लाइव न्यूज़ :

दिल्ली पुलिस ने पकड़े 1200 करोड़ के ड्रग्स, हाथ लगी भारत में मेथामफेटामाइन की अब तक की 'सबसे बड़ी' खेप

By विनीत कुमार | Updated: September 6, 2022 15:07 IST

देश की राजधानी दिल्ली में ड्रग्स के खिलाफ बड़ा एक्शन पुलिस ने किया है। दिल्ली पुलिस की स्पेशल सेल ने 1200 करोड़ रुपए की ड्रग्स जब्त की है। मामले में दो अफगानी नागरिकों को भी गिरफ्तार किया गया है। जब्त ड्रग्स में 312.5 किलो मेथमफेटामाइन और 10 किलो हेरोइन शामिल हैं।

Open in App
ठळक मुद्देदिल्ली पुलिस की स्पेशल सेल ने 1200 करोड़ रुपए की ड्रग्स जब्त की है।मामले में दो अफगानी नागरिकों को गिरफ्तार किया गया है। जब्त ड्रग्स में 312.5 किलो मेथमफेटामाइन और 10 किलो हेरोइन शामिल हैं।

नई दिल्ली: दिल्ली पुलिस ने ड्रग्स की बड़ी खेप पकड़ी है। इस सिलसिले में दो अफगान नागरिक भी पकड़े गए हैं। पुलिस के अनुसार पकड़े गए अफगान नागिरकों से 312.5 किलो 'मेथामफेटामाइन' (Methamphetamine) जब्त की गई है। साथ ही 10 किलो हेराइन भी इनके पास से जब्त किया गया है। अंतरराष्ट्रीय बाजार में इसकी कीमत करीब 1200 करोड़ रुपये बताई जा रही है।

पुलिस के अनुसार भारत में इतनी बड़ी मात्रा में मेथामफेटामाइन संभवत: पहली बार पकड़ा गया है। दोनों अफगान नागरिक 2016 से भारत में रह रहे थे। इन दोनों से पूछताछ आगे की जांच में पुलिस को लखनऊ में बड़ी कामयाबी मिली। लखनऊ में एक गोदाम से पुलिस ने मेथामफेटामाइन के 606 बैग जब्त किए।

सोनाली फोगाट को दी गई थी ‘मेथामफेटामाइन’

हाल में भाजपा की नेता सोनाली फोगाट की गोवा में रहस्यमयी मौत का मामला अभी सुर्खियों में है। मामले की जांच अभी जारी है। पिछले महीने गोवा पुलिस ने बताया था कि सोनाली फोगाट को मौत से पहले गोवा के रेस्तरां में आरोपियों ने ‘मेथामफेटामाइन’ नामक ड्रग दिया था। पुलिस द्वारा ड्रग के बचे हुए हिस्से को रेस्तरां के वॉशरूम से जब्त भी किया गया था। टिकटॉक कलाकार और रियलिटी शो ‘बिग बॉस’ के 14वें सत्र की प्रतिभागी रहीं फोगाट की गोवा आने के एक दिन बाद 23 अगस्त को मौत हो गई थी।  

बताते चलें कि दो दिन पहले ही गुजरात के आतंकवाद रोधी दस्ते (एटीएस) ने राष्ट्रीय राजधानी में दिल्ली अपराध प्रकोष्ठ के साथ संयुक्त अभियान में 20 करोड़ रुपये मूल्य की चार किलोग्राम हेरोइन बरामद की थी। इस सिलसिले में अफगानिस्तान के एक नागरिक को गिरफ्तार किया गया था। 

एटीएस को गुप्त सूचना मिली थी कि दिल्ली-एनसीआर में रहने वाला अफगान नागरिक वहीदुल्ला रहीमुल्ला शुक्रवार रात वसंत कुंज इलाके में भारी मात्रा में हेरोइन की आपूर्ति करने जा रहा है। दिल्ली अपराध प्रकोष्ठ के साथ चलाए गए संयुक्त अभियान में उसे रात करीब 11 से 11:30 बजे तक छापेमारी के बाद गिरफ्तार किया गया और उसके पास से चार किलोग्राम मादक पदार्थ जब्त किया गया था। इसी गिरफ्तारी के बाद आगे की कार्रवाई में अन्य खुलासे हुए हैं।

(भाषा इनपुट)

टॅग्स :दिल्ली पुलिस
Open in App

संबंधित खबरें

क्राइम अलर्टफेसबुक, इंस्टाग्राम और व्हाट्सऐप पर अमेरिका-ब्रिटेन के नागरिकों की फर्जी प्रोफाइल बनाकर ठगी, नाइजीरियाई नागरिक उचेनवा अरेस्ट, 3 मोबाइल और 4 सिम कार्ड बरामद

क्राइम अलर्टसाल 2012 के निर्भया सामूहिक बलात्कार कांड की याद दिलाने वाली घटना?, 11 मई 2026 को निजी स्लीपर बस में महिला के साथ ड्राइवर और कंडक्टर ने किया गैंगरेप

क्राइम अलर्टदिल्ली में बेखौफ अपराधी! नांगलोई में बस में महिला से सामूहिक बलात्कार, 2 आरोपी गिरफ्तार

भारतएसी और आरओ ठीक करने के बाद घर में आता और अकेली महिला को देखकर करता था लूटपाट?, सीसीटीवी फुटेज सोशल मीडिया पर आने के बाद अजय बग्गा अरेस्ट

भारतVIDEO: डॉग लवर महिला ने दिल्ली पुलिस के सामने सिक्योरिटी गार्ड को थप्पड़ और चप्पलों से पीटा, वीडियो वायरल

क्राइम अलर्ट अधिक खबरें

क्राइम अलर्टडंडा और रॉड से हमला कर पत्नी फूल कुमारी दास, 3 बच्चे ह्रदय दास, संध्या दास और सोन दास को मार डाला, चंदनपट्टी गांव से दिल दहला देने वाली घटना

क्राइम अलर्टनीट पेपरफूट मामले में सीबीआई टीम की नागपुर-चंद्रपुर में छापेमारी, दो छात्राओं और एक छात्र से पूछताछ, लातूर से मिली थी ‘नागपुर लिंक

क्राइम अलर्टTelangana: दूसरी शादी के लिए महिला ने पानी की टंकी में डुबोकर अपनी छह साल की बेटी को मार डाला

क्राइम अलर्टTwisha Sharma Death Case: 10000 रुपये इनाम की घोषणा, फरार वकील-पति समर्थ सिंह की अग्रिम जमानत याचिका खारिज, पासपोर्ट रद्द करने की प्रक्रिया जारी, वीडियो

क्राइम अलर्ट29 वर्षीय पंजाबी गायिका यशविंदर कौर की कथित अपहरण के छह दिन बाद मिली डेड बॉडी