लाइव न्यूज़ :

Delhi ki khabar: काम से लौट रहे डॉक्टर की सड़क हादसे में मौत, पुलिस को संदेह यह ‘हिट एंड रन’ का मामला

By भाषा | Updated: April 14, 2020 15:15 IST

दिल्ली में कार ने डॉक्टर की जान ले ली। साकेत में वह काम करके लौट रहे थे। डॉक्टर की साइकिल को कार ने टक्कर मार दी और भाग गया। दिल्ली पुलिस ने मामला दर्ज कर जांच शुरू कर दी है।

Open in App
ठळक मुद्देडॉ जे पी यादव महरौली स्थित एमसीडी की डिस्पेंसरी में तैनात थे। यह हादसा सोमवार को हुआ।डॉक्टर की कार में कुछ तकनीकी खामी आ गई थी और लॉकडाउन के चलते वह इसे ठीक नहीं करा पा रहे थे।

नई दिल्लीः दक्षिण दिल्ली के साकेत में काम से लौट रहे एक डॉक्टर की सड़क हादसे में मौत हो गई। पुलिस ने मंगलवार को कहा कि एक कार ने उनकी साइकिल को कथित तौर पर टक्कर मार दी जिससे यह हादसा हुआ। पुलिस को संदेह है कि यह ‘हिट एंड रन’ का मामला है जिसमें डॉक्टर की साइकिल को टक्कर मारने के बाद कार चालक भाग गया।

उन्होंने बताया कि डॉ जे पी यादव महरौली स्थित एमसीडी की डिस्पेंसरी में तैनात थे। यह हादसा सोमवार को हुआ। पुलिस के मुताबिक, डॉक्टर की कार में कुछ तकनीकी खामी आ गई थी और लॉकडाउन के चलते वह इसे ठीक नहीं करा पा रहे थे।

इसलिए, उन्होंने साइकिल से काम पर जाने का फैसला किया था। पुलिस के एक अधिकारी ने कहा, “वह दोपहर करीब साढ़े तीन बजे डिस्पेंसरी पहुंचे और घर लौटने के दौरान वह मालवीय नगर ट्रैफिक सिग्नल के पास दाहिने मुड़ रहे थे तभी कार ने उन्हें टक्कर मार दी।

चालक घटना के बाद फरार हो गया।” उन्होंने कहा कि पीछे कार में आ रहे डॉक्टर के सहयोगी उन्हें निजी अस्पताल ले गए हालांकि इलाज के दौरान उनकी मौत हो गई। अधिकारी ने बताया कि साकेत पुलिस थाने में इस संबंध में एक मामला दर्ज किया गया है और ऑरबिंदो मार्ग की सीसीटीवी फुटेज की जांच कर अज्ञात वाहन का पता करने की कोशिश की जा रही है। 

टॅग्स :दिल्लीदिल्ली क्राइमडॉक्टरकोरोना वायरसकोरोना वायरस लॉकडाउन
Open in App

संबंधित खबरें

भारतशिविर में कुल 67 शिकायत, 30 दिन में करें समाधान नहीं तो 31वें दिन निलंबित?, रेफर नीति अपनाई तो सिविल सर्जन और डॉक्टरों के खिलाफ कार्रवाई?, सम्राट चौधरी ने दी चेतावनी

भारतदिल्ली में सफर पर लगेगा ब्रेक? 21 मई से तीन दिन तक ऑटो-टैक्सी की हड़ताल, किराया बढ़ाने की मांग पर अड़े ड्राइवर

स्वास्थ्यबिहार में हर साल कैंसर से 80000 मौत?, प्रतिवर्ष 1.20 लाख नए रोगी, देश में चौथे स्थान पर बिहार, आईजीआईएमएस रिपोर्ट में खुलासा?

भारतओडिशा भीषण गर्मीः बौध शहर में 42.9 डिग्री सेल्सियस?, 11 स्थानों पर अधिकतम तापमान 40 डिग्री सेल्सियस से अधिक दर्ज

भारतदिल्ली में भीषण लू का कहर, IMD ने 45 डिग्री सेल्सियस तक तापमान पहुंचने की चेतावनी दी

क्राइम अलर्ट अधिक खबरें

क्राइम अलर्टडंडा और रॉड से हमला कर पत्नी फूल कुमारी दास, 3 बच्चे ह्रदय दास, संध्या दास और सोन दास को मार डाला, चंदनपट्टी गांव से दिल दहला देने वाली घटना

क्राइम अलर्टनीट पेपरफूट मामले में सीबीआई टीम की नागपुर-चंद्रपुर में छापेमारी, दो छात्राओं और एक छात्र से पूछताछ, लातूर से मिली थी ‘नागपुर लिंक

क्राइम अलर्टTelangana: दूसरी शादी के लिए महिला ने पानी की टंकी में डुबोकर अपनी छह साल की बेटी को मार डाला

क्राइम अलर्टTwisha Sharma Death Case: 10000 रुपये इनाम की घोषणा, फरार वकील-पति समर्थ सिंह की अग्रिम जमानत याचिका खारिज, पासपोर्ट रद्द करने की प्रक्रिया जारी, वीडियो

क्राइम अलर्ट29 वर्षीय पंजाबी गायिका यशविंदर कौर की कथित अपहरण के छह दिन बाद मिली डेड बॉडी