लाइव न्यूज़ :

Delhi Crime News: दिल्ली में हमला, पति, पत्नी और बहन को पीटा, वीडियो वायरल

By लोकमत न्यूज़ डेस्क | Updated: December 3, 2023 07:46 IST

Delhi Crime News: पुलिस ने कहा कि पीड़ितों ने पहले बताया था कि वे मेइती समुदाय से हैं और उन्हें संदेह है कि उनके ‘‘विरोधी समूह’’ के लोगों ने उन पर हमला किया।

Open in App
ठळक मुद्देआरोपियों की पहचान कर ली गई है।घटना किसी आदिवासी या जातीय संघर्ष का नतीजा नहीं है।पीड़ित मेइती समुदाय से हैं, जबकि संदिग्ध लोग पौमई समुदाय से हैं।

Delhi Crime News: दक्षिण-पूर्वी दिल्ली की सनलाइट कॉलोनी इलाके में मणिपुर के एक व्यक्ति, उनकी पत्नी और बहन पर उसी राज्य के लोगों के एक समूह ने कथित तौर पर हमला कर दिया। पुलिस ने शनिवार को यह जानकारी दी। पुलिस ने कहा कि पीड़ितों ने पहले बताया था कि वे मेइती समुदाय से हैं और उन्हें संदेह है कि उनके ‘‘विरोधी समूह’’ के लोगों ने उन पर हमला किया।

एक पुलिस अधिकारी के मुताबिक, आरोपियों की पहचान कर ली गई है और इस बात की भी पुष्टि हो चुकी है कि यह घटना किसी आदिवासी या जातीय संघर्ष का नतीजा नहीं है। अधिकारी ने बताया कि पीड़ित मेइती समुदाय से हैं, जबकि संदिग्ध लोग पौमई समुदाय से हैं।

पुलिस ने बताया कि दोनों पक्षों ने एक-दूसरे पर आरोप लगाया कि दूसरे पक्ष ने उनके साथ आई महिलाओं का ‘‘अपमान’’ किया, जिसके बाद यह विवाद बढ़ गया। घटना का एक वीडियो भी सामने आया है, जिसमें झड़प में शामिल लोग एक- दूसरे पर हमला करते नजर आ रहे हैं।

पुलिस ने बताया कि वीडियो में नजर आ रही दो महिलाओं की पहचान कर ली गई है, तथा अन्य आरोपी विएल्सिएलो, मारिजा, एलेक्स और जेम्स हैं। उन्होंने विएल्सिलो के आवास पर एक पार्टी आयोजित की थी। पुलिस को घटना की जांच के दौरान पता चला कि पीड़ित, उसकी पत्नी और उसकी बहन बृहस्पतिवार एवं शुक्रवार की दरमियानी रात एक दोस्त को उसके घर पहुंचा रहे थे, जिस दौरान यह घटना हुई।

एक पुलिस अधिकारी ने कहा, ‘‘रास्ते में एक महिला सहित तीन अज्ञात लोग उन्हें मिले और उन्होंने पीड़ितों से मुनिरका के लिए टैक्सी बुक करने में मदद करने के कहा क्योंकि उनके मोबाइल फोन की बैटरी खत्म हो गई थी।’’ उन्होंने बताया कि इस दौरान एक आरोपी, पीड़ित से अपशब्द कहने लगा और उनका अपमान करना शुरू कर दिया तथा उनकी पत्नी तथा बहन पर हमला कर दिया।

पुलिस के अनुसार, पीड़ित ने कहा कि आरोपी ने उनकी बहन और पत्नी पर अभद्र टिप्पणी भी की, जिसका उन्होंने विरोध किया। इस पर, आरोपी क्रोधित हो गया और उसने कुछ और लोगों को वहां बुला लिया। इसके बाद पीड़ित, उनकी पत्नी और बहन पर हमला किया गया।

पुलिस उपायुक्त राजेश देव ने कहा कि सनलाइट कॉलोनी पुलिस थाने में, चोट पहुंचाने, दंगा करने और महिला की गरिमा को ठेस पहुंचाने का मामला दर्ज किया गया है। मणिपुर में मई से मेइती और आदिवासी कुकी समुदायों के बीच जातीय संघर्ष हो रहा है, जिसके परिणामस्वरूप 180 से अधिक लोगों की मौत हो चुकी है। पूर्वोत्तर राज्य में हिंसा भड़कने के बाद दिल्ली पुलिस ने अलर्ट जारी किया था। 

टॅग्स :क्राइम न्यूज हिंदीदिल्ली पुलिसमणिपुर
Open in App

संबंधित खबरें

क्राइम अलर्टपंजाब पुलिस ने सीमा पार से मादक पदार्थ तस्करी गिरोह का भंडाफोड़ किया, 2 गिरफ्तार, 4.13 किलोग्राम हेरोइन बरामद

क्राइम अलर्टरिजवान अहमद को दिल्ली पुलिस ने उठाया?, मोबाइल, लैपटॉप की जांच, 2017 मुंबई बम विस्फोट को लेकर कार्रवाई

क्रिकेटअरुण जेटली स्टेडियम में DC बनाम MI मुकाबले के दौरान चीयरलीडर्स की रिकॉर्डिंग करते पकड़ा गया दिल्ली पुलिस का जवान

क्राइम अलर्टपटना परसा बाजारः 3 साल की बच्ची से यौन उत्पीड़न, रिश्तेदार सहित 2 आरोपी अरेस्ट, अस्पताल में भर्ती मासूम?

क्राइम अलर्टएक वर्ष से शादी का झांसा देकर नाबालिग लड़की से रेप, 23 वर्षीय प्रियेस रंजन अरेस्ट, दहेज में मांगे 500000 रुपये

क्राइम अलर्ट अधिक खबरें

क्राइम अलर्टबिहार के मोतिहारी जिले में जहरीली शराब कांड में मरने वालों की संख्या हुई 10, कई लोगों की स्थिति अभी भी गंभीर

क्राइम अलर्टबिहार की राजधानी पटना से सटे खगौल में अपराधियों ने खुद को कस्टम अधिकारी बताकर स्वर्ण व्यापारियों से लूटा 16 किग्रा सोना

क्राइम अलर्टयूपी के मदरसे में शिक्षकों ने 10 साल के बच्चे को पीटा, एक ने उसे पकड़कर रखा, दूसरे ने डंडे से मारा, VIDEO

क्राइम अलर्टMotihari News: बिहार पुलिस ने मदरसे में की छापेमारी, पीएफआई से सांठगांठ का संदेह

क्राइम अलर्टपति-पत्नी और वो..., अवैध संबंध के चलते महिला ने सुहाग को उतारा मौत के घाट; आगरा पुलिस का खुलासा