लाइव न्यूज़ :

देवासः निजी मेडिकल कॉलेज में 17 वर्षीय मरीज से 35 वर्षीय डॉ. रूपम जैन ने किया दुष्कर्म, छात्रावास में चाकू दिखाकर एमबीबीएस छात्रा का यौन उत्पीड़न करने की कोशिश

By लोकमत न्यूज़ डेस्क | Updated: June 20, 2025 10:32 IST

‘बैंक नोट प्रेस’ थाना प्रभारी अमित सोलंकी के अनुसार, डॉ. रूपम जैन ने 17 वर्षीय लड़की को मंगलवार को जांच और परामर्श के लिए बुलाया था।

Open in App
ठळक मुद्देनाबालिग लड़की, दो महीने पहले अपने माता-पिता के साथ डॉ. जैन से मिली थी। आवास पर कथित रूप से ले गया और उससे दुष्कर्म किया।एमबीबीएस की छात्रा से कथित तौर पर दुष्कर्म का प्रयास किया।

देवासः मध्य प्रदेश के देवास जिले के एक निजी मेडिकल कॉलेज में एक मरीज से दुष्कर्म करने के आरोप में 35 वर्षीय एक चिकित्सक को गिरफ्तार किया गया है। पुलिस ने बृहस्पतिवार को यह जानकारी दी। पुलिस ने बताया कि इसी कॉलेज के परिसर में हुई एक अन्य घटना में एक अज्ञात व्यक्ति ने छात्रावास में चाकू दिखाकर एमबीबीएस की एक छात्रा का यौन उत्पीड़न करने की कोशिश की। ‘बैंक नोट प्रेस’ थाना प्रभारी अमित सोलंकी के अनुसार, डॉ. रूपम जैन ने 17 वर्षीय लड़की को मंगलवार को जांच और परामर्श के लिए बुलाया था।

नाबालिग लड़की, दो महीने पहले अपने माता-पिता के साथ डॉ. जैन से मिली थी। अधिकारी ने बताया कि जैन लड़की को देवास-उज्जैन रोड पर ‘अमलतास इंस्टीट्यूट ऑफ मेडिकल साइंसेज’ के परिसर में अपने आवास पर कथित रूप से ले गया और उससे दुष्कर्म किया।

सोलंकी ने बताया कि चिकित्सक को बुधवार को भारतीय न्याय संहिता और यौन अपराधों से बच्चों का संरक्षण (पॉक्सो) अधिनियम के तहत दुष्कर्म व अन्य आरोपों के लिए गिरफ्तार किया गया। दूसरे मामले में एक अज्ञात व्यक्ति ने मंगलवार रात को इसी कॉलेज परिसर में लड़कियों के छात्रावास में प्रवेश किया और एमबीबीएस की छात्रा से कथित तौर पर दुष्कर्म का प्रयास किया।

पुलिस के एक अधिकारी ने बताया कि आरोपी एक कमरे में कथित तौर पर घुस गया, जहां छात्रा सो रही थी। अधिकारी ने बताया कि आरोपी ने लड़की के गले पर चाकू रखा और उससे दुष्कर्म करने की कोशिश की। सोलंकी ने बताया कि सूझबूझ का परिचय देते हुए छात्रा ने बेहोश होने का नाटक किया और आरोपी से पानी लाने को कहा।

उन्होंने बताया कि जब आरोपी पानी लेने गया, तो वह शोर मचाती हुई भाग गई। अधिकारी ने बताया कि आरोपी हालांकि मौके से भागने में सफल रहा। उन्होंने बताया कि दूसरी प्राथमिकी दर्ज कर जांच की जा रही है। ‘अमलतास इंस्टीट्यूट ऑफ मेडिकल साइंसेज’ के निदेशक सुरेश भदौरिया ने कहा कि कुछ शिकायतें मिलने के बाद पांच जून को डॉ. जैन को बर्खास्त कर दिया गया।

उन्होंने बताया कि अस्पताल, पुलिस के साथ सहयोग कर रहा है। मेडिकल कॉलेज की छात्राओं ने परिसर में बेहतर सुरक्षा और छात्रावास में घुसने वाले शख्स की गिरफ्तारी की मांग को लेकर विरोध प्रदर्शन किया। प्रदर्शन में स्थानीय लोग भी शामिल हुए।

टॅग्स :क्राइम न्यूज हिंदीDewasMadhya PradeshPolice
Open in App

संबंधित खबरें

क्राइम अलर्टदोस्त से संबंध बनाओ?, मना किया तो प्रेमी किशन और पिंकू ने मिलकर प्रेमिका को मार डाला, मोबाइल दिलाने का लालच देकर घर से बुलाया था?

क्राइम अलर्ट2017 में रानी कुमारी से शादी, एक बेटा हुआ?, ससुराल बुलाकर पत्नी ने प्रेमी मो. शहजाद के साथ मिलकर पति महेश्वर राय को मार डाला, दुपट्टे से गला घोंटा

क्राइम अलर्टबेटे को ठीक करना है तो कुंवारी बेटी को बलि दो?, मां रेशमी देवी, तांत्रिक शांति देवी और भीम राम ने गला घोंटकर मार डाला

क्राइम अलर्टमोतिहारी जहरीली शराबः 4 की मौत और 15 की हालत खराब?, 6 लोगों की आंखों की रोशनी

क्राइम अलर्ट3,50,000 रुपये दो काम हो जाएगा?, सीबीआई ने जंतर-मंतर स्थित एएसआई के उप-सर्किल में तैनात स्मारक परिचारक और संरक्षण सहायक को ऐसे धर दबोचा?

क्राइम अलर्ट अधिक खबरें

क्राइम अलर्ट'ग़ज़वा-ए-हिन्द' मकसद था: यूपी में पाकिस्तान से जुड़ा आतंकी मॉड्यूल पकड़ा गया, हमले की साज़िश रचने के आरोप में 4 गिरफ्तार

क्राइम अलर्टUP VIRAL VIDEO: 1 साल पहले निकाह, तलाक के बाद मायके रह रही है पूर्व पत्नी रेशमा?, पति रहीस ने बाइक में बांधकर घसीटा, वीडियो

क्राइम अलर्टमालदा में 7 न्यायिक अधिकारी को बनाया बंधक?, बागडोगरा हवाई अड्डे से मुख्य आरोपी अधिवक्ता मोफक्करुल इस्लाम अरेस्ट, अब तक 35 अरेस्ट, वीडियो

क्राइम अलर्ट2 बेटियां काफी हैं मुझे और बेटी नहीं चाहिए, गर्भपात कराओ?, स्विमिंग पूल में डूबने से पत्नी फरहत और बेटियों उमेरा और आयशा की मौत, पति अजहरुद्दीन ने कहा- पूल में फिसलने से...

क्राइम अलर्ट2 क्रेडिट सोसायटी, 132 खाते, ₹62.74 करोड़ लेन-देन?, 'धर्मगुरु' ने कैसे दौलत बनाई?