लाइव न्यूज़ :

दिल्ली में नाबालिग की चाकू घोंप कर हत्या, आपसी दुश्मनी बनी वजह

By अंजली चौहान | Updated: September 18, 2024 11:16 IST

Delhi Crime: दिल्ली पुलिस ने कहा कि चार नाबालिग लड़कों ने पीड़िता पर हमला किया और उनमें से एक को पकड़ लिया।

Open in App

Delhi Crime: दक्षिण-पूर्व दिल्ली के गोविंदपुरी इलाके में हत्या का सनसनीखेज मामला सामने आया है। पुलिस के अनुसार, चार लोगों ने एक नाबालिग लड़के पर ताबड़तोड़ हमला करते हुए चाकू घोंप दिया जिसके कारण पीड़ित की दर्दनाक मौत हो गई। पुलिस ने बताया कि इसी सप्ताह की शुरुआत में सोमवार  को चार नाबालिग लड़कों ने कथित तौर पर 17 वर्षीय एक लड़के की चाकू घोंपकर हत्या कर दी। उनका दावा है कि उसके चचेरे भाई ने आरोपियों में से एक के दोस्त पर हमला किया था। पीड़ित की पहचान कालकाजी एक्सटेंशन निवासी फैजल के रूप में हुई है। पुलिस ने बताया कि 16 सितंबर को रात 11.32 बजे उन्हें चाकू घोंपने की घटना के बारे में कंट्रोल रूम से कॉल आया। कॉल मिलने पर कालकाजी के सहायक पुलिस आयुक्त और स्थानीय थाने के स्टेशन हाउस ऑफिसर के नेतृत्व में पुलिस की एक टीम मौके पर पहुंची।

पुलिस ने बताया कि फैजल को एम्स ट्रॉमा सेंटर ले जाया गया और उसे मृत घोषित कर दिया गया। क्राइम टीम ने घटनास्थल का निरीक्षण किया। दो प्रत्यक्षदर्शियों समन और हसन से पूछताछ की गई, जो पीड़ित के साथ ई-रिक्शा में थे और उसे ट्रॉमा सेंटर ले गए थे।

ई-रिक्शा में सवार था पीड़ित

गौरतलब है कि चार नाबालिग लड़के स्कूटर पर आए और उनका ई-रिक्शा रोका। यह  वही ई रिक्शा है जिसमें पीड़ित फैजल सवार था। एक पुलिस अधिकारी ने कहा, "आरोपियों में से एक ने चाकू निकाला और फैजल की छाती पर वार कर दिया, आरोप लगाया कि उसके चचेरे भाई ने आरोपियों में से एक के दोस्त पर हमला किया था। इसके बाद आरोपी लड़के मौके से भाग गए।"

पुलिस ने जानकारी दी कि एक प्रत्यक्षदर्शी सलमान के बयान के आधार पर भारतीय न्याय संहिता (बीएनएस) के तहत हत्या का मामला दर्ज किया गया। जांच के दौरान नाबालिग लड़कों में से एक को पकड़ लिया गया और अन्य आरोपियों का पता लगाने के प्रयास जारी हैं।

टॅग्स :दिल्लीदिल्ली क्राइमदिल्ली पुलिसक्राइमहत्या
Open in App

संबंधित खबरें

क्राइम अलर्टसुखदेवगिरी गोस्वामी से जागृति की शादी, 2 बच्चे की मां को पति के बड़े भाई शांतिगिरी से हुआ प्यार और की शादी, मन नहीं भरा तो कांतिलाल से दूसरा प्रेम?, 25000 रुपये देकर ऐसे रचा साजिश?

भारतदिल्ली में सफर पर लगेगा ब्रेक? 21 मई से तीन दिन तक ऑटो-टैक्सी की हड़ताल, किराया बढ़ाने की मांग पर अड़े ड्राइवर

क्राइम अलर्टTwisha Sharma death case: 60 दिन की गर्भवती और मारिजुआना का सेवन?, ट्विशा शर्मा की सास ने कहा-ग्लैमर की दुनिया में धकेली गई और माता-पिता ने छोड़ दी?

क्राइम अलर्टTwisha Sharma Death Case: 'अकेले ऊपर गई, 3 लोग नीचे लाए', द्विशा शर्मा की मौत से पहले के CCTV फुटेज ने केस में ला दिया नया मोड़

क्राइम अलर्टबिहार में पुलिस चला रही है ‘ऑपरेशन लंगड़ा’ अभियान, एक दिन में दो हुए ‘हाफ एनकाउंटर’, सीएम ने किया ऐलान-अपराधी गोली चलाएंगे तो खाएंगे भी

क्राइम अलर्ट अधिक खबरें

क्राइम अलर्टNoida Dowry Case: "ससुराल वालों का हो एनकाउंटर...", रोती-बिलखती बहन ने की मांग, पोस्टमॉर्टम रिपोर्ट के खुलासे से हड़कंप

क्राइम अलर्टएक्टिंग छोड़ना चाहती थीं त्विशा शर्मा? को-स्टार दीक्षित शेट्टी ने खोला राज

क्राइम अलर्टउत्तर प्रदेश में वैन और ट्रक की भीषण टक्कर में 10 लोगों की मौत, मुख्यमंत्री योगी आदित्यनाथ ने गहरा शोक व्यक्त किया

क्राइम अलर्ट16 वर्षीय नाबालिग को बहला-फुसलाकर अगवा किया और रेप?, गोवा निवासी भाई छोटू अरेस्ट

क्राइम अलर्टअब क्या दूं, 1100000 रुपये, 5000000 का सोना, फर्नीचर और स्कॉर्पियो?, लेकिन 18 माह बाद ही 25 साल की बेटी दीपिका को मार डाला?, पिता ने कहा- 50 लाख और फॉर्च्यूनर कार मांगी?