लाइव न्यूज़ :

दिल्ली: महिला की गोली मारकर हत्या, आरोपी ने खुद को गोली मारकर की आत्महत्या, जानिए वारदात की गुत्थी

By आशीष कुमार पाण्डेय | Updated: July 28, 2023 09:21 IST

दिल्ली के डाबरी इलाके में एक महिला की उसके घर के पास गोली मारकर हत्या कर दी गई। 42 साल की मृतका की पहचान रेनू के रूप में हुई। वहीं इस हत्याकांड को अंजाम देने वाले आरोपी की पहचान 25 साल के आशीष के तौर पर हुई है।

Open in App
ठळक मुद्देदिल्ली के डाबरी इलाके में एक महिला की उसके घर के पास गोली मारकर हत्या कर दी गई42 साल की मृतका की पहचान रेनू के रूप में हुई, वहीं हत्यारे का नाम आशीष था पुलिस ने बताया कि रेनू और आशीष की मुलाकात एक जिम में 2-3 साल पहले हुई थी

दिल्ली: देश की राजधानी दिल्ली में एक बार फिर एक हत्या और आत्महत्या की घटना ने सनसनी मचा दी है। इस संबंध में दिल्ली पुलिस की ओर से दी गई जानकारी के अनुसार गुरुवार शाम दक्षिण पश्चिम दिल्ली के डाबरी इलाके में एक महिला की उसके घर के पास गोली मारकर हत्या कर दी गई। 42 साल की मृतका की पहचान रेनू के रूप में हुई। वहीं इस हत्याकांड को अंजाम देने वाले आरोपी की पहचान 25 साल के आशीष के तौर पर हुई है।

घटना के संबंध में द्वारका के पुलिस उपायुक्त एम हर्षवर्धन ने कहा, "हमें रात में लगभग 8:45 बजे कॉल पर सूचना मिली कि डाबरी पुलिस स्टेशन के अधिकार क्षेत्र में एक 42 वर्षीय महिला की उसके घर के समीप गोली मारकर हत्या कर दी गई है। महिला की पहचान रेनू के रूप में की गई। उनके पति प्रापर्टी का काम करते थे और मृतका एक गृहिणी थी।"

पुलिस अधिकारी हर्षवर्धन ने आगे कहा, "पुलिस को जानकारी मिलते ही एक टीम फौरन वैशाली कॉलोनी क्षेत्र में घटना स्थल पर पहुंची और मामले की विस्तृत पड़ताल की। आसपास के लोगों के पूछताछ की गई और सीसीटीवी कैमरों को खंगाला गया। पुलिस ने पूछताछ के आधार पर खबरियों को भी अलर्ट पर लगाया। उसके बाद आरोपी की शिनाख्त हुई। जिसने खुद को गोली मारकर आत्महत्या कर ली।"

डीसीपी ने कहा कि रेनू के हत्यारे आशीष को पकड़ने के लिए कई पुलिस टीमें गठित की गईं, हालांकि पुलिस उसे गिरफ्तार नही कर सकी। जब पुलिस ने उसके घर दबिश दिया तो पकड़े जाने के भय से उसने खुद को गोली मार ली। पुलिस ने आशीष के घर की छत पर उसकी खून से सनी लाश बरामद की। पुलिस ने मौके से वह हथियार बरामद कर लिया है, जिससे उसने पहले रेनू को और फिर खुद को गोली मारी।

उन्होंने बताया कि दोनों की लाश को पोस्टमार्टम के लिए भेज दिया गया है और रेनू के पति सहित अन्य जरूरी गवाहों के बयान दर्ज किये जा रहे हैं। मामले की जांच में एक बात निकल कर सामने आयी है कि रेनू और आशीष एक ही जिम में कसरत किया करते थे और वहीं पर 2-3 साल पहले उनकी मुलाकात हुई है। पुलिस सभी पहलूओं को ध्यान में रखते हुए मामले की जांच कर रही है।

टॅग्स :हत्यादिल्लीदिल्ली पुलिसक्राइमक्राइम न्यूज हिंदी
Open in App

संबंधित खबरें

भारतदिल्ली और उत्तरी भारत के कुछ हिस्सों में महसूस हुए भूकंप के झटके, अफगानिस्तान में आया भूकंप

क्राइम अलर्ट'ग़ज़वा-ए-हिन्द' मकसद था: यूपी में पाकिस्तान से जुड़ा आतंकी मॉड्यूल पकड़ा गया, हमले की साज़िश रचने के आरोप में 4 गिरफ्तार

क्राइम अलर्टदोस्त से संबंध बनाओ?, मना किया तो प्रेमी किशन और पिंकू ने मिलकर प्रेमिका को मार डाला, मोबाइल दिलाने का लालच देकर घर से बुलाया था?

क्राइम अलर्ट2017 में रानी कुमारी से शादी, एक बेटा हुआ?, ससुराल बुलाकर पत्नी ने प्रेमी मो. शहजाद के साथ मिलकर पति महेश्वर राय को मार डाला, दुपट्टे से गला घोंटा

क्राइम अलर्टबेटे को ठीक करना है तो कुंवारी बेटी को बलि दो?, मां रेशमी देवी, तांत्रिक शांति देवी और भीम राम ने गला घोंटकर मार डाला

क्राइम अलर्ट अधिक खबरें

क्राइम अलर्टमोतिहारी जहरीली शराबः 4 की मौत और 15 की हालत खराब?, 6 लोगों की आंखों की रोशनी

क्राइम अलर्ट3,50,000 रुपये दो काम हो जाएगा?, सीबीआई ने जंतर-मंतर स्थित एएसआई के उप-सर्किल में तैनात स्मारक परिचारक और संरक्षण सहायक को ऐसे धर दबोचा?

क्राइम अलर्टUP VIRAL VIDEO: 1 साल पहले निकाह, तलाक के बाद मायके रह रही है पूर्व पत्नी रेशमा?, पति रहीस ने बाइक में बांधकर घसीटा, वीडियो

क्राइम अलर्टमालदा में 7 न्यायिक अधिकारी को बनाया बंधक?, बागडोगरा हवाई अड्डे से मुख्य आरोपी अधिवक्ता मोफक्करुल इस्लाम अरेस्ट, अब तक 35 अरेस्ट, वीडियो

क्राइम अलर्ट2 बेटियां काफी हैं मुझे और बेटी नहीं चाहिए, गर्भपात कराओ?, स्विमिंग पूल में डूबने से पत्नी फरहत और बेटियों उमेरा और आयशा की मौत, पति अजहरुद्दीन ने कहा- पूल में फिसलने से...