लाइव न्यूज़ :

दिल्ली: युवक को पीटते हुए पाकिस्तान विरोधी नारे लगाने के लिए मजबूर करने का वीडियो वायरल, आरोपी गिरफ्तार

By अनुराग आनंद | Updated: March 25, 2021 09:59 IST

दिल्ली पुलिस ने कहा है कि मामले के आरोपी अजय गोस्वामी का नाम दिल्ली दंगों से भी जुड़ा था।

Open in App
ठळक मुद्देदिल्ली पुलिस ने इस मामले में कहा है कि आरोपी अजय गोस्वामी का दिल्ली दंगे का भी आरोपी है।उत्तर-पूर्वी दिल्ली में दंगों में अजय गोस्वामी शामिल था, फिलहाल वह जमानत पर बाहर निकला है।

नई दिल्ली: सोशल मीडिया पर एक वीडियो तेजी से वायरल हो रहा है। वीडियो में देखा गया है कि दिल्ली में एक व्यक्ति एक अन्य युवक की बुरी तरह से पिटाई कर रहा है। यही नहीं वह पाकिस्तान मुर्दाबाद का नारा लगाने के लिए भी उसे मजबूर करता है।

एनडीटीवी के मुताबिक, सोशल मीडिया पर तेजी से शेयर हो रहे इस वायरल वीडियो पर दिल्ली पुलिस ने कहा कि आरोपी को गिरफ्तार कर लिया गया है और इस मामले में एफआईआर दर्ज की गई है। वीडियो में युवक की पिटाई करने वाले शख्स का नाम अजय गोस्वामी है। 

युवक को पीटते हुए हिंदुस्तान जिंदाबाद, पाकिस्तान मुर्दाबाद बोलने के लिए कहा जाता है-

वीडियो में देखा गया है कि आरोपी अजय गोस्वामी युवक को जमीन पर गिरा देता है और उससे कहता है कि जोर से बोल हिंदुस्तान जिंदाबाद, पाकिस्तान मुर्दाबाद। इस दौरान पीड़ित युवक अजय गोस्वामी के पैर पकड़ उससे जाने देने की बात कहता है। 

वीडियो पूर्वोत्तर दिल्ली के खजूरी खास इलाके में संभवत: रिकॉर्ड किया गया है

यह वीडियो पूर्वोत्तर दिल्ली के खजूरी खास इलाके में संभवत: रिकॉर्ड किया गया है। वहां आसपास खड़े और भी कई लोगों की आवाज वीडियो में आ रही है। इस दौरान उस युवक को असदुद्दीन ओवैसी मुर्दाबाद कहने के लिए भी मजबूर किया जाता है।

आरोपी अजय गोस्वामी दिल्ली दंगे का भी आरोपी है

दिल्ली पुलिस ने इस मामले में कहा है कि आरोपी अजय गोस्वामी का दिल्ली दंगे का भी आरोपी है। उत्तर-पूर्वी दिल्ली में दंगों में वह शामिल था। फिलहाल वह जमानत पर बाहर निकला है। पूछताछ में अजय ने बताया कि उसने दूसरे समुदाय के लड़के को चोरी करते हुए रंगे हाथों पकड़ा था। उसकी पिटाई का वीडियो उसके दोस्त दीपक ने बनाकर वायरल किया है। पुलिस दीपक की तलाश कर रही है।

टॅग्स :दिल्लीदिल्ली पुलिस
Open in App

संबंधित खबरें

क्राइम अलर्टरिजवान अहमद को दिल्ली पुलिस ने उठाया?, मोबाइल, लैपटॉप की जांच, 2017 मुंबई बम विस्फोट को लेकर कार्रवाई

क्रिकेटअरुण जेटली स्टेडियम में DC बनाम MI मुकाबले के दौरान चीयरलीडर्स की रिकॉर्डिंग करते पकड़ा गया दिल्ली पुलिस का जवान

क्राइम अलर्ट2 साल से चचेरे भाई से अवैध संबंध, भाई मेराज अली ने पैर पकड़ा और माता रबिया खातून-पिता मोहम्मद मनीर ने तकिये से मुंह दबा कर बेटी को मार डाला

भारतघायल हूं इसलिए घातक हूं?, राघव ने एक्स पर किया पोस्ट, मैं बोलना नहीं चाहता था, मगर चुप रहता तो बार-बार दोहराया गया झूठ भी सच लगने लगता, वीडियो

क्राइम अलर्टसस्ते केमिकल से बन रहा था 'ब्रांडेड' टूथपेस्ट, पूरा मामला जानिए

क्राइम अलर्ट अधिक खबरें

क्राइम अलर्टपंजाब पुलिस ने सीमा पार से मादक पदार्थ तस्करी गिरोह का भंडाफोड़ किया, 2 गिरफ्तार, 4.13 किलोग्राम हेरोइन बरामद

क्राइम अलर्टबिहार के मोतिहारी जिले में जहरीली शराब कांड में मरने वालों की संख्या हुई 10, कई लोगों की स्थिति अभी भी गंभीर

क्राइम अलर्टबिहार की राजधानी पटना से सटे खगौल में अपराधियों ने खुद को कस्टम अधिकारी बताकर स्वर्ण व्यापारियों से लूटा 16 किग्रा सोना

क्राइम अलर्टयूपी के मदरसे में शिक्षकों ने 10 साल के बच्चे को पीटा, एक ने उसे पकड़कर रखा, दूसरे ने डंडे से मारा, VIDEO

क्राइम अलर्टMotihari News: बिहार पुलिस ने मदरसे में की छापेमारी, पीएफआई से सांठगांठ का संदेह