लाइव न्यूज़ :

मोबाइल बॉक्स में प्रेमी के साथ वाली ‘अंतरंग तस्वीरें’?, दो लोगों की मदद से पत्नी ने पति के फोन की झपटमारी करायी

By लोकमत न्यूज़ डेस्क | Updated: July 11, 2025 20:51 IST

19 जून को दो झपटमारों ने कथित तौर पर मोबाइल छीन लिया और दोनों ही फरार थे।

Open in App
ठळक मुद्देतस्वीरें वापस पाने और हटाने के लिए, महिला ने झपटमारी की योजना बनाई।आवाजाही के रास्ते और काम के समय की जानकारी दोनों झपटमारों को दी।दो नकाबपोश लोगों ने फोन छीन लिया और भाग गए।

नई दिल्लीः दक्षिणी दिल्ली के सुल्तानपुर इलाके में एक महिला ने कथित तौर पर अपने पति का मोबाइल फोन छिनवाने के लिए दो लोगों की मदद ली ताकि वह उसमें संग्रहीत अपने प्रेमी के साथ वाली ‘अंतरंग तस्वीरें’ हटा सके। एक अधिकारी ने शुक्रवार को यह जानकारी दी। उन्होंने बताया कि 19 जून को दो झपटमारों ने कथित तौर पर मोबाइल छीन लिया और उस दिन से दोनों ही फरार थे।

पुलिस उपायुक्त (दक्षिण) अंकित चौहान ने बताया कि अंकित गहलोत (27) नामक एक झपटमार को गिरफ्तार किया गया, जिसने पुलिस से कहा कि महिला किसी अन्य व्यक्ति के साथ रिश्ते में थी और उसके पति के फोन में उन दोनों (महिला और उसके प्रेमी की) की तस्वीरें थीं। उन्होंने कहा, ‘‘तस्वीरें वापस पाने और हटाने के लिए, महिला ने झपटमारी की योजना बनाई।’’

उन्होंने कहा कि महिला ने अपने पति की रोज़ाना आवाजाही के रास्ते और काम के समय की जानकारी दोनों झपटमारों को दी जिन्होंने 19 जून को कथित तौर पर फोन छीन लिया और भाग गए। डीसीपी ने बताया कि पुलिस को मोबाइल छीने जाने की एक कॉल आई थी। उन्होंने कहा, ‘‘शिकायतकर्ता ने पुलिस को बताया कि स्कूटर सवार दो नकाबपोश लोगों ने उसका फोन छीन लिया और भाग गए।’’

पुलिस उपायुक्त ने बताया कि अपराध के बाद, गिरफ्तारी से बचने के लिए दोनों पुरानी दिल्ली के एक होटल में ठहरे। पुलिस ने बताया कि महिला को गिरफ्तार कर लिया गया है, जबकि फरार उसके एक अन्य साथी की गिरफ्तारी के प्रयास जारी हैं। 

टॅग्स :क्राइम न्यूज हिंदीदिल्ली पुलिसPolice
Open in App

संबंधित खबरें

क्राइम अलर्टडंडा और रॉड से हमला कर पत्नी फूल कुमारी दास, 3 बच्चे ह्रदय दास, संध्या दास और सोन दास को मार डाला, चंदनपट्टी गांव से दिल दहला देने वाली घटना

क्राइम अलर्टनीट पेपरफूट मामले में सीबीआई टीम की नागपुर-चंद्रपुर में छापेमारी, दो छात्राओं और एक छात्र से पूछताछ, लातूर से मिली थी ‘नागपुर लिंक

क्राइम अलर्टTwisha Sharma Death Case: 10000 रुपये इनाम की घोषणा, फरार वकील-पति समर्थ सिंह की अग्रिम जमानत याचिका खारिज, पासपोर्ट रद्द करने की प्रक्रिया जारी, वीडियो

क्राइम अलर्टसुखदेवगिरी गोस्वामी से जागृति की शादी, 2 बच्चे की मां को पति के बड़े भाई शांतिगिरी से हुआ प्यार और की शादी, मन नहीं भरा तो कांतिलाल से दूसरा प्रेम?, 25000 रुपये देकर ऐसे रचा साजिश?

क्राइम अलर्टTwisha Sharma death case: 60 दिन की गर्भवती और मारिजुआना का सेवन?, ट्विशा शर्मा की सास ने कहा-ग्लैमर की दुनिया में धकेली गई और माता-पिता ने छोड़ दी?

क्राइम अलर्ट अधिक खबरें

क्राइम अलर्टTelangana: दूसरी शादी के लिए महिला ने पानी की टंकी में डुबोकर अपनी छह साल की बेटी को मार डाला

क्राइम अलर्ट29 वर्षीय पंजाबी गायिका यशविंदर कौर की कथित अपहरण के छह दिन बाद मिली डेड बॉडी

क्राइम अलर्टमां का कटा हाथ लेकर 3 दिन तक भटकता रहा ITBP जवान, कानपुर की घटना से सनसनी

क्राइम अलर्टNoida Dowry Case: "ससुराल वालों का हो एनकाउंटर...", रोती-बिलखती बहन ने की मांग, पोस्टमॉर्टम रिपोर्ट के खुलासे से हड़कंप

क्राइम अलर्टएक्टिंग छोड़ना चाहती थीं त्विशा शर्मा? को-स्टार दीक्षित शेट्टी ने खोला राज