लाइव न्यूज़ :

देवासः एक करोड़ का बीमा हड़पने के लिए खुद को किया मृत घोषित, पत्नी और बेटा साजिश में शामिल 

By नितिन गुप्ता | Updated: November 8, 2021 23:31 IST

नगर निगम से पिता के मृत होने का प्रमाण पत्र बनाकर संबंधित लाइफ इंश्योरेंश कंपनी ब्रांच को दिया, लेकिन कंपनी को शक हुआ तो कंपनी के अधिकारियों ने शहर की कोतवाली पुलिस को एक आवेदन दिया।

Open in App
ठळक मुद्देपूरे मामले के क्लेम के षड्यंयंत्र का पर्दाफाश हो गया।मृत बताकर क्लेम के लिए करोड़ के लिए आवेदन दिया गया।46 वर्षीय व्यक्ति पुलिस को न सिर्फ जिंदा बल्कि स्वस्‍थ भी मिला।

देवासः मध्य प्रदेश के देवास में एक करोड़ रुपये का क्लेम लेने के लिए एक जिंदा व्यक्ति ने खुद को दस्तावेजों में मृत घोषित करवा लिया और  पत्नी के हाथों से इंश्योरेंस लेने के लिए कंपनी में आवेदन भी कर दिया। इस मामले में आरोपी के बेटे ने डाक्टर से  मौत का सर्टिफिकेट भी बनवा लिया।

इसके बाद नगर निगम से पिता के मृत होने का प्रमाण पत्र बनाकर संबंधित लाइफ इंश्योरेंश कंपनी ब्रांच को दिया, लेकिन कंपनी को शक हुआ तो कंपनी के अधिकारियों ने शहर की कोतवाली पुलिस को एक आवेदन दिया। जांच के बाद पूरे मामले के क्लेम के षड्यंयंत्र का पर्दाफाश हो गया, क्योंकि जिसे मृत बताकर क्लेम के लिए करोड़ के लिए आवेदन दिया गया।

वह 46 वर्षीय व्यक्ति पुलिस को न सिर्फ जिंदा बल्कि स्वस्‍थ भी मिला। फिलहाल पुलिस ने मामले से जुड़े चार आरोपितों पर विभिन्न धाराओं में प्रकरण दर्ज किया है। जिसमें मुख्य आरोपी (जो दस्तावेजों में मृत घोषित हुआ था) और फर्जी दस्तावेज तैयार करवाने वाले बेटे, सर्टिफिकेट बनाने वाले डाक्टर और आवेदन करने वाली आरोपी की पत्नी को आरोपी बनाया गया है।

पुलिस ने दो आरोपियों को गिरफ्तार कर लिया है। कोतवाली थाना प्रभारी उमरावसिंह के अनुसार  46 वर्षीय अब्दुल हनीफ निवासी देवास ने 2019 में आनलाइन एक करोड़ की जीवन बीमा पालिसी  ली थी। जिसकी सालाना किश्त लगभग 40 हजार रुपए बैंक द्वारा तय कि गई थी।

अब्दुल हनीफ ने मासिक रूप से  कुछ किश्तें कंपनी में जमा की थी, लेकिन 2019 में सितंबर माह में अब्दुल हनीफ के पुत्र इकबाल ने अपने पिता को मृत बताकर नगर पालिका निगम में मृत्यु प्रमाण-पत्र के लिए आवेदन दिया। जिसमें इकबाल द्वारा एक डा. शाकिर मंसूरी निवासी लक्ष्मीनगर स्टेशन रोड से फर्जी दस्तावेजों पर साइन करवाकर सर्टिफिकेट तैयार करवाया था।

डाक्टर शाकिर के पास एयूएमएस की डिग्री है। इसके बाद इकबाल ने डाक्टर का साइन किया दस्तावेज देकर नगर निगम से मृत्यु प्रमाण-पत्र बनवाया गया। फर्जी तरह से प्रमाण पत्र तैयार होने के बाद अब्दुल की  पत्नी रेहाना ने कंपनी में एक करोड़ के इंश्योरेंस के लिए आवेदन दिया था।

इंश्योरेंश कंपनी को  शक हुआ तो कोतवाली थाने में आवेदन दिया। जिसकी जांच सब-इंस्पेक्टर पुलिस द्वारा की गई। जांच में दस्तावेजों में खुद को मरा हुआ बताने वाले अब्दुल हनीफ स्वस्थ मिले। पुलिस ने अब्दुल व डाक्टर को गिरफ्तार कर लिया। अन्य दो आरोपितों की तलाश जारी है

क्लेम के खेल में चार लोगों को आरोपित बनाया है। दो आरोपित अब्दुल और डाक्टर शाकिर गिरफ्तार किए जा चुके हैं। जबकि अब्दुल का बेटा इकबाल व उसकी मां रेहाना फरार हैं, जिसकी तलाश पुलिस द्वारा की जा रही है। थाना कोतवाली पुलिस ने आरोपियों के खिलाफ धोखाधड़ी सहित विभिन्न धाराओं में प्रकरण दर्ज किया है।

टॅग्स :क्राइम न्यूज हिंदीमध्य प्रदेशभोपाल
Open in App

संबंधित खबरें

भारतMadhya Pradesh: अनूपपुर ज़िले में चार-मंज़िला होटल गिरने से मलबे में कई लोगों के फँसे होने की आशंका, एक की मौत

क्राइम अलर्टपटना परसा बाजारः 3 साल की बच्ची से यौन उत्पीड़न, रिश्तेदार सहित 2 आरोपी अरेस्ट, अस्पताल में भर्ती मासूम?

क्राइम अलर्टएक वर्ष से शादी का झांसा देकर नाबालिग लड़की से रेप, 23 वर्षीय प्रियेस रंजन अरेस्ट, दहेज में मांगे 500000 रुपये

क्राइम अलर्ट2 साल से चचेरे भाई से अवैध संबंध, भाई मेराज अली ने पैर पकड़ा और माता रबिया खातून-पिता मोहम्मद मनीर ने तकिये से मुंह दबा कर बेटी को मार डाला

क्राइम अलर्टराजस्थान सड़क हादसाः पुलिस उपनिरीक्षक सहित 4 लोगों की मौत, भरतपुर में तेज रफ्तार कार ने 3 को कुचला

क्राइम अलर्ट अधिक खबरें

क्राइम अलर्टबिहार में बेखौफ अपराधियों ने बिहार सरकार के मंत्री रामकृपाल यादव के समधी के घर पर चलाई गोली, तीन लोगों को लगी गोली

क्राइम अलर्टपत्नी की गला रेतकर हत्या और पति ने खुद को चाकू से वार कर आत्महत्या का किया प्रयास

क्राइम अलर्टबिहार सिपाही भर्ती घोटालाः मुश्किल में पूर्व डीजीपी एसके सिंघल?, ईओयू ने किया जवाब तलब, गंभीर खामियां सामने

क्राइम अलर्टगर्लफ्रेंड शगुफ्ता शमीम के साथ-साथ नौकरानी भी करोड़ों की मालकिन, चलती है थार से?, बिहार में गैलेन्ट्री अवार्ड से सम्मानित डीएसपी गौतम कुमार ने किए कारनामे?

क्राइम अलर्टसासाराम में मैरिज हॉल एंड होटल से 82 युवक-युवतियां आपत्तिजनक हालत?, 40 से ज्यादा लड़कियां और कई शादीशुदा, देह व्यापार धंधे के खिलाफ मुहिम