लाइव न्यूज़ :

पैरोल पर बाहर आया डेरा सच्चा सौदा प्रमुख गुरमीत राम रहीम सिंह असली या नकली, पंजाब एवं हरियाणा उच्च न्यायालय में मामला!

By भाषा | Updated: July 4, 2022 22:13 IST

सिरसा में अपने आश्रम में दो महिला शिष्यों से बलात्कार के आरोप में 20 साल की जेल की सजा काट रहा गुरमीत राम राम सिंह (54) एक पखवाड़े पहले एक महीने की पैरोल पर जेल से बाहर आया था।

Open in App
ठळक मुद्देअगस्त 2017 में पंचकूला में सीबीआई की एक विशेष अदालत ने दोषी ठहराया था।संप्रदाय के अन्य अनुयायियों की धार्मिक भावनाओं को गहरी ठेस पहुंचाई है।एक महीने की पैरोल पर हरियाणा के रोहतक की सुनारिया जेल से रिहा हुआ था।

चंडीगढ़ः पंजाब एवं हरियाणा उच्च न्यायालय ने सोमवार को वह याचिका खारिज कर दी, जिसमें बलात्कार के दोषी और वर्तमान में पैरोल पर बाहर डेरा सच्चा सौदा प्रमुख गुरमीत राम रहीम सिंह को ‘हमशक्ल’ से बदलने का आरोप लगाया गया है।

डेरा के वकील ने कहा, ‘‘उच्च न्यायालय ने याचिका खारिज कर दी है।’’ उन्होंने बताया कि अदालत ने याचिका को 'महत्वहीन' बताते हुए खारिज कर दिया। सिरसा में अपने आश्रम में दो महिला शिष्यों से बलात्कार के आरोप में 20 साल की जेल की सजा काट रहा गुरमीत राम राम सिंह (54) एक पखवाड़े पहले एक महीने की पैरोल पर जेल से बाहर आया था।

उसे अगस्त 2017 में पंचकूला में सीबीआई की एक विशेष अदालत ने दोषी ठहराया था। हाल ही में उच्च न्यायालय के समक्ष याचिका दायर की गई थी और प्रतिवादियों में हरियाणा सरकार को भी शामिल किया गया था। राम रहीम का ‘कट्टर अनुयायी’ होने का दावा करने वाले अशोक कुमार और 18 अन्य याचिकाकर्ताओं ने डेरा प्रमुख की प्रामाणिकता सत्यापित करने का हरियाणा सरकार को निर्देश देने की मांग की थी। याचिकाकर्ताओं ने आरोप लगाया था कि डेरा प्रमुख को एक ‘हमशक्ल व्यक्ति’ के साथ बदल दिया गया है, जिसने उनकी और संप्रदाय के अन्य अनुयायियों की धार्मिक भावनाओं को गहरी ठेस पहुंचाई है।

याचिका के अनुसार, राम रहीम की गिरफ्तारी के बाद याचिकाकर्ताओं और अन्य अनुयायियों ने डेरा प्रमुख के शरीर और व्यक्तित्व में कई बदलाव देखे हैं। याचिकाकर्ताओं ने एक स्वतंत्र जांच एजेंसी से जांच कराने की मांग की थी। गुरमीत राम रहीम सिंह पिछले महीने एक महीने की पैरोल पर हरियाणा के रोहतक की सुनारिया जेल से रिहा हुआ था।

बाद में वह उत्तर प्रदेश के बागपत में डेरा सच्चा सौदा आश्रम, बरनावा गया था। सिंह को डेरा प्रबंधक रंजीत सिंह की 2002 में हत्या की साजिश रचने के लिए चार अन्य लोगों के साथ पिछले साल दोषी ठहराया गया था। डेरा प्रमुख और तीन अन्य को 2019 में 16 साल पहले एक पत्रकार की हत्या के लिए भी दोषी ठहराया गया था।

टॅग्स :क्राइम न्यूज हिंदीहरियाणाहाई कोर्ट
Open in App

संबंधित खबरें

क्राइम अलर्टपटना परसा बाजारः 3 साल की बच्ची से यौन उत्पीड़न, रिश्तेदार सहित 2 आरोपी अरेस्ट, अस्पताल में भर्ती मासूम?

क्राइम अलर्टएक वर्ष से शादी का झांसा देकर नाबालिग लड़की से रेप, 23 वर्षीय प्रियेस रंजन अरेस्ट, दहेज में मांगे 500000 रुपये

क्राइम अलर्ट2 साल से चचेरे भाई से अवैध संबंध, भाई मेराज अली ने पैर पकड़ा और माता रबिया खातून-पिता मोहम्मद मनीर ने तकिये से मुंह दबा कर बेटी को मार डाला

क्राइम अलर्टराजस्थान सड़क हादसाः पुलिस उपनिरीक्षक सहित 4 लोगों की मौत, भरतपुर में तेज रफ्तार कार ने 3 को कुचला

क्राइम अलर्टगर्लफ्रेंड शगुफ्ता शमीम के साथ-साथ नौकरानी भी करोड़ों की मालकिन, चलती है थार से?, बिहार में गैलेन्ट्री अवार्ड से सम्मानित डीएसपी गौतम कुमार ने किए कारनामे?

क्राइम अलर्ट अधिक खबरें

क्राइम अलर्टबिहार में बेखौफ अपराधियों ने बिहार सरकार के मंत्री रामकृपाल यादव के समधी के घर पर चलाई गोली, तीन लोगों को लगी गोली

क्राइम अलर्टपत्नी की गला रेतकर हत्या और पति ने खुद को चाकू से वार कर आत्महत्या का किया प्रयास

क्राइम अलर्टबिहार सिपाही भर्ती घोटालाः मुश्किल में पूर्व डीजीपी एसके सिंघल?, ईओयू ने किया जवाब तलब, गंभीर खामियां सामने

क्राइम अलर्टसासाराम में मैरिज हॉल एंड होटल से 82 युवक-युवतियां आपत्तिजनक हालत?, 40 से ज्यादा लड़कियां और कई शादीशुदा, देह व्यापार धंधे के खिलाफ मुहिम

क्राइम अलर्टसस्ते केमिकल से बन रहा था 'ब्रांडेड' टूथपेस्ट, पूरा मामला जानिए