लाइव न्यूज़ :

Coronavirus: दिल्ली के बवाना में कोरोना फैलाने की साजिश रचने के शक में युवक को पीट-पीटकर मार डाला

By भाषा | Updated: April 9, 2020 05:52 IST

पुलिस के मुताबिक, 22 वर्षीय युवक महबूब अली तबलीगी जमात के एक कार्यक्रम के लिए मध्य प्रदेश के भोपाल गया था और 45 दिनों के बाद सब्जियों के एक ट्रक में बैठकर दिल्ली वापस आया। उसके गांव में अफवाह फैल गई कि वह कोरोना वायरस फैला रहा है। इस पर लोगों ने खेत में ले जाकर बेरहमी से पीटा, जिससे उसकी मौत हो गई।

Open in App
ठळक मुद्देदिल्ली के बवाना में कोरोना वायरस फैलाने की साजिश रचने के शक में लोगों ने 22 वर्षीय युवक के साथ कथिततौर पर बेरहमी से मारपीट की जिससे उसकी मौत हो गई। पुलिस ने बुधवार को यह जानकारी दी। उन्होंने बताया कि युवक की पहचान बवाना के हरेवली गांव निवासी महबूब अली के रूप में हुई है।

दिल्ली के बवाना में कोरोना वायरस फैलाने की साजिश रचने के शक में लोगों ने 22 वर्षीय युवक के साथ कथिततौर पर बेरहमी से मारपीट की जिससे उसकी मौत हो गई। पुलिस ने बुधवार को यह जानकारी दी।

उन्होंने बताया कि युवक की पहचान बवाना के हरेवली गांव निवासी महबूब अली के रूप में हुई है। पुलिस ने कहा कि अली तबलीगी जमात के एक कार्यक्रम के लिए मध्य प्रदेश के भोपाल गया था और 45 दिनों के बाद सब्जियों के एक ट्रक में बैठकर दिल्ली वापस आया।

उसे आजादपुर सब्जी मंडी से पकड़ा गया था लेकिन चिकित्सीय परीक्षण के बाद छोड़ दिया गया था।

पुलिस ने कहा कि जब वह अपने गांव पहुंचा तो अफवाह फैल गई कि अली की कोरोना वायरस फैलाने की योजना है। एक वरिष्ठ पुलिस अधिकारी ने बताया कि रविवार को उसे खेतों में ले जा कर पीटा गया। बाद में उसे अस्पताल ले जाया गया जहां उसकी मौत हो गई। पुलिस ने मामला दर्ज कर तीन लोगों को गिरफ्तार किया है।

कोविड-19 फैलाने के आरोप में दो महिला चिकित्सकों से मारपीट

सफदरजंग अस्पताल की दो महिला रेजीडेंट चिकित्सकों पर कोविड-19 संक्रमण फैलाने का आरोप लगाते हुए गौतम नगर इलाके में एक व्यक्ति ने उन पर कथित रूप से हमला किया।    

चिकित्सकों ने हौज खास पुलिस में शिकायत दर्ज कराई जिसके बाद पुलिस ने उस व्यक्ति को गिरफ्तार कर लिया।

पुलिस उपायुक्त (दक्षिण)अतुल कुमार ठाकुर ने बताया कि मामला दर्ज कर आरोपी को गिरफ्तार कर लिया गया है।

सफदरजंग रेजीडेंट डॉक्टर्स असोसिएशन (आरडीए) के अध्यक्ष मनीष के अनुसार, यह घटना रात करीब 9.30 बजे हुई जब दोनों डॉक्टर इलाके में फल खरीदने के लिए अपने घरों से बाहर निकली थीं। उन्होंने कहा कि सरकारी अस्पताल की ये दोनों डॉक्टर कोविड​​-19 ड्यूटी पर नहीं हैं।

 

टॅग्स :कोरोना वायरससीओवीआईडी-19 इंडियातबलीगी जमातदिल्लीक्राइमलोकमत हिंदी समाचारमॉब लिंचिंग
Open in App

संबंधित खबरें

क्राइम अलर्टबिहार में बेखौफ अपराधियों ने बिहार सरकार के मंत्री रामकृपाल यादव के समधी के घर पर चलाई गोली, तीन लोगों को लगी गोली

भारतघायल हूं इसलिए घातक हूं?, राघव ने एक्स पर किया पोस्ट, मैं बोलना नहीं चाहता था, मगर चुप रहता तो बार-बार दोहराया गया झूठ भी सच लगने लगता, वीडियो

भारतLPG Cylinder Update: सिलेंडर के लिए अब लंबी वेटिंग खत्म! दिल्ली में बस ID कार्ड दिखाओ और 5KG सिलेंडर पाओ

क्राइम अलर्टAndhra Pradesh: सरकारी महिला कर्मचारी से दरिंदगी की हदें पार, चाकू की नोक पर लूटी अस्मत, गुप्तांगों में डाली लोहे की रॉड

क्राइम अलर्टसवाल है कि सिस्टम ने आंखें क्यों मूंद रखी थीं ?

क्राइम अलर्ट अधिक खबरें

क्राइम अलर्टपटना परसा बाजारः 3 साल की बच्ची से यौन उत्पीड़न, रिश्तेदार सहित 2 आरोपी अरेस्ट, अस्पताल में भर्ती मासूम?

क्राइम अलर्टपत्नी की गला रेतकर हत्या और पति ने खुद को चाकू से वार कर आत्महत्या का किया प्रयास

क्राइम अलर्टएक वर्ष से शादी का झांसा देकर नाबालिग लड़की से रेप, 23 वर्षीय प्रियेस रंजन अरेस्ट, दहेज में मांगे 500000 रुपये

क्राइम अलर्ट2 साल से चचेरे भाई से अवैध संबंध, भाई मेराज अली ने पैर पकड़ा और माता रबिया खातून-पिता मोहम्मद मनीर ने तकिये से मुंह दबा कर बेटी को मार डाला

क्राइम अलर्टबिहार सिपाही भर्ती घोटालाः मुश्किल में पूर्व डीजीपी एसके सिंघल?, ईओयू ने किया जवाब तलब, गंभीर खामियां सामने