लाइव न्यूज़ :

दिल्ली दंगाः पुलिस ने दाखिल की पहली चार्जशीट, कांस्टेबल पर पिस्टल तानने वाले शाहरुख को बनाया आरोपी

By विनीत कुमार | Updated: May 2, 2020 08:02 IST

दिल्ली पुलिस ने इसी साल हुए दंगों के मामले में पहली चार्जशीट कड़कड़डूमा कोर्ट में दाखिल की है। फिलहाल आरोपी शाहरुख जेल में है। उसे 3 मार्च को गिरफ्तार किया गया था।

Open in App
ठळक मुद्देदिल्ली पुलिस ने इसी साल हुए दंगों के मामले में पहली चार्चशीट दाखिल की हैशाहरुख पठान को बनाया आरोपी, हेड कांस्टेबल पर पिस्टल ताने हुए वीडियो में आया था नजर

नॉर्थ-ईस्ट दिल्ली में इसी साल हुए दंगों के मामले में पुलिस ने पहली चार्जशीट कोर्ट में दाखिल कर दी है। इसमें पुलिस कर्मी पर पिस्टल तानने और फायरिंग करने वाले शाहरुख पठान समेत कुछ और लोगों को आरोपी बनाया है। शाहरुख का वीडियो सोशल मीडिया पर भी वायरल हुआ था जिसमें वह हेड कांस्टेबल पर पिस्टल ताने हुए नजर आता है। साथ ही वह दूसरी ओर पिस्टल कर फायरिंग भी करता नजर आया था।

साथ ही घोंडा के अरविंद नगर में रहने वाले इश्तियाक मलिक और मुजफ्फरनगर में शाहरुख को पनाह देने वाले कलीम अहमद को भी आरोपी बनाया गया है। पुलिस ने आरोपी शाहरुख को 3 मार्च को गिरफ्तार किया था। पुलिस ने शाहरुख को यूपी के कैराना में पनाह देने के आरोपी कलीम को भी गिरफ्तार किया था।

दिल्ली पुलिस ने 350 से ज्यादा पन्नों की चार्जशीट कड़कड़डूमा कोर्ट में शुक्रवार को दाखिल की। फिलहाल शाहरुख जेल में है। उसने दिल्ली हाईकोर्ट में जमानत के लिए अर्जी लगाई है, जिस पर शुक्रवार को सुनवाई पूरी नही हो पाई। अब दिल्ली हाईकोर्ट में आरोपी शाहरुख की जमानत याचिका पर 5 मई को सुनवाई होगी।

दिल्ली दंगा: क्या है शाहरुख से जुड़ा मामला

दिल्ली में नागरिकता संशोधन अधिनियम के खिलाफ विरोध प्रदर्शन के दौरान फरवरी में दंगा भड़क गया था। उस दौरान दंगाइयों ने जमकर उत्पात मचाया था और आगजनी की हुई थी। शाहरुख से जुड़ी वारदात 24 फरवरी की है। जाफराबाद में पथराव के दौरान शाहरुख हाथ में पिस्टल लहराता और भागता नजर आया था। वो वहां हवाई फायरिंग भी करता है।

साथ ही वहां तैनात एक पुलिसकर्मी के कुछ कहने पर वह उन पर ही पिस्टल तान देता है। हालांकि, बाद में उसने पिस्टल दूसरी ओर घूमा दी और फायरिंग करने लगा। यह पूरा वाकया कैमरों में रिकॉर्ड हो गया, जो बाद में वायरल भी खूब हुआ। इसके बाद आरोपी फरार हो गया था।

टॅग्स :दिल्लीकैब प्रोटेस्टदिल्ली पुलिस
Open in App

संबंधित खबरें

क्रिकेटअरुण जेटली स्टेडियम में DC बनाम MI मुकाबले के दौरान चीयरलीडर्स की रिकॉर्डिंग करते पकड़ा गया दिल्ली पुलिस का जवान

क्राइम अलर्ट2 साल से चचेरे भाई से अवैध संबंध, भाई मेराज अली ने पैर पकड़ा और माता रबिया खातून-पिता मोहम्मद मनीर ने तकिये से मुंह दबा कर बेटी को मार डाला

भारतघायल हूं इसलिए घातक हूं?, राघव ने एक्स पर किया पोस्ट, मैं बोलना नहीं चाहता था, मगर चुप रहता तो बार-बार दोहराया गया झूठ भी सच लगने लगता, वीडियो

क्राइम अलर्टसस्ते केमिकल से बन रहा था 'ब्रांडेड' टूथपेस्ट, पूरा मामला जानिए

भारतLPG Cylinder Update: सिलेंडर के लिए अब लंबी वेटिंग खत्म! दिल्ली में बस ID कार्ड दिखाओ और 5KG सिलेंडर पाओ

क्राइम अलर्ट अधिक खबरें

क्राइम अलर्टबिहार में बेखौफ अपराधियों ने बिहार सरकार के मंत्री रामकृपाल यादव के समधी के घर पर चलाई गोली, तीन लोगों को लगी गोली

क्राइम अलर्टपटना परसा बाजारः 3 साल की बच्ची से यौन उत्पीड़न, रिश्तेदार सहित 2 आरोपी अरेस्ट, अस्पताल में भर्ती मासूम?

क्राइम अलर्टपत्नी की गला रेतकर हत्या और पति ने खुद को चाकू से वार कर आत्महत्या का किया प्रयास

क्राइम अलर्टएक वर्ष से शादी का झांसा देकर नाबालिग लड़की से रेप, 23 वर्षीय प्रियेस रंजन अरेस्ट, दहेज में मांगे 500000 रुपये

क्राइम अलर्टबिहार सिपाही भर्ती घोटालाः मुश्किल में पूर्व डीजीपी एसके सिंघल?, ईओयू ने किया जवाब तलब, गंभीर खामियां सामने