लाइव न्यूज़ :

Delhi Crime: दिवाली की रात दिल्ली में कांड! चाचा-भतीजा की गोली मारकर हत्या, बेटा घायल

By अंजली चौहान | Updated: November 1, 2024 07:05 IST

Delhi Crime News: दिवाली का जश्न एक परिवार के लिए दुखद हो गया जब दिल्ली में दो हथियारबंद लोगों ने एक 40 वर्षीय व्यक्ति और उसके 16 वर्षीय भतीजे की उनके घर पर गोली मारकर हत्या कर दी, जबकि उनका 10 वर्षीय बेटा घायल हो गया।

Open in App

Delhi Crime News: 31 अक्टूबर की रात को जब पूरा देश दिवाली का त्योहार मना रहा था, तब दिल्ली में एक हत्याकांड को अंजाम दिया जा रहा था। जी हां, उत्तर-पूर्वी दिल्ली के शाहदरा में दो लोगों की दिवाली की रात बेरहमी से हत्या कर दी गई। दोनों दिवाली मना रहे थे कि तभी सरेआम उन पर फायरिंग की गई जिससे उनकी मौके पर ही मौत हो गई। वहीं, एक अन्य लड़का इसमें गंभीर रूप से जख्मी है।

पुलिस ने बताया कि 31 अक्टूबर की रात को दो हथियारबंद लोगों ने उनके घर के बाहर गोलीबारी की, जिसमें 40 वर्षीय व्यक्ति और उसके किशोर भतीजे की गोली मारकर हत्या कर दी गई, जबकि उसका 10 वर्षीय बेटा घायल हो गया। पीड़ित आकाश शर्मा, उनके भतीजे ऋषभ शर्मा और बेटे कृष शर्मा दिवाली मना रहे थे, जब उन पर रात करीब 8 बजे हमला किया गया।

परिवार और प्रत्यक्षदर्शियों के अनुसार, वे लोग स्कूटर पर आए और आकाश के पैर छुए, उसके बाद उन्होंने उस पर और अन्य लोगों पर गोलियां चलाईं। तीनों को अस्पताल ले जाया गया, जहां आकाश और ऋषभ को मृत घोषित कर दिया गया, जबकि कृष का इलाज चल रहा है। 

पुलिस ने कहा, "रात करीब 8:30 बजे पीसीआर कॉल मिलने पर पुलिस की एक टीम भेजी गई। टीम को घटनास्थल पर खून मिला।"

आकाश की पत्नी ने कहा कि वह हमलावरों को जानती है, उन्होंने कहा कि उनके बीच कई सालों से जमीन को लेकर विवाद चल रहा था।

डीसीपी शाहदरा प्रशांत गौतम ने समाचार एजेंसी एएनआई को बताया, "रात करीब 8.30 बजे हमें पीसीआर कॉल मिली जिसमें बताया गया कि बिहारी कॉलोनी में गोलीबारी हुई है और कुछ लोग घायल हुए हैं। मौके पर पहुंचने पर पता चला कि आकाश, उनके भतीजे ऋषभ और उनके बेटे कृष को गोली लगी है। आकाश और ऋषभ की मौत हो गई है। शुरुआती जांच में हमें पता चला है कि पांच राउंड गोलियां चलाई गई हैं।"

पुलिस को संदेह है कि मामला आपसी रंजिश का लग रहा है। उन्होंने बताया कि पीड़ितों के परिवार के सदस्यों के बयान दर्ज किए जाएंगे और आगे की जांच जारी है।

टॅग्स :दिल्ली क्राइमदिल्ली पुलिसदिल्ली समाचारहत्या
Open in App

संबंधित खबरें

क्राइम अलर्टरिजवान अहमद को दिल्ली पुलिस ने उठाया?, मोबाइल, लैपटॉप की जांच, 2017 मुंबई बम विस्फोट को लेकर कार्रवाई

क्राइम अलर्टपति-पत्नी और वो..., अवैध संबंध के चलते महिला ने सुहाग को उतारा मौत के घाट; आगरा पुलिस का खुलासा

क्रिकेटअरुण जेटली स्टेडियम में DC बनाम MI मुकाबले के दौरान चीयरलीडर्स की रिकॉर्डिंग करते पकड़ा गया दिल्ली पुलिस का जवान

क्राइम अलर्टपत्नी की गला रेतकर हत्या और पति ने खुद को चाकू से वार कर आत्महत्या का किया प्रयास

क्राइम अलर्ट2 साल से चचेरे भाई से अवैध संबंध, भाई मेराज अली ने पैर पकड़ा और माता रबिया खातून-पिता मोहम्मद मनीर ने तकिये से मुंह दबा कर बेटी को मार डाला

क्राइम अलर्ट अधिक खबरें

क्राइम अलर्टपंजाब पुलिस ने सीमा पार से मादक पदार्थ तस्करी गिरोह का भंडाफोड़ किया, 2 गिरफ्तार, 4.13 किलोग्राम हेरोइन बरामद

क्राइम अलर्टबिहार के मोतिहारी जिले में जहरीली शराब कांड में मरने वालों की संख्या हुई 10, कई लोगों की स्थिति अभी भी गंभीर

क्राइम अलर्टबिहार की राजधानी पटना से सटे खगौल में अपराधियों ने खुद को कस्टम अधिकारी बताकर स्वर्ण व्यापारियों से लूटा 16 किग्रा सोना

क्राइम अलर्टयूपी के मदरसे में शिक्षकों ने 10 साल के बच्चे को पीटा, एक ने उसे पकड़कर रखा, दूसरे ने डंडे से मारा, VIDEO

क्राइम अलर्टMotihari News: बिहार पुलिस ने मदरसे में की छापेमारी, पीएफआई से सांठगांठ का संदेह