लाइव न्यूज़ :

Delhi Pub Bar: कैफे और बार में हंगामा, द्वारका डीसीपी शंकर चौधरी का तबादला, अब यहां भेजे गए, आखिर क्या हुआ था उस दिन...

By भाषा | Updated: June 7, 2022 20:11 IST

Delhi Pub Bar: अतिरिक्त डीसीपी (दक्षिण) एम हर्षवर्धन अब द्वारका के नए पुलिस उपायुक्त बनाए गए हैं। शुक्रवार की रात कैफे-सह-बार में एक निजी जन्मदिन पार्टी के दौरान टूटे शीशे से एक महिला के सिर में चोट लग गई थी।

Open in App
ठळक मुद्दे महिला के पति ने पुलिस को फोन किया और डीसीपी की संलिप्तता का आरोप लगाया।महिला ने बाद में दावा किया कि ‘भ्रामक जानकारी’ के कारण अधिकारी का नाम इस मामले में आ गया।वीडियो में कहा कि यह व्यक्तिगत मामला था और इसे सुलझा लिया गया है।

Delhi Pub Bar: दक्षिणी दिल्ली के कैलाश कॉलोनी स्थित एक कैफे एवं बार में हुए हंगामे में द्वारका के डीसीपी शंकर चौधरी की कथित संलिप्तता के कुछ दिनों बाद मंगलवार को उनका तबादला कर दिया गया। उन्हें पुलिस प्रौद्योगिकी एवं क्रियान्वयन विभाग में स्थानांतरित किया गया है।

दिल्ली पुलिस की ओर से जारी आदेश के मुताबिक चौधरी को द्वारका जिले से हटाकर पुलिस प्रौद्योगिकी एवं क्रियान्वयन विभाग का पुलिस उपायुक्त (डीसीपी) बनाया गया है। अतिरिक्त डीसीपी (दक्षिण) एम हर्षवर्धन अब द्वारका के नए पुलिस उपायुक्त बनाए गए हैं। शुक्रवार की रात कैफे-सह-बार में एक निजी जन्मदिन पार्टी के दौरान टूटे शीशे से एक महिला के सिर में चोट लग गई थी।

सामान्य डायरी प्रविष्टि के अनुसार महिला के पति ने पुलिस को फोन किया और डीसीपी की संलिप्तता का आरोप लगाया। महिला ने बाद में दावा किया कि ‘भ्रामक जानकारी’ के कारण अधिकारी का नाम इस मामले में आ गया। महिला ने एक वीडियो में कहा कि यह व्यक्तिगत मामला था और इसे सुलझा लिया गया है।

इसके पहले ग्रेटर कैलाश थाने को सूचना दी गई थी कि दिल्ली पुलिस के डीसीपी रैंक के एक अधिकारी ने कैलाश कॉलोनी के एक क्लब में जन्मदिन पार्टी के दौरान एक महिला के साथ मारपीट की। लेकिन पुलिस ने बाद में कहा कि एक गलत जानकारी के कारण डीसीपी का नाम इस मामले में शामिल हो गया, लेकिन मामला सुलझा लिया गया है।

दिल्ली पुलिस आयुक्त राकेश अस्थाना ने शनिवार को चौधरी को उनकी मौजूदा तैनाती से हटाने का आदेश दिया और अगले आदेश के लिए पुलिस मुख्यालय में रिपोर्ट करने का निर्देश दिया। पुलिस ने कैफे-सह-बार के खिलाफ कथित तौर पर रात एक बजे तक की तय समय सीमा से अधिक समय तक खोले रखने के लिए मामला दर्ज किया है। 

टॅग्स :क्राइम न्यूज हिंदीदिल्ली पुलिस
Open in App

संबंधित खबरें

क्राइम अलर्टडंडा और रॉड से हमला कर पत्नी फूल कुमारी दास, 3 बच्चे ह्रदय दास, संध्या दास और सोन दास को मार डाला, चंदनपट्टी गांव से दिल दहला देने वाली घटना

क्राइम अलर्टनीट पेपरफूट मामले में सीबीआई टीम की नागपुर-चंद्रपुर में छापेमारी, दो छात्राओं और एक छात्र से पूछताछ, लातूर से मिली थी ‘नागपुर लिंक

क्राइम अलर्टTwisha Sharma Death Case: 10000 रुपये इनाम की घोषणा, फरार वकील-पति समर्थ सिंह की अग्रिम जमानत याचिका खारिज, पासपोर्ट रद्द करने की प्रक्रिया जारी, वीडियो

क्राइम अलर्टसुखदेवगिरी गोस्वामी से जागृति की शादी, 2 बच्चे की मां को पति के बड़े भाई शांतिगिरी से हुआ प्यार और की शादी, मन नहीं भरा तो कांतिलाल से दूसरा प्रेम?, 25000 रुपये देकर ऐसे रचा साजिश?

क्राइम अलर्टTwisha Sharma death case: 60 दिन की गर्भवती और मारिजुआना का सेवन?, ट्विशा शर्मा की सास ने कहा-ग्लैमर की दुनिया में धकेली गई और माता-पिता ने छोड़ दी?

क्राइम अलर्ट अधिक खबरें

क्राइम अलर्टTelangana: दूसरी शादी के लिए महिला ने पानी की टंकी में डुबोकर अपनी छह साल की बेटी को मार डाला

क्राइम अलर्ट29 वर्षीय पंजाबी गायिका यशविंदर कौर की कथित अपहरण के छह दिन बाद मिली डेड बॉडी

क्राइम अलर्टमां का कटा हाथ लेकर 3 दिन तक भटकता रहा ITBP जवान, कानपुर की घटना से सनसनी

क्राइम अलर्टNoida Dowry Case: "ससुराल वालों का हो एनकाउंटर...", रोती-बिलखती बहन ने की मांग, पोस्टमॉर्टम रिपोर्ट के खुलासे से हड़कंप

क्राइम अलर्टएक्टिंग छोड़ना चाहती थीं त्विशा शर्मा? को-स्टार दीक्षित शेट्टी ने खोला राज