Delhi: राजधानी दिल्ली में अपराधियों के हौसले इतने बुलंद हो गए हैं कि उन्हें कानून का जरा भी डर नहीं रहा। इसका ताजा उदाहरण उत्तर-पूर्वी दिल्ली के भगत सिंह कलोनी इलाके से सामने आया है। जहां एक शख्स को आरोपी ने बेरहमी से चाकू मारकर उसकी हत्या कर दी।
बताया जा रहा है कि घटना उस वक्त हुई जब रात को शख्स काम से घर लौट रहा था, तभी उस पर चाकू से हमला किया गया जिसमें वह बुरी तरह से घायल हो गया। हमले के बाद शख्स को अस्पताल ले जाया गया जहां उसे मृत घोषित कर दिया गया।
बताया जा रहा है कि घटना भगत सिंह कॉलोनी, लेन नंबर 5 के पास हुई है। मृतक की पहचान मोहित के रूप में हुई। इस बीच, अपराध और फोरेंसिक विज्ञान प्रयोगशाला (FSL) की टीमें घटना की जाँच कर रही हैं। फिलहाल इस मामले में किसी की गिरफ्तारी नहीं की गई है।