लाइव न्यूज़ :

भजनपुरा हत्याकांडः 30 हजार के लिए भाई ने भाई के परिवार को किया खत्म, जो सामने आया लोहे की रॉड और धारदार हथियार से मार डाला

By लोकमत न्यूज़ डेस्क | Updated: February 14, 2020 13:57 IST

आरोपी की पहचान प्रभु चौधरी के रूप में हुई है। वह पीड़ित परिवार का रिश्तेदार है। पुलिस ने बताया कि बुधवार सुबह रहस्यमय परिस्थितियों में एक ई-रिक्शा चालक, उसकी पत्नी और तीन बच्चों के शव भजनपुरा इलाके में उनके किराए के मकान में मिले थे।

Open in App
ठळक मुद्देपुलिस ने कहा कि चौधरी से 30 हजार रुपये उधार लिए थे। पूर्वी रेंज के ज्वाइंट कमिश्नर आलोक कुमार के मुताबिक पकड़ा गया आरोपी 28 साल का प्रभु चौधरी है।

उत्तर-पूर्वी दिल्ली के भजनपुरा इलाके में पैसे से सबंधित विवाद में तीन बच्चों समेत एक ही परिवार के पांच सदस्यों की हत्या करने के आरोप में एक व्यक्ति को गिरफ्तार किया गया है। पुलिस ने यह जानकारी दी।

आरोपी की पहचान प्रभु चौधरी के रूप में हुई है। वह पीड़ित परिवार का रिश्तेदार है। पुलिस ने बताया कि बुधवार सुबह रहस्यमय परिस्थितियों में एक ई-रिक्शा चालक, उसकी पत्नी और तीन बच्चों के शव भजनपुरा इलाके में उनके किराए के मकान में मिले थे।

मृतकों की पहचान शंभू चौधरी (43), उसकी पत्नी सुनीता (37) और उसके बच्चों शिवम (17), सचिन (14) और कोमल (12) के रूप में हुई। पुलिस ने कहा कि चौधरी से 30 हजार रुपये उधार लिए थे। उसी पैसे से संबंधित विवाद के चलते ये हत्याएं हुईं। 

पूर्वी रेंज के ज्वाइंट कमिश्नर आलोक कुमार के मुताबिक पकड़ा गया आरोपी 28 साल का प्रभु चौधरी है, जो मृतक शंभूनाथ का रिश्तेदार है। आरोपी ने पूछताछ में बताया कि वह मृतक के घर के पास ही भजनपुरा में रहता है। उसने शंभूनाथ से 30 हज़ार रुपये उधार लिए थे। यह पैसे वो दे नहीं पा रहा था। इसके चलते शंभूनाथ की पत्नी उसे भला बुरा कहती थी। तीन फरवरी को उसने शंभूनाथ को फोन कर करीब 3:30 बजे लक्ष्मी नगर बुलाया। 

शंभूनाथ तो लक्ष्मी नगर पहुंच गए लेकिन प्रभु उसी समय शंभूनाथ के घर पहुंच गया। उसका 30 हज़ार रुपये के लेनदेन को लेकर शंभूनाथ की पत्नी सुनीता से झगड़ा हुआ। इसके बाद उसने लोहे की रॉड और किसी धारदार हथियार से सबसे पहले सुनीता की हत्या की। उसके बाद जब बेटी कोमल आई तो उसकी हत्या कर दी। फिर बेटा सचिन आया तो उसका भी कत्ल कर दिया। आखिर में बेटा शिवम आया तो उसको भी मार दिया।

टेक्निकल सर्विलांस, फुटेज और छानबीन के बाद पुलिस आरोपी प्रभु चौधरी (28) तक पहुंची। कई दौर की पूछताछ के बाद वह टूट गया और उसने जुर्म कबूल लिया। दिल्ली पुलिस ने भजनपुरा के एक मकान में गुरुवार को सामने आए हत्याकांड का खुलासा करते हुए यह दावा किया है।

टॅग्स :क्राइम न्यूज हिंदीदिल्लीदिल्ली क्राइमदिल्ली सरकार
Open in App

संबंधित खबरें

क्राइम अलर्टरिजवान अहमद को दिल्ली पुलिस ने उठाया?, मोबाइल, लैपटॉप की जांच, 2017 मुंबई बम विस्फोट को लेकर कार्रवाई

क्राइम अलर्टपटना परसा बाजारः 3 साल की बच्ची से यौन उत्पीड़न, रिश्तेदार सहित 2 आरोपी अरेस्ट, अस्पताल में भर्ती मासूम?

क्राइम अलर्टएक वर्ष से शादी का झांसा देकर नाबालिग लड़की से रेप, 23 वर्षीय प्रियेस रंजन अरेस्ट, दहेज में मांगे 500000 रुपये

क्राइम अलर्ट2 साल से चचेरे भाई से अवैध संबंध, भाई मेराज अली ने पैर पकड़ा और माता रबिया खातून-पिता मोहम्मद मनीर ने तकिये से मुंह दबा कर बेटी को मार डाला

क्राइम अलर्टराजस्थान सड़क हादसाः पुलिस उपनिरीक्षक सहित 4 लोगों की मौत, भरतपुर में तेज रफ्तार कार ने 3 को कुचला

क्राइम अलर्ट अधिक खबरें

क्राइम अलर्टयूपी के मदरसे में शिक्षकों ने 10 साल के बच्चे को पीटा, एक ने उसे पकड़कर रखा, दूसरे ने डंडे से मारा, VIDEO

क्राइम अलर्टMotihari News: बिहार पुलिस ने मदरसे में की छापेमारी, पीएफआई से सांठगांठ का संदेह

क्राइम अलर्टपति-पत्नी और वो..., अवैध संबंध के चलते महिला ने सुहाग को उतारा मौत के घाट; आगरा पुलिस का खुलासा

क्राइम अलर्टबिहार में बेखौफ अपराधियों ने बिहार सरकार के मंत्री रामकृपाल यादव के समधी के घर पर चलाई गोली, तीन लोगों को लगी गोली

क्राइम अलर्टपत्नी की गला रेतकर हत्या और पति ने खुद को चाकू से वार कर आत्महत्या का किया प्रयास