लाइव न्यूज़ :

Delhi: मानसिक रूप से बीमार शख्स की हत्या, नाबालिग पर लगा आरोप

By लोकमत न्यूज़ डेस्क | Updated: June 15, 2025 10:48 IST

Delhi Crime: दिल्ली के बवाना में झगड़े के बाद 17 वर्षीय लड़के ने एक विकलांग व्यक्ति की पीट-पीटकर हत्या कर दी; पुलिस ने किशोर को गिरफ्तार कर लिया।

Open in App

Delhi Crime: राष्ट्रीय राजधानी दिल्ली के बवाना इलाके में एक विवाद के बाद मानसिक रूप से अक्षम एक व्यक्ति की हत्या करने के आरोप में 17 वर्षीय एक लड़के को गिरफ्तार किया गया है। पुलिस के एक अधिकारी ने शनिवार को यह जानकारी दी। पुलिस अधिकारी ने बताया कि मानसिक रूप से अक्षम व्यक्ति को कथित तौर पर कई बार सड़क पर पीटा गया।

पुलिस ने बताया कि हत्या के संबंध में शाम करीब 7.41 बजे पीसीआर कॉल प्राप्त हुई। पुलिस उपायुक्त (बाहरी उत्तर) हरेश्वर वी स्वामी ने कहा, ‘‘ नरेला औद्योगिक क्षेत्र पुलिस थाने की एक टीम घटनास्थल पर पहुंची और पता चला कि पीड़ित को पहले ही महर्षि वाल्मीकि अस्पताल, पूठ खुर्द ले जाया जा चुका है। ’’

पीड़ित वसीम को अस्पताल में मृत घोषित कर दिया गया। घटना के चश्मदीद वसीम के भाई हिदायतुल्ला ने पुलिस को बताया कि वसीम और नाबालिग के बीच बहस हो रही थी। पुलिस अधिकारी ने कहा, ‘‘नाबालिग ने पीड़ित को कई बार कंक्रीट की सड़क पर पटक-पटक कर पीटा। ’’

उन्होंने बताया कि इस घटना के संबंध में भारतीय न्याय संहिता (बीएनएस) की संबंधित धाराओं के तहत मामला दर्ज कर लिया गया है।  

टॅग्स :दिल्ली क्राइमदिल्ली पुलिसहत्याबवाना
Open in App

संबंधित खबरें

क्राइम अलर्टडंडा और रॉड से हमला कर पत्नी फूल कुमारी दास, 3 बच्चे ह्रदय दास, संध्या दास और सोन दास को मार डाला, चंदनपट्टी गांव से दिल दहला देने वाली घटना

क्राइम अलर्टTelangana: दूसरी शादी के लिए महिला ने पानी की टंकी में डुबोकर अपनी छह साल की बेटी को मार डाला

क्राइम अलर्टTwisha Sharma Death Case: 10000 रुपये इनाम की घोषणा, फरार वकील-पति समर्थ सिंह की अग्रिम जमानत याचिका खारिज, पासपोर्ट रद्द करने की प्रक्रिया जारी, वीडियो

क्राइम अलर्टसुखदेवगिरी गोस्वामी से जागृति की शादी, 2 बच्चे की मां को पति के बड़े भाई शांतिगिरी से हुआ प्यार और की शादी, मन नहीं भरा तो कांतिलाल से दूसरा प्रेम?, 25000 रुपये देकर ऐसे रचा साजिश?

क्राइम अलर्टTwisha Sharma death case: 60 दिन की गर्भवती और मारिजुआना का सेवन?, ट्विशा शर्मा की सास ने कहा-ग्लैमर की दुनिया में धकेली गई और माता-पिता ने छोड़ दी?

क्राइम अलर्ट अधिक खबरें

क्राइम अलर्टनीट पेपरफूट मामले में सीबीआई टीम की नागपुर-चंद्रपुर में छापेमारी, दो छात्राओं और एक छात्र से पूछताछ, लातूर से मिली थी ‘नागपुर लिंक

क्राइम अलर्ट29 वर्षीय पंजाबी गायिका यशविंदर कौर की कथित अपहरण के छह दिन बाद मिली डेड बॉडी

क्राइम अलर्टमां का कटा हाथ लेकर 3 दिन तक भटकता रहा ITBP जवान, कानपुर की घटना से सनसनी

क्राइम अलर्टNoida Dowry Case: "ससुराल वालों का हो एनकाउंटर...", रोती-बिलखती बहन ने की मांग, पोस्टमॉर्टम रिपोर्ट के खुलासे से हड़कंप

क्राइम अलर्टएक्टिंग छोड़ना चाहती थीं त्विशा शर्मा? को-स्टार दीक्षित शेट्टी ने खोला राज