लाइव न्यूज़ :

दिल्ली हिंसाः 14 दिन की न्यायिक हिरासत में आप के निलंबित पार्षद ताहिर हुसैन, 1.10 करोड़ रुपये का धनशोधन किया

By भाषा | Updated: September 10, 2020 21:55 IST

प्रवर्तन निदेशालय (ईडी) इस आरोप की जांच कर रहा है कि हुसैन और उससे जुड़े लोगों ने संशोधित नागरिकता कानून के खिलाफ विरोध प्रदर्शनों को भड़काने और दंगों के लिए कथित तौर पर मुखौटा कंपनियों का इस्तेमाल करके लगभग 1.10 करोड़ रुपये का धनशोधन किया।

Open in App
ठळक मुद्देसांप्रदायिक हिंसा से संबंधित धनशोधन के एक मामले में बृहस्पतिवार को 14 दिन की न्यायिक हिरासत में भेज दिया।हिरासत में दिये जाने का अनुरोध नहीं किया जिसके बाद अतिरिक्त सत्र न्यायाधीश अमिताभ रावत ने उसे न्यायिक हिरासत में भेज दिया। हुसैन को फरवरी में उत्तरपूर्वी दिल्ली में हुए दंगों के सिलसिले में गिरफ्तार किया गया था।

नई दिल्लीः दिल्ली की एक अदालत ने आम आदमी पार्टी (आप) के निलंबित पार्षद ताहिर हुसैन को उत्तर पूर्वी दिल्ली में फरवरी में हुई सांप्रदायिक हिंसा से संबंधित धनशोधन के एक मामले में बृहस्पतिवार को 14 दिन की न्यायिक हिरासत में भेज दिया।

प्रवर्तन निदेशालय (ईडी) इस आरोप की जांच कर रहा है कि हुसैन और उससे जुड़े लोगों ने संशोधित नागरिकता कानून के खिलाफ विरोध प्रदर्शनों को भड़काने और दंगों के लिए कथित तौर पर मुखौटा कंपनियों का इस्तेमाल करके लगभग 1.10 करोड़ रुपये का धनशोधन किया।

जांच एजेंसी ने हुसैन को पूछताछ के लिए और हिरासत में दिये जाने का अनुरोध नहीं किया जिसके बाद अतिरिक्त सत्र न्यायाधीश अमिताभ रावत ने उसे न्यायिक हिरासत में भेज दिया। इससे पूर्व अदालत ने उसे मामले में तीन दिन की ईडी की हिरासत में भेजा था।

ईडी के विशेष लोक अभियोजक एन के मत्ता ने इससे पहले अदालत को बताया था कि हुसैन कथित रूप से धनशोधन और धोखाधड़ी, दस्तावेजों की जालसाजी और आपराधिक साजिश के अन्य विभिन्न कृत्यों में शामिल है। मत्ता ने बताया था कि ईडी ने विभिन्न परिसरों में की गई छापेमारी में कुछ आपत्तिजनक दस्तावेज और डिजिटल उपकरण जब्त किये हैं।

हुसैन की ओर से पेश वरिष्ठ अधिवक्ता के के मेनन ने दावा किया था कि अभियुक्त परिस्थितियों का शिकार था और हिरासत में लेकर पूछताछ की जरूरत नहीं थी क्योंकि उसे यातना के डर का सामना करना पड़ा था। हुसैन को फरवरी में उत्तरपूर्वी दिल्ली में हुए दंगों के सिलसिले में गिरफ्तार किया गया था।

उसके खिलाफ गैरकानूनी गतिविधियां (रोकथाम) अधिनियम के तहत भी मामला दर्ज किया गया है। हुसैन को दंगों के दौरान आईबी अधिकारी अंकित शर्मा की कथित हत्या के सिलसिले में भी गिरफ्तार किया गया है। गौरतलब है कि संशोधित नागरिकता कानून के समर्थकों और विरोधियों के बीच हुई हिंसा के बाद गत 24 फरवरी को उत्तर पूर्वी दिल्ली में सांप्रदायिक झड़पें हुई थी जिनमें 53 लोगों की मौत हो गई थी और लगभग 200 लोग घायल हो गये थे। 

टॅग्स :दिल्ली क्राइमकोर्टप्रवर्तन निदेशालयआम आदमी पार्टीदिल्ली
Open in App

संबंधित खबरें

क्राइम अलर्टजहांगीर पुरी में 17 वर्षीय हसमत की चाकू मारकर हत्या, शरीर पर कई वार, मृतक के भाई हकीम ने कहा- इरफान, इमरान और रिजबुल ने मार डाला?

क्राइम अलर्टमैडम दुकान के सामने गाड़ी मत लगाओ, ग्राहक को आने में दिक्कत होगी?, 78 वर्षीय दुकानदार को महिला उपनिरीक्षक ने थप्पड़ मारा, प्राथमिकी दर्ज

भारतगोदामों से सीधे एलपीजी सिलेंडर की बिक्री पर सख्त प्रतिबंध, सीएम रेखा गुप्ता ने कहा-भंडारण केंद्रों पर न जाएं और न ही भीड़ में इकट्ठा हों

भारतघायल हूं इसलिए घातक हूं?, राघव ने एक्स पर किया पोस्ट, मैं बोलना नहीं चाहता था, मगर चुप रहता तो बार-बार दोहराया गया झूठ भी सच लगने लगता, वीडियो

भारतLPG Cylinder Update: सिलेंडर के लिए अब लंबी वेटिंग खत्म! दिल्ली में बस ID कार्ड दिखाओ और 5KG सिलेंडर पाओ

क्राइम अलर्ट अधिक खबरें

क्राइम अलर्टपरिचित ही निकला कातिल, फिरौती के लिए की गई थी नागपुर के 14 वर्षीय अथर्व की हत्या, सीसीटीवी से खुली साजिश, तीन आरोपी गिरफ्तार

क्राइम अलर्टबिहार के मुजफ्फरपुर में इश्क, फरेब और साजिश के घिनौना खेल में सुहाग को ही रास्ते से हटाने का फरमान, गोलियों की तड़तड़ाहट के बीच थम गई पति का सांस

क्राइम अलर्टइंस्टाग्राम पर दोस्ती, 25 साल की महिला ने 16 वर्षीय लड़के को होटल बुलाया और सेक्स करने से कहा, मना किया तो आरोपी महिला ने बलात्कार किया?

क्राइम अलर्टबास्केटबॉल हुप पर पुल-अप्स कर रहे थे समुद्री इंजीनियरिंग संस्थान में 20 वर्षीय कैडेट विशाल वर्मा?, बैकबोर्ड गिरने से मौत

क्राइम अलर्ट27 करोड़ रुपये से अधिक की जीएसटी धोखाधड़ी, मेरठ और बहराइच में एक्शन, वसीम अकरम, शुभम गुप्ता और नेक आलम अरेस्ट