लाइव न्यूज़ :

Delhi: शराबी पति को पत्नी ने छोड़ा, गुस्से में शख्स ने 10 साल के मासूम का घोंटा गला; अब फरार

By अंजली चौहान | Updated: July 31, 2025 10:12 IST

Delhi: दिल्ली पुलिस ने हत्या का मामला दर्ज कर उस व्यक्ति की तलाश शुरू कर दी है जिसने कथित तौर पर अपनी पत्नी को फोन कर अपने बेटे की हत्या की बात कबूली थी।

Open in App

Delhi: दिल्ली के नरेला इलाके में हैवान बने एक पिता ने अपने ही बेटे की जान ले ली। पुलिस का कहना है कि शख्स नशे का आदी है और इसके चलते पत्नी ने उसे छोड़ दिया था जिसके बाद उसने कथित तौर पर बदला लेने के लिए ऐसा किया। गौरतलब है कि आरोपी और उसकी पत्नी के दो बच्चे है। अधिकारियों ने बताया कि आरोपी नरेंद्र ने अपनी पत्नी कोमल को फोन करके अपने छोटे बेटे की हत्या करने की बात स्वीकार की।

पुलिस के अनुसार, घटना दोपहर में उस समय हुई जब लड़का स्कूल से घर लौट रहा था। एक अधिकारी ने बताया, "नरेला पुलिस स्टेशन को एक 10 साल के लड़के का शव मिलने की सूचना मिली, जिसके गले पर चोट के निशान थे। लड़के की माँ ने पुलिस कंट्रोल रूम को फोन करके बताया कि नरेंद्र ने फोन करके बताया था कि उसने उनके बेटे की हत्या कर दी है और उसका शव फेंक दिया है।"

अधिकारी ने आगे बताया कि नरेंद्र की शराब और नशे की लत के कारण दंपति में अक्सर झगड़े होते रहते थे। प्लंबर नरेंद्र ने कथित तौर पर कई बार कोमल के साथ मारपीट भी की थी।

अधिकारी ने कहा, "कोमल अपने दो बच्चों के साथ नरेला की ओम विहार कॉलोनी में रहने लगी, जिससे नरेंद्र और भी ज्यादा नाराज हो गया... उसने उससे वापस आने की मिन्नतें कीं और कई बार उसे धमकाया भी।"

कोमल के भतीजे परमजीत (21) ने कहा, "मंगलवार को, जब उसका बेटा स्कूल से लौट रहा था, तो नरेंद्र उसे आइसक्रीम दिलाने के बहाने अपने साथ ले गया। फिर वह उसे किसी अज्ञात जगह ले गया और गला घोंटकर उसकी हत्या कर दी... फिर उसने कोमल को फ़ोन करके बताया कि उसने उनके बेटे को मार डाला क्योंकि वह उसके पास वापस नहीं आ रही थी।"

कोमल के भतीजे परमजीत (21) ने कहा, "वे जून में अलग रहने लगे थे। वह मेरी चाची को पीटता था और बच्चों को जान से मारने की धमकी देता था। वह हमेशा नशे में रहता था। इसलिए हम अपनी चाची को अपने घर ले आए।"

नरेंद्र, जो अभी फरार है, पर भारतीय न्याय संहिता की धारा 103 (हत्या) के तहत मामला दर्ज किया गया है। फिलहाल पुलिस आरोपी की तलाश कर रही है। 

टॅग्स :दिल्लीदिल्ली क्राइमदिल्ली पुलिसदिल्ली समाचारमर्डर मिस्ट्रीक्राइम न्यूज हिंदी
Open in App

संबंधित खबरें

क्राइम अलर्टएक वर्ष से शादी का झांसा देकर नाबालिग लड़की से रेप, 23 वर्षीय प्रियेस रंजन अरेस्ट, दहेज में मांगे 500000 रुपये

क्राइम अलर्ट2 साल से चचेरे भाई से अवैध संबंध, भाई मेराज अली ने पैर पकड़ा और माता रबिया खातून-पिता मोहम्मद मनीर ने तकिये से मुंह दबा कर बेटी को मार डाला

क्राइम अलर्टराजस्थान सड़क हादसाः पुलिस उपनिरीक्षक सहित 4 लोगों की मौत, भरतपुर में तेज रफ्तार कार ने 3 को कुचला

क्राइम अलर्टगर्लफ्रेंड शगुफ्ता शमीम के साथ-साथ नौकरानी भी करोड़ों की मालकिन, चलती है थार से?, बिहार में गैलेन्ट्री अवार्ड से सम्मानित डीएसपी गौतम कुमार ने किए कारनामे?

क्राइम अलर्टसासाराम में मैरिज हॉल एंड होटल से 82 युवक-युवतियां आपत्तिजनक हालत?, 40 से ज्यादा लड़कियां और कई शादीशुदा, देह व्यापार धंधे के खिलाफ मुहिम

क्राइम अलर्ट अधिक खबरें

क्राइम अलर्टबिहार सिपाही भर्ती घोटालाः मुश्किल में पूर्व डीजीपी एसके सिंघल?, ईओयू ने किया जवाब तलब, गंभीर खामियां सामने

क्राइम अलर्टसस्ते केमिकल से बन रहा था 'ब्रांडेड' टूथपेस्ट, पूरा मामला जानिए

क्राइम अलर्टबेटी तेरे शरीर में क्यों हो रहा बदलाव, जांच में खुलासा?, 13 वर्षीय लड़की से कई बार बलात्कार, गर्भवती करने के आरोप में 35 वर्षीय आरोपी अरेस्ट

क्राइम अलर्टबड़े भाई और भाभी को पिता प्रसिद्ध नारायण दीक्षित ने मार डाला, घर में ही किसी बात को लेकर झगड़ा?, छोटे बेटे ने सिर पर लोहे की रॉड से वार कर की हत्या?

क्राइम अलर्टफोन, पेनड्राइव और टैबलेट में 121 अश्लील वीडियो?, रवींद्र गणपत एरंडे ने सरकारी नौकरी का वादा कर अलग-अलग होटल में कई महिलाओं का यौन शोषण किया