लाइव न्यूज़ :

बहला-फुसलाकर खाली घर में ले जाकर, जबरन शराब पिलाई और सामूहिक दुष्कर्म, समयपुर बादली में 13 वर्षीय लड़की से हैवानियत, बैंक कर्मचारी ऋषभ और सैलून मालिक नरोत्तम उर्फ ​​नेता अरेस्ट

By लोकमत न्यूज़ डेस्क | Updated: December 25, 2025 16:54 IST

आरोपियों की पहचान बादली निवासी बैंक कर्मचारी ऋषभ (26) और राजा विहार में सैलून मालिक - नरोत्तम उर्फ ​​नेता (28) के रूप में हुई है।

Open in App
ठळक मुद्देसूचना मिली कि राजा विहार में एक लड़की को जबरन शराब पिलाई गई। पीड़िता के पिता ने शुरू में बताया था कि उनकी बेटी ने शराब का सेवन किया था।जबरन शराब पिलाई गई और उससे दुष्कर्म किया गया।

नई दिल्लीः उत्तरी दिल्ली के बाहरी इलाके समयपुर बादली में 13 वर्षीय एक लड़की को जबरन शराब पिलाकर उससे दुष्कर्म करने के आरोप में दो लोगों को गिरफ्तार किया गया है। पुलिस ने बृहस्पतिवार को यह जानकारी दी। पुलिस ने बताया कि आरोपियों की पहचान बादली निवासी बैंक कर्मचारी ऋषभ (26) और राजा विहार में सैलून मालिक - नरोत्तम उर्फ ​​नेता (28) के रूप में हुई है।

पुलिस के अनुसार, 20 दिसंबर की शाम पुलिस नियंत्रण कक्ष (पीसीआर) को सूचना मिली कि राजा विहार में एक लड़की को जबरन शराब पिलाई गई। घटनास्थल पर तुरंत पहुंची पुलिस की एक टीम को पीड़िता के पिता ने शुरू में बताया था कि उनकी बेटी ने शराब का सेवन किया था।

पुलिस उपायुक्त (बाहरी उत्तर) हरेश्वर स्वामी ने कहा, ‘‘बाद में पूछताछ और पीड़िता के बयान दर्ज किए जाने पर गंभीर अपराध का खुलासा हुआ।’’ पुलिस ने बताया कि चिकित्सकीय परीक्षण के दौरान नाबालिग ने खुलासा किया कि राजा विहार में उसे बहला-फुसलाकर एक खाली घर में ले जाया गया था, जहां उसे जबरन शराब पिलाई गई और उससे दुष्कर्म किया गया।

जांच के दौरान पुलिस ने पाया कि वह घर नरोत्तम का था। अधिकारी ने बताया कि पीड़िता के बयान और चिकित्सा परीक्षण के आधार पर 21 दिसंबर को भारतीय न्याय संहिता की धारा 70 (सामूहिक दुष्कर्म) और यौन अपराधों से बच्चों के संरक्षण (पॉक्सो) अधिनियम की धाराओं के तहत मामला दर्ज किया गया।

पुलिस ने बताया कि पूछताछ के बाद दोनों आरोपियों को गिरफ्तार कर लिया गया। पुलिस ने बताया कि अपराध की गंभीरता को देखते हुए समय पर जांच के लिए पुलिस उपायुक्त (डीसीपी) की देखरेख में एक विशेष जांच दल (एसआईटी) का गठन किया गया और गहन जांच की जा रही है।

टॅग्स :क्राइम न्यूज हिंदीदिल्ली पुलिसगैंगरेप
Open in App

संबंधित खबरें

क्राइम अलर्टरिजवान अहमद को दिल्ली पुलिस ने उठाया?, मोबाइल, लैपटॉप की जांच, 2017 मुंबई बम विस्फोट को लेकर कार्रवाई

क्रिकेटअरुण जेटली स्टेडियम में DC बनाम MI मुकाबले के दौरान चीयरलीडर्स की रिकॉर्डिंग करते पकड़ा गया दिल्ली पुलिस का जवान

क्राइम अलर्टपटना परसा बाजारः 3 साल की बच्ची से यौन उत्पीड़न, रिश्तेदार सहित 2 आरोपी अरेस्ट, अस्पताल में भर्ती मासूम?

क्राइम अलर्टएक वर्ष से शादी का झांसा देकर नाबालिग लड़की से रेप, 23 वर्षीय प्रियेस रंजन अरेस्ट, दहेज में मांगे 500000 रुपये

क्राइम अलर्ट2 साल से चचेरे भाई से अवैध संबंध, भाई मेराज अली ने पैर पकड़ा और माता रबिया खातून-पिता मोहम्मद मनीर ने तकिये से मुंह दबा कर बेटी को मार डाला

क्राइम अलर्ट अधिक खबरें

क्राइम अलर्टबिहार की राजधानी पटना से सटे खगौल में अपराधियों ने खुद को कस्टम अधिकारी बताकर स्वर्ण व्यापारियों से लूटा 16 किग्रा सोना

क्राइम अलर्टयूपी के मदरसे में शिक्षकों ने 10 साल के बच्चे को पीटा, एक ने उसे पकड़कर रखा, दूसरे ने डंडे से मारा, VIDEO

क्राइम अलर्टMotihari News: बिहार पुलिस ने मदरसे में की छापेमारी, पीएफआई से सांठगांठ का संदेह

क्राइम अलर्टपति-पत्नी और वो..., अवैध संबंध के चलते महिला ने सुहाग को उतारा मौत के घाट; आगरा पुलिस का खुलासा

क्राइम अलर्टबिहार में बेखौफ अपराधियों ने बिहार सरकार के मंत्री रामकृपाल यादव के समधी के घर पर चलाई गोली, तीन लोगों को लगी गोली