लाइव न्यूज़ :

दिल्ली के सुंदर नगरी में 25 साल के युवक की चाकू गोदकर हत्या, देखते रहे लोग, सीसीटीवी में कैद हुई वारदात

By विनीत कुमार | Updated: October 2, 2022 10:29 IST

दिल्ली में 25 साल के शख्स की चाकू मारकर हत्या कर दी गई। तीन आरोपियों की पुलिस ने पकड़ा है। इनकी पहचान फैजान, बिलाल और अरमान के तौर पर हुई है।

Open in App
ठळक मुद्देदिल्ली के सुंदर नगर इलाके में 25 साल के युवक मनीष की चाकू मारकर हत्या।पुलिस के मुताबिक आरोपियों ने पुरानी रंजिश के चलते पीड़ित की चाकू मारकर हत्या की।आरोपियों की पहचान फैजान, बिलाल और अरमान के तौर पर हुई है।

नई दिल्ली: देश की राजधानी दिल्ली के सुंदर नगर इलाके में 25 साल के एक युवक की चाकू मारकर हत्या का मामला सामने आया है। उत्तर-पूर्वी दिल्ली के इलाके में हुई ये घटना सीसीटीवी में भी कैद हो गई। वीडियो में नजर आता है कि घटना के समय गली में कई और लोग भी वहां खड़े थे और वे इस वारदात को होते हुए चुपचाप देखते रहे।  

मारे गए शख्स की पहचान मनीष के रूप में हुई है। चाकू मारे जाने के बाद उसे अस्पताल ले जाया गया लेकिन डॉक्टरों ने उसे मृत घोषित कर दिया। पुलिस ने वारदात में कथित संलिप्तता के आरोप में तीन संदिग्धों की पहचान कर उन्हें गिरफ्तार कर लिया है। आरोपियों की पहचान फैजान, बिलाल और अरमान के तौर पर हुई है।

पुरानी रंजिश बनी हत्या की वजह

पुलिस के मुताबिक आरोपियों ने पुरानी रंजिश के चलते पीड़ित की चाकू मारकर हत्या की। तीनों आरोपी पीड़ित के ही इलाके में रहते हैं। पुलिस को शाम करीब 7.40 बजे पीसीआर कॉल आई कि एक शख्स को दो-तीन लोगों ने चाकू मार दिया है।

मामले में कानूनी कार्रवाई शुरू कर दी गई है। आगे की जांच जारी है। अब तक सामने आया है कि हत्या का मकसद पुरानी रंजिश लग रहा है। सीसीटीवी में कैद हुए वीडियो में आरोपी चाकू लेकर मनीष के पास आते देखे जा सकते हैं। इसके बाद आरोपी वीडियो में मनीष को छुरा घोंपते है। 

इस दौरान गली में कई लोग आते-जाते नजर आते हैं लेकिन किसी ने बीच-बचाव की कोशिश नहीं की। वीडियो में वारदात के दौरान एक शख्स भी कुर्सी पर बैठा नजर आता है। आखिर में एक शख्स आरोपियों को दूर कर संभवत: उन्हें वहां से जाने को कहता नजर आता है।

टॅग्स :दिल्ली समाचारक्राइम न्यूज हिंदीदिल्ली-एनसीआरहत्या
Open in App

संबंधित खबरें

क्राइम अलर्टपटना परसा बाजारः 3 साल की बच्ची से यौन उत्पीड़न, रिश्तेदार सहित 2 आरोपी अरेस्ट, अस्पताल में भर्ती मासूम?

क्राइम अलर्टपत्नी की गला रेतकर हत्या और पति ने खुद को चाकू से वार कर आत्महत्या का किया प्रयास

क्राइम अलर्टएक वर्ष से शादी का झांसा देकर नाबालिग लड़की से रेप, 23 वर्षीय प्रियेस रंजन अरेस्ट, दहेज में मांगे 500000 रुपये

क्राइम अलर्ट2 साल से चचेरे भाई से अवैध संबंध, भाई मेराज अली ने पैर पकड़ा और माता रबिया खातून-पिता मोहम्मद मनीर ने तकिये से मुंह दबा कर बेटी को मार डाला

क्राइम अलर्टराजस्थान सड़क हादसाः पुलिस उपनिरीक्षक सहित 4 लोगों की मौत, भरतपुर में तेज रफ्तार कार ने 3 को कुचला

क्राइम अलर्ट अधिक खबरें

क्राइम अलर्टबिहार में बेखौफ अपराधियों ने बिहार सरकार के मंत्री रामकृपाल यादव के समधी के घर पर चलाई गोली, तीन लोगों को लगी गोली

क्राइम अलर्टबिहार सिपाही भर्ती घोटालाः मुश्किल में पूर्व डीजीपी एसके सिंघल?, ईओयू ने किया जवाब तलब, गंभीर खामियां सामने

क्राइम अलर्टगर्लफ्रेंड शगुफ्ता शमीम के साथ-साथ नौकरानी भी करोड़ों की मालकिन, चलती है थार से?, बिहार में गैलेन्ट्री अवार्ड से सम्मानित डीएसपी गौतम कुमार ने किए कारनामे?

क्राइम अलर्टसासाराम में मैरिज हॉल एंड होटल से 82 युवक-युवतियां आपत्तिजनक हालत?, 40 से ज्यादा लड़कियां और कई शादीशुदा, देह व्यापार धंधे के खिलाफ मुहिम

क्राइम अलर्टसस्ते केमिकल से बन रहा था 'ब्रांडेड' टूथपेस्ट, पूरा मामला जानिए