लाइव न्यूज़ :

साक्षी हत्याकांडः आरोपी साहिल का महर्षि वाल्मीकि अस्पताल में हुआ मेडिकल जांच, पुलिस पूछताछ में हुए कई खुलासे

By लोकमत न्यूज़ डेस्क | Updated: May 31, 2023 13:55 IST

साहिल ने रविवार 16 वर्षीय लड़की साक्षी की चाकू मारकर हत्या कर दी थी। सोमवार पुलिस ने उसे यूपी के बुलंदशहर से गिरफ्तार किया। पुलिस ने बताया कि आरोपी को मंगलवार दिल्ली की एक अदालत में पेश किया गया था। अदालत के आदेश के बाद उसे दो दिन के लिए पुलिस रिमांड में भेज दिया गया।

Open in App
ठळक मुद्देसाहिल ने रविवार 16 वर्षीय लड़की साक्षी की चाकू मारकर हत्या कर दी थी।पुलिस ने कहा कि आरोपी साहिल ने तीन दिन पहले हत्या की साजिश रची थी,

नई दिल्लीः शाहबाद डेरी हत्याकांड में आरोपी साहिल का दिल्ली पुलिस ने बुधवार मेडिकल जांच कराया। दिल्ली पुलिस ने शहबाद डेयरी में 16 साल की लड़की की चाकू मारकर हत्या की घटना में आरोपी साहिल को मेडिकल जांच के लिए महर्षि वाल्मीकि अस्पताल ले जाया गया। जांच के बाद पुलिस उसे साथ ले गई। 

साहिल ने रविवार 16 वर्षीय लड़की साक्षी की चाकू मारकर हत्या कर दी थी। सोमवार पुलिस ने उसे यूपी के बुलंदशहर से गिरफ्तार किया। पुलिस ने बताया कि आरोपी को मंगलवार दिल्ली की एक अदालत में पेश किया गया था। अदालत के आदेश के बाद उसे दो दिन के लिए पुलिस रिमांड में भेज दिया गया। पुलिस ने बताया कि आरोपी तीन दिनों से साक्षी की हत्या की साजिश रच रहा था।

 आरोपी द्वारा इस्तेमाल किया गया चाकू उसने करीब 15 दिन पहले उत्तराखंड के हरिद्वार से खरीदा था और हत्या के बाद उसे रिठाला मेट्रो स्टेशन के पास फेंक दिया था। पुलिस के एक वरिष्ठ अधिकारी ने कहा कि पुलिस अभी तक हत्या में इस्तेमाल चाकू बरामद नहीं कर पाई है।

पुलिस ने कहा कि आरोपी साहिल ने तीन दिन पहले हत्या की साजिश रची थी, जब 16 वर्षीय साक्षी ने अपने दोस्तों के सामने उसे डांटा और उसके साथ रिश्ते सुधारने से इनकार कर दिया। प्राथमिकी में दर्ज कराए बयान में साक्षी के पिता ने कहा कि उनकी बेटी साहिल को जानती थी और वह अक्सर उसका नाम लेती थी। 

पुलिस ने कहा कि साहिल ने दावा किया है कि साक्षी प्रवीण के पास वापस जाने के लिए उत्सुक थी क्योंकि उसके पास मोटरसाइकिल थी। शनिवार को साक्षी ने साहिल को उससे दूर रहने की चेतावनी दी क्योंकि वह उसके साथ अपने रिश्ते को जारी नहीं रखना चाहती थी। उस वक्त वह अपनी दोस्त भावना और उसके प्रेमी झबरू के साथ थी। पुलिस ने बताया कि झबरू ने भी साक्षी के पास आने पर साहिल को पीटने की धमकी दी थी। साक्षी ने आठ दिन पहले साहिल से अपनी दोस्ती खत्म कर दी थी।

टॅग्स :दिल्ली क्राइमदिल्ली पुलिस
Open in App

संबंधित खबरें

क्राइम अलर्टफेसबुक, इंस्टाग्राम और व्हाट्सऐप पर अमेरिका-ब्रिटेन के नागरिकों की फर्जी प्रोफाइल बनाकर ठगी, नाइजीरियाई नागरिक उचेनवा अरेस्ट, 3 मोबाइल और 4 सिम कार्ड बरामद

क्राइम अलर्टसाल 2012 के निर्भया सामूहिक बलात्कार कांड की याद दिलाने वाली घटना?, 11 मई 2026 को निजी स्लीपर बस में महिला के साथ ड्राइवर और कंडक्टर ने किया गैंगरेप

क्राइम अलर्टदिल्ली में बेखौफ अपराधी! नांगलोई में बस में महिला से सामूहिक बलात्कार, 2 आरोपी गिरफ्तार

भारतएसी और आरओ ठीक करने के बाद घर में आता और अकेली महिला को देखकर करता था लूटपाट?, सीसीटीवी फुटेज सोशल मीडिया पर आने के बाद अजय बग्गा अरेस्ट

भारतVIDEO: डॉग लवर महिला ने दिल्ली पुलिस के सामने सिक्योरिटी गार्ड को थप्पड़ और चप्पलों से पीटा, वीडियो वायरल

क्राइम अलर्ट अधिक खबरें

क्राइम अलर्टडंडा और रॉड से हमला कर पत्नी फूल कुमारी दास, 3 बच्चे ह्रदय दास, संध्या दास और सोन दास को मार डाला, चंदनपट्टी गांव से दिल दहला देने वाली घटना

क्राइम अलर्टनीट पेपरफूट मामले में सीबीआई टीम की नागपुर-चंद्रपुर में छापेमारी, दो छात्राओं और एक छात्र से पूछताछ, लातूर से मिली थी ‘नागपुर लिंक

क्राइम अलर्टTelangana: दूसरी शादी के लिए महिला ने पानी की टंकी में डुबोकर अपनी छह साल की बेटी को मार डाला

क्राइम अलर्टTwisha Sharma Death Case: 10000 रुपये इनाम की घोषणा, फरार वकील-पति समर्थ सिंह की अग्रिम जमानत याचिका खारिज, पासपोर्ट रद्द करने की प्रक्रिया जारी, वीडियो

क्राइम अलर्ट29 वर्षीय पंजाबी गायिका यशविंदर कौर की कथित अपहरण के छह दिन बाद मिली डेड बॉडी