लाइव न्यूज़ :

Delhi Income Tax Department: आयकर विभाग की इमारत में आग, अधिकारी की मौत, दो महिलाओं समेत सात को सुरक्षित निकाला

By लोकमत न्यूज़ डेस्क | Updated: May 14, 2024 18:46 IST

Delhi Income Tax Department: मध्य दिल्ली में आयकर विभाग की जिस इमारत में आग लगी वह पुराने पुलिस मुख्यालय के ठीक सामने स्थित है।

Open in App
ठळक मुद्देइमारत में अभी भी सुरक्षा बलों की कुछ इकाइयां हैं।दोपहर 3.07 बजे आयकर विभाग की इमारत में आग लगने की सूचना मिली।कुल 21 दमकल गाड़ियां भेजी हैं।

Delhi Income Tax Department: दिल्ली के आईटीओ क्षेत्र स्थित आयकर विभाग की इमारत में मंगलवार को आग लग गई। इस घटना में एक अधिकारी की मौत हो गई। पुलिस ने यह जानकारी दी। वहीं, दिल्ली अग्निशमन सेवा (डीएफएस) ने कहा कि दो महिलाओं समेत सात लोगों को सुरक्षित बाहर निकाल लिया गया। हादसे में एक व्यक्ति को मामूली चोट आई जिसे पास के अस्पताल में इलाज के लिए भेजा गया है। मध्य दिल्ली में आयकर विभाग की जिस इमारत में आग लगी वह पुराने पुलिस मुख्यालय के ठीक सामने स्थित है। इस इमारत में अभी भी सुरक्षा बलों की कुछ इकाइयां हैं।

दिल्ली अग्निशमन सेवा के अधिकारियों ने कहा, ''हमें दोपहर 3.07 बजे आयकर विभाग की इमारत में आग लगने की सूचना मिली। हमने कुल 21 दमकल गाड़ियां भेजी हैं। हमने मामले की जांच और कानून-व्यवस्था बनाए रखने को लेकर स्थानीय पुलिस को भी जानकारी दी।'' सोशल मीडिया पर सामने आए कुछ वीडियो में, इमारत के भीतर लोग आग से बचने के लिए खिड़की के किनारों पर शरण लिए हुए दिखे।

दमकल कर्मियों ने लोगों की सीढ़ियों की सहायता से बाहर निकलने में मदद की। दिल्ली अग्निशमन सेवा के प्रमुख अतुल गर्ग ने कहा, ''मुझे शाम 4 बजे सूचना मिली कि कुल सात लोगों, पांच पुरुष व दो महिलाओं, को डीएफएस ने इमारत की तीसरी मंजिल से सुरक्षित बचा लिया है। आग को पूरी तरह से बुझाने की प्रक्रिया अभी भी जारी है।''

उन्होंने कहा, ''जैसे ही दमकलकर्मी मौके पर पहुंचे, उन्होंने इमारत को खाली करा लिया। जहरीले धुएं के कारण दमकलकर्मियों को गैस मास्क का उपयोग करना पड़ा, लेकिन इमारत में मौजूद सभी लोगों को सुरक्षित बचा लिया गया।'' 

टॅग्स :क्राइम न्यूज हिंदीदिल्ली पुलिस
Open in App

संबंधित खबरें

क्राइम अलर्टपंजाब पुलिस ने सीमा पार से मादक पदार्थ तस्करी गिरोह का भंडाफोड़ किया, 2 गिरफ्तार, 4.13 किलोग्राम हेरोइन बरामद

क्राइम अलर्टरिजवान अहमद को दिल्ली पुलिस ने उठाया?, मोबाइल, लैपटॉप की जांच, 2017 मुंबई बम विस्फोट को लेकर कार्रवाई

क्रिकेटअरुण जेटली स्टेडियम में DC बनाम MI मुकाबले के दौरान चीयरलीडर्स की रिकॉर्डिंग करते पकड़ा गया दिल्ली पुलिस का जवान

क्राइम अलर्टपटना परसा बाजारः 3 साल की बच्ची से यौन उत्पीड़न, रिश्तेदार सहित 2 आरोपी अरेस्ट, अस्पताल में भर्ती मासूम?

क्राइम अलर्टएक वर्ष से शादी का झांसा देकर नाबालिग लड़की से रेप, 23 वर्षीय प्रियेस रंजन अरेस्ट, दहेज में मांगे 500000 रुपये

क्राइम अलर्ट अधिक खबरें

क्राइम अलर्टबिहार के मोतिहारी जिले में जहरीली शराब कांड में मरने वालों की संख्या हुई 10, कई लोगों की स्थिति अभी भी गंभीर

क्राइम अलर्टबिहार की राजधानी पटना से सटे खगौल में अपराधियों ने खुद को कस्टम अधिकारी बताकर स्वर्ण व्यापारियों से लूटा 16 किग्रा सोना

क्राइम अलर्टयूपी के मदरसे में शिक्षकों ने 10 साल के बच्चे को पीटा, एक ने उसे पकड़कर रखा, दूसरे ने डंडे से मारा, VIDEO

क्राइम अलर्टMotihari News: बिहार पुलिस ने मदरसे में की छापेमारी, पीएफआई से सांठगांठ का संदेह

क्राइम अलर्टपति-पत्नी और वो..., अवैध संबंध के चलते महिला ने सुहाग को उतारा मौत के घाट; आगरा पुलिस का खुलासा