लाइव न्यूज़ :

Delhi police rape: चॉकलेट खाओगे, चलो मेरे साथ, 4 साल की मासूम के साथ 22 वर्षीय पड़ोसी ने किया गंदा काम, अपने लोग इज्जत कर रहे तार-तार!

By लोकमत न्यूज़ डेस्क | Updated: August 23, 2024 11:20 IST

Delhi police rape: पीड़िता के पिता ने पुलिस को बताया कि बेटी को आरोपी टॉफी के बहाने बहला-फुसलाकर ले गया था और वह शाम करीब छह बजे वापस लौटी।

Open in App
ठळक मुद्देDelhi police rape: पुलिस ने स्थिति को नियंत्रण में कर लिया।Delhi police rape: पीड़िता की चिकित्सा जांच कराई गई तथा काउंसलरों द्वारा उसकी काउंसलिंग की गई।Delhi police rape: बुधवार शाम को यौन उत्पीड़न के संबंध में एक कॉल प्राप्त हुई।

Delhi police rape: बाहरी-उत्तरी दिल्ली के शाहबाद डेयरी इलाके में चार साल की एक बच्ची के साथ उसके पड़ोस में रहने वाले एक व्यक्ति ने कथित तौर पर दुष्कर्म किया। पुलिस ने बृहस्पतिवार को यह जानकारी दी। पुलिस के मुताबिक आरोपी व्यक्ति (22) को गिरफ्तार कर लिया गया है और उससे पूछताछ की जा रही है। पुलिस के एक अधिकारी ने बताया कि इस घटना के बाद कुछ गुस्साए लोगों ने आरोपी के घर को आग लगाने की कोशिश की। उन्होंने बताया कि पुलिस ने स्थिति को नियंत्रण में कर लिया। पुलिस के अनुसार, बुधवार शाम को यौन उत्पीड़न के संबंध में एक कॉल प्राप्त हुई।

पीड़िता के पिता ने पुलिस को बताया कि उनकी बेटी को आरोपी टॉफी के बहाने बहला-फुसलाकर ले गया था और वह शाम करीब छह बजे वापस लौटी। आरोपी युवक पीड़ित बच्ची का पड़ोसी है। पुलिस वैन ने पीड़िता को तुरंत बीएसए अस्पताल पहुंचाया जहां चिकित्सक ने उसकी जांच की। पीड़िता की चिकित्सा जांच कराई गई तथा काउंसलरों द्वारा उसकी काउंसलिंग की गई।

काउंसलिंग के बाद पीड़ित बच्ची को सुरक्षित उसके माता-पिता को सौंप दिया गया। पुलिस ने भारतीय न्याय संहिता (बीएनएस) की धारा 137(2) और यौन अपराधों से बच्चों का संरक्षण अधिनियम (पॉक्सो) की धारा 6/18 के अलावा अनुसूचित जाति/अनुसूचित जनजाति (अत्याचार निवारण अधिनियम) के तहत प्राथमिकी दर्ज की। पुलिस ने बताया कि तुरंत कई टीमें गठित की गईं और आरोपी के संभावित ठिकानों पर कई छापे मारे गए और आरोपी को बृहस्पतिवार को पकड़ लिया गया।

नाबालिग के यौन उत्पीड़न का आरोपी शिक्षक फरार, प्राचार्य को पुलिस ने गिरफ्तार किया

पुणे जिले के दौंड में 13 वर्षीय छात्रा के कथित यौन उत्पीड़न और उसे अश्लील संदेश भेजने के मामले में प्राथमिकी दर्ज होने के बाद से एक शिक्षक फरार है। एक पुलिस अधिकारी ने बृहस्पतिवार को यह जानकारी दी। अधिकारी ने बताया कि शिक्षक के खिलाफ लड़की के पिता की शिकायत पर पुलिस में रिपोर्ट नहीं लिखाने पर स्कूल के प्राचार्य को गिरफ्तार कर लिया गया है। उन्होंने बताया कि दौंड थाने में भारतीय न्याय संहिता और यौन अपराधों से बच्चों का संरक्षण अधिनियम के तहत मामला दर्ज किया गया है। 

टॅग्स :क्राइम न्यूज हिंदीदिल्ली पुलिस
Open in App

संबंधित खबरें

क्राइम अलर्टरिजवान अहमद को दिल्ली पुलिस ने उठाया?, मोबाइल, लैपटॉप की जांच, 2017 मुंबई बम विस्फोट को लेकर कार्रवाई

क्रिकेटअरुण जेटली स्टेडियम में DC बनाम MI मुकाबले के दौरान चीयरलीडर्स की रिकॉर्डिंग करते पकड़ा गया दिल्ली पुलिस का जवान

क्राइम अलर्टपटना परसा बाजारः 3 साल की बच्ची से यौन उत्पीड़न, रिश्तेदार सहित 2 आरोपी अरेस्ट, अस्पताल में भर्ती मासूम?

क्राइम अलर्टएक वर्ष से शादी का झांसा देकर नाबालिग लड़की से रेप, 23 वर्षीय प्रियेस रंजन अरेस्ट, दहेज में मांगे 500000 रुपये

क्राइम अलर्ट2 साल से चचेरे भाई से अवैध संबंध, भाई मेराज अली ने पैर पकड़ा और माता रबिया खातून-पिता मोहम्मद मनीर ने तकिये से मुंह दबा कर बेटी को मार डाला

क्राइम अलर्ट अधिक खबरें

क्राइम अलर्टपति-पत्नी और वो..., अवैध संबंध के चलते महिला ने सुहाग को उतारा मौत के घाट; आगरा पुलिस का खुलासा

क्राइम अलर्टबिहार में बेखौफ अपराधियों ने बिहार सरकार के मंत्री रामकृपाल यादव के समधी के घर पर चलाई गोली, तीन लोगों को लगी गोली

क्राइम अलर्टपत्नी की गला रेतकर हत्या और पति ने खुद को चाकू से वार कर आत्महत्या का किया प्रयास

क्राइम अलर्टबिहार सिपाही भर्ती घोटालाः मुश्किल में पूर्व डीजीपी एसके सिंघल?, ईओयू ने किया जवाब तलब, गंभीर खामियां सामने

क्राइम अलर्टराजस्थान सड़क हादसाः पुलिस उपनिरीक्षक सहित 4 लोगों की मौत, भरतपुर में तेज रफ्तार कार ने 3 को कुचला