लाइव न्यूज़ :

कहासुनी और 15 वर्षीय लड़के की चाकू घोंपकर हत्या, नाबालिग सहित दो शख्स ने दिया अंजाम

By लोकमत न्यूज़ डेस्क | Updated: November 22, 2025 13:56 IST

पुलिस के एक वरिष्ठ अधिकारी ने बताया कि प्रारंभिक जांच से पता चला है कि कर्दमपुरी के रहने वाले 15 वर्षीय लड़के का दो व्यक्तियों से झगड़ा हुआ था जिसमें एक नाबालिग भी शामिल था।

Open in App
ठळक मुद्देझगड़े के बाद एक ने कथित तौर पर चाकू मार दिया। दोनों संदिग्धों की संलिप्तता दर्शाने वाले महत्वपूर्ण सुराग मिले हैं। घटनाओं के क्रम का पता लगाने के लिए मामले में जांच जारी है।

नई दिल्लीः उत्तर-पूर्व दिल्ली के ज्योति नगर में शनिवार तड़के कहासुनी होने के बाद एक नाबालिग सहित दो व्यक्तियों ने 15 वर्षीय एक लड़के की कथित रूप से चाकू घोंपकर हत्या कर दी। पुलिस ने यह जानकारी दी। पुलिस ने बताया कि कर्दमपुरी इलाके में हुई इस घटना की सूचना शुक्रवार-शनिवार की दरमियानी रात मिली। पुलिस जब मौके पर पहुंची तो उसे पता चला कि स्थानीय लोग घायल किशोर को जीटीबी (गुरु तेग बहादुर) अस्पताल ले गए थे जहां चिकित्सकों ने उसे मृत घोषित कर दिया। पुलिस के एक वरिष्ठ अधिकारी ने बताया कि प्रारंभिक जांच से पता चला है कि कर्दमपुरी के रहने वाले 15 वर्षीय लड़के का दो व्यक्तियों से झगड़ा हुआ था जिसमें एक नाबालिग भी शामिल था।

उन्होंने बताया कि झगड़े के बाद उनमें से एक ने उसे कथित तौर पर चाकू मार दिया। पुलिस ने दावा किया है कि उन्हें अपराध में दोनों संदिग्धों की संलिप्तता दर्शाने वाले महत्वपूर्ण सुराग मिले हैं। अधिकारी ने कहा कि एक फोरेंसिक टीम ने घटनास्थल से नमूने इकट्ठा किए हैं और हमले की वजह बनने वाली घटनाओं के क्रम का पता लगाने के लिए मामले में जांच जारी है।

सहारनपुर में नवजात बच्ची का शव मिला, पुलिस ने जांच शुरू की

उत्तर प्रदेाश के सहारनपुर जिले के मिर्जापुर थाना क्षेत्र के ग्राम भागूवाला में एक नवजात बच्ची का शव बरामद हुआ है। पुलिस के एक अधिकारी ने बताया कि मामले की जांच की जा रही है। बेहट के पुलिस क्षेत्राधिकारी (सीओ) एस एन वैभव ने ‘पीटीआई-भाषा’ को बताया कि पुलिस को शुक्रवार देर शाम मिर्जापुर थाना क्षेत्र के भागूवाला गांव में एक नवजात बच्ची के शव पड़े होने की सूचना मिली।

उन्होंने बताया कि एक टीम तुरंत मौके पर पहुंची, शव को कब्जे में लेकर पोस्टमार्टम के लिए भेज दिया। पुलिस ने बताया कि स्थानीय गौ-रक्षा समूह के सदस्यों ने बच्ची को खून से लथपथ पाया और उसे प्राथमिक स्वास्थ्य केंद्र ले गए, जहां डॉक्टरों ने उसे मृत घोषित कर दिया।

डॉक्टरों के अनुसार, ऐसा प्रतीत होता है कि बच्ची का जन्म हाल ही में हुआ था और अत्यधिक रक्तस्राव के कारण उसकी मृत्यु हो गई। पुलिस ने नवजात को छोड़ने वालों की पहचान करने के लिए आसपास के इलाकों से सीसीटीवी फुटेज खंगालना शुरू कर दिया है। सीओ ने बताया कि मामले की जांच की जा रही है।

टॅग्स :क्राइम न्यूज हिंदीदिल्ली पुलिसहत्या
Open in App

संबंधित खबरें

क्राइम अलर्टडंडा और रॉड से हमला कर पत्नी फूल कुमारी दास, 3 बच्चे ह्रदय दास, संध्या दास और सोन दास को मार डाला, चंदनपट्टी गांव से दिल दहला देने वाली घटना

क्राइम अलर्टनीट पेपरफूट मामले में सीबीआई टीम की नागपुर-चंद्रपुर में छापेमारी, दो छात्राओं और एक छात्र से पूछताछ, लातूर से मिली थी ‘नागपुर लिंक

क्राइम अलर्टTelangana: दूसरी शादी के लिए महिला ने पानी की टंकी में डुबोकर अपनी छह साल की बेटी को मार डाला

क्राइम अलर्टTwisha Sharma Death Case: 10000 रुपये इनाम की घोषणा, फरार वकील-पति समर्थ सिंह की अग्रिम जमानत याचिका खारिज, पासपोर्ट रद्द करने की प्रक्रिया जारी, वीडियो

क्राइम अलर्टसुखदेवगिरी गोस्वामी से जागृति की शादी, 2 बच्चे की मां को पति के बड़े भाई शांतिगिरी से हुआ प्यार और की शादी, मन नहीं भरा तो कांतिलाल से दूसरा प्रेम?, 25000 रुपये देकर ऐसे रचा साजिश?

क्राइम अलर्ट अधिक खबरें

क्राइम अलर्ट29 वर्षीय पंजाबी गायिका यशविंदर कौर की कथित अपहरण के छह दिन बाद मिली डेड बॉडी

क्राइम अलर्टमां का कटा हाथ लेकर 3 दिन तक भटकता रहा ITBP जवान, कानपुर की घटना से सनसनी

क्राइम अलर्टNoida Dowry Case: "ससुराल वालों का हो एनकाउंटर...", रोती-बिलखती बहन ने की मांग, पोस्टमॉर्टम रिपोर्ट के खुलासे से हड़कंप

क्राइम अलर्टएक्टिंग छोड़ना चाहती थीं त्विशा शर्मा? को-स्टार दीक्षित शेट्टी ने खोला राज

क्राइम अलर्टTwisha Sharma death case: 60 दिन की गर्भवती और मारिजुआना का सेवन?, ट्विशा शर्मा की सास ने कहा-ग्लैमर की दुनिया में धकेली गई और माता-पिता ने छोड़ दी?