लाइव न्यूज़ :

मूसेवाला हत्याकांड मामले में पंजाब पुलिस लॉरेंस बिश्नोई को करेगी गिरफ्तार, दिल्ली कोर्ट ने दी अनुमति

By रुस्तम राणा | Updated: June 14, 2022 18:12 IST

दिल्ली की एक अदालत ने मंगलवार को मामले में पंजाब पुलिस को लॉरेंस बिश्नोई को गिरफ्तार करने की अनुमति दे दी है।

Open in App
ठळक मुद्देपटियाला कोर्ट में पंजाब पुलिस की कई बख्तरबंद गाड़ियां पहुंची थीपंजाब पुलिस ने कोर्ट से गैंगस्टर लॉरेंस बिश्नोई की कस्टडी की मांग की थी

नई दिल्ली: मशहूर पंजाबी गायक और कांग्रेस नेता सिद्धू मूसेवाला हत्याकांड मामले में पंजाब पुलिस को गैंगस्टर लॉरेंस बिश्नोई को गिरफ्तार करने की अनुमति मिल गई है। दिल्ली की एक अदालत ने मंगलवार को मामले में पंजाब पुलिस को लॉरेंस बिश्नोई को गिरफ्तार करने की अनुमति दे दी है। इस हाई प्रोफाइल मर्डर केस में लॉरेंस बिश्नोई गैंग की संलिप्तता होने की बात सामने आई है।

लॉरेंस बिश्नोई इस समय आर्म्स एक्ट के मामले में दिल्ली पुलिस की हिरासत में है। आर्म्स एक्ट के एक पुराने मामले में दिल्ली की पटियाला हाउस कोर्ट ने शुक्रवार को गैंगस्टर लॉरेंस बिश्नोई को चार दिनों की पुलिस हिरासत में भेज दिया है। दिल्ली पुलिस साउथ रेंज स्पेशल सेल ने बिश्नोई की चार दिन की हिरासत मांगी थी।

वहीं लॉरेंस बिश्नोई को गिरफ्तार करने के लिए पंजाब पुलिस सक्रिय हो गई है। पटियाला हाउस कोर्ट में मंगलवार को पंजाब पुलिस की कई बख्तरबंद गाड़ियां पहुंची। पंजाब पुलिस पहले से ही गैंगस्टर लॉरेंस बिश्नोई की कस्टडी की मांग की थी। पंजाब पुलिस का कहना है कि अभी तक गिरफ्तार लोगों के बयान से ये साफ है कि लारेंस बिश्नोई ने ही सिद्धू मूसेवाला की हत्या को अंजाम देने का काम गैंग के लोगों को सौंपा था।

वहीं दिल्ली पुलिस ने अब तक की पूछताछ में यह बताया है कि लॉरेंस बिश्नोई ही इस हत्याकांड का मास्टरमाइंड है। सभी गिरफ्तार आरोपियों ने पूछताछ में गोल्डी बरार के लगातार संपर्क में रहने की बात कही है, जो लॉरेंस बिश्नोई का नजदीकी है. इन सभी के खिलाफ कई एफआईआर दर्ज है।

टॅग्स :सिद्धू मूसेवालाPunjab Police
Open in App

संबंधित खबरें

क्राइम अलर्टमोगा की घटना के पीछे कहीं बड़ी साजिश तो नहीं?

क्राइम अलर्टPunjab: गैंगस्टर गोल्डी बरार के माता-पिता गिरफ्तार, जबरन वसूली के मामले में पंजाब पुलिस का एक्शन

क्राइम अलर्टPunjab: मोहाली में कबड्डी प्लेयर की हत्या, कबड्डी टूर्नामेंट के दौरान गोलीबारी; चौंकाने वाला वीडियो वायरल

भारतPunjab: अमृतसर के कई स्कूलों को मिली बम की धमकी, जल्द छात्रों को बाहर निकाला गया; जांच जारी

बॉलीवुड चुस्कीमौत के 3 साल बाद सिद्धू मूसेवाला का गाना 'बरोटा' हुआ रिलीज, यूट्यूब पर हुआ वायरल

क्राइम अलर्ट अधिक खबरें

क्राइम अलर्टबिहार में बेखौफ अपराधियों ने बिहार सरकार के मंत्री रामकृपाल यादव के समधी के घर पर चलाई गोली, तीन लोगों को लगी गोली

क्राइम अलर्टपटना परसा बाजारः 3 साल की बच्ची से यौन उत्पीड़न, रिश्तेदार सहित 2 आरोपी अरेस्ट, अस्पताल में भर्ती मासूम?

क्राइम अलर्टपत्नी की गला रेतकर हत्या और पति ने खुद को चाकू से वार कर आत्महत्या का किया प्रयास

क्राइम अलर्टएक वर्ष से शादी का झांसा देकर नाबालिग लड़की से रेप, 23 वर्षीय प्रियेस रंजन अरेस्ट, दहेज में मांगे 500000 रुपये

क्राइम अलर्ट2 साल से चचेरे भाई से अवैध संबंध, भाई मेराज अली ने पैर पकड़ा और माता रबिया खातून-पिता मोहम्मद मनीर ने तकिये से मुंह दबा कर बेटी को मार डाला