case: "ससुराल वालों का हो एनकाउंटर...", रोती-बिलखती बहन ने की मांग, पोस्टमॉर्टम रिपोर्ट के खुलासे से हड़कंप