लाइव न्यूज़ :

दिल्ली घुमाने का वादा कर नाबालिग से गैंगरेप फिर जीबी रोड ले जा रहे थे बेचने, ऐसे हुआ खुलासा

By पल्लवी कुमारी | Updated: June 6, 2018 06:06 IST

आरोपी ने पुलिस के सामने इस बात को कबूला कि वह लड़की को बेच कर कार खरीदना चाहता था। पुलिस ने दोनों आरोपियों पर पास्को एक्ट के तहत मानव तस्करी का केस दर्ज किया है। 

Open in App

नई दिल्ली, 6 जून:  दिल्ली पुलिस दो युवकों को गैंगरेप के आरोप में गिरफ्तार किया है। इन दोनों युवकों ने 16 साल की नाबालिग लड़की से कैब में रेप किया फिर उसे जीबी रोड ले जाकर बेचने की फिराक में थे, तभी पुलिस ने इन्हें गिरफ्तार कर लिया। दोनों आरोपियों में एक युवक सिविल सर्विसेज की तैयारी कर रहा था। 

पुलिस वाला बना दलाल

टाइम्स ऑफ इंडिया के मुताबिक, जब ये दोनों आरोपी लड़की को बेचने जीबी रोड पहुंचे तो इनका सामना पुलिस से ही हो गया, जो रैकी के दौरान वर्दी में नहीं थे। पुलिस वाला इनके लिए दलाल बन गया और फिर दिल्ली पुलिस ने प्लान बनाया। पुलिस वालों ने एसएचओ को कोठे पर मालिक के तौर में बिठाया। 

2 लाख में लड़की का सौदा 

आरोपियों ने लड़की को बेचने के लिए 2 लाख रुपये की मांग की लेकिन एसएचओ जो मालिक बना हुआ था, उसने सौदा 1.80 लाख में तय की। जैसे ही दोनों युवक पैसे लेने के लिए आए, पुलिस ने उन्हें गिरफ्तार कर लिया। पुलिस के मुताबिक आरोपियों की पहचान मुज्जफरनगर के रहने वाले मो. शोएब (24) और परवेज खान (27) के तौर पर हुई है। दोनों स्नातक हैं। शोएब एक कोचिंग सेंटर से यूपीएससी परीक्षा की तैयारी कर रहा था। 

बिहार: पटना के डीएसपी ने की लड़की से सेक्स की डिमांड, ऐसे हुआ मामले का खुलासा

कैसे फंसी लड़की आरोपियों के जाल में 

दिल्ली पुलिस के मुताबिक, 16 साल की मेरठ की रहने वाली है। रविवार 3 जून को वह अपने परिवार के साथ ट्रेन से शामली जा रही थी। इस दौरान उसकी मुलाकात परेवज से हुई। वह उसे दिल्ली घुमाने की बात कहकर बहला-फुसलाकर अपने साथ लोनी ले आया। परवेज ने खुद रेप किया फिर शोएब को भी बुलाकर, उससे लड़की का रेप करवाया। रेप करने के बाद ये दोनों आरोपी सोमवार 4 जून को लड़की को बेचने के लिए जीबी रोड पहुंचे थे।  वहां पहुंचकर दोनों आरोपियों ने जिससे संपर्क किया, वह पुलिस वाला ही निकला और उसी ने अपनी  सूझबूझ से आरोपियों को गिरफ्तार करवाया। फिलहाल लड़की को शेल्टर होम में रखा गया है।

लड़की को बेच कार खरीदना चाहता था आरोपी 

लड़की ने पुलिस को बताया कि वह उसे बहला कर ले आया था। जहां एक गाड़ी के अंदर उसके साथ रेप किया गया। लड़की ने बताया कि उसे अंदाजा नहीं था कि परवेज उसे रेडलाइट एरिया में बेचने ले जा रहा है। वहीं आरोपी परवेज ने पुलिस के सामने इस बात को कबूला कि वह लड़की को बेच कर कार खरीदना चाहता था। पुलिस ने दोनों आरोपियों पर पास्को एक्ट के तहत मानव तस्करी का केस दर्ज किया है। 

लोकमत न्यूज के लेटेस्ट यूट्यूब वीडियो और स्पेशल पैकेज के लिए यहाँ क्लिक कर के सब्सक्राइब करें

टॅग्स :दिल्लीगैंगरेप
Open in App

संबंधित खबरें

भारतघायल हूं इसलिए घातक हूं?, राघव ने एक्स पर किया पोस्ट, मैं बोलना नहीं चाहता था, मगर चुप रहता तो बार-बार दोहराया गया झूठ भी सच लगने लगता, वीडियो

भारतLPG Cylinder Update: सिलेंडर के लिए अब लंबी वेटिंग खत्म! दिल्ली में बस ID कार्ड दिखाओ और 5KG सिलेंडर पाओ

भारतदिल्ली और उत्तरी भारत के कुछ हिस्सों में महसूस हुए भूकंप के झटके, अफगानिस्तान में आया भूकंप

भारतजो डर गया, समझो मर गया?, सौरभ भारद्वाज ने राघव चड्ढा पर निशाना साधा, कहा- केजरीवाल गिरफ्तार हुए तो विदेश में छिपा?

भारतस्वाति मालीवाल के बाद राघव चड्ढा पर गाज?, आखिर क्यों केजरीवाल के खास लोग छोड़ रहे साथ?

क्राइम अलर्ट अधिक खबरें

क्राइम अलर्टपटना परसा बाजारः 3 साल की बच्ची से यौन उत्पीड़न, रिश्तेदार सहित 2 आरोपी अरेस्ट, अस्पताल में भर्ती मासूम?

क्राइम अलर्टपत्नी की गला रेतकर हत्या और पति ने खुद को चाकू से वार कर आत्महत्या का किया प्रयास

क्राइम अलर्टएक वर्ष से शादी का झांसा देकर नाबालिग लड़की से रेप, 23 वर्षीय प्रियेस रंजन अरेस्ट, दहेज में मांगे 500000 रुपये

क्राइम अलर्ट2 साल से चचेरे भाई से अवैध संबंध, भाई मेराज अली ने पैर पकड़ा और माता रबिया खातून-पिता मोहम्मद मनीर ने तकिये से मुंह दबा कर बेटी को मार डाला

क्राइम अलर्टबिहार सिपाही भर्ती घोटालाः मुश्किल में पूर्व डीजीपी एसके सिंघल?, ईओयू ने किया जवाब तलब, गंभीर खामियां सामने