लाइव न्यूज़ :

दिल्लीः ऑटो रिक्शा चालक और उसके दोस्त ने 35 वर्षीय महिला भिखारी से किया सामूहिक दुष्कर्म, हमलावरों ने पीटा, निजी अंगों पर गंभीर चोट

By भाषा | Updated: March 26, 2022 20:45 IST

दिल्ली महिला आयोग (डीसीडब्ल्यू) ने शनिवार को पुलिस को एक नोटिस जारी करके प्राथमिकी और मामले के संबंध में आरोपियों की गिरफ्तारी के लिए उठाए गए कदमों का विवरण मांगा।

Open in App
ठळक मुद्देमहिला बुधवार को गाजीपुर इलाके में कुछ स्थानीय लोगों को मिली, जिन्होंने पुलिस को सूचित किया।बेहतर चिकित्सा के लिए सफदरजंग अस्पताल ले जाया गया। पीड़िता के बयान के आधार पर गाजीपुर थाने में उचित धाराओं के तहत एक मामला दर्ज किया गया है।

नई दिल्लीः पूर्वी दिल्ली के गाजीपुर इलाके में एक ऑटो रिक्शा चालक और उसके दोस्त ने 35 वर्षीय एक महिला भिखारी से कथित तौर पर बलात्कार किया। पुलिस ने शनिवार को यह जानकारी दी।

दिल्ली महिला आयोग (डीसीडब्ल्यू) ने शनिवार को पुलिस को एक नोटिस जारी करके प्राथमिकी और मामले के संबंध में आरोपियों की गिरफ्तारी के लिए उठाए गए कदमों का विवरण मांगा। पुलिस के एक वरिष्ठ अधिकारी ने कहा कि महिला बुधवार को गाजीपुर इलाके में कुछ स्थानीय लोगों को मिली, जिन्होंने पुलिस को सूचित किया।

पुलिस उपायुक्त (पूर्व) प्रियंका कश्यप ने कहा कि महिला को प्रारंभिक उपचार के लिए पूर्वी दिल्ली के लाल बहादुर शास्त्री अस्पताल और बाद में बेहतर चिकित्सा के लिए सफदरजंग अस्पताल ले जाया गया। डीसीपी ने बताया कि पीड़िता के बयान के आधार पर गाजीपुर थाने में उचित धाराओं के तहत एक मामला दर्ज किया गया है।

पुलिस ने कहा कि पांच टीमों का गठन किया गया है और मामले की जांच शुरू कर दी गई है। पुलिस ने बताया कि अब तक किसी की गिरफ्तारी नहीं हुई है। पुलिस ने बताया कि महिला की हालत स्थिर है। डीसीडब्ल्यू ने पुलिस को जारी नोटिस में कहा कि पीड़िता का दो लोगों ने अपहरण किया और उसके साथ बलात्कार किया, जिनमें से एक ऑटो चालक था।

इसमें कहा गया है कि उसे उसके हमलावरों ने कथित तौर पर पीटा भी था। नोटिस से पता चला कि महिला को आईसीयू में रखा गया है और उसके निजी अंगों के गंभीर चोटों को लेकर उसकी सर्जरी भी की गई है। आयोग ने मामले में की गई कार्रवाई की विस्तृत रिपोर्ट मंगलवार तक मांगी है। 

टॅग्स :क्राइम न्यूज हिंदीदिल्ली पुलिसरेप
Open in App

संबंधित खबरें

क्राइम अलर्टडंडा और रॉड से हमला कर पत्नी फूल कुमारी दास, 3 बच्चे ह्रदय दास, संध्या दास और सोन दास को मार डाला, चंदनपट्टी गांव से दिल दहला देने वाली घटना

क्राइम अलर्टनीट पेपरफूट मामले में सीबीआई टीम की नागपुर-चंद्रपुर में छापेमारी, दो छात्राओं और एक छात्र से पूछताछ, लातूर से मिली थी ‘नागपुर लिंक

क्राइम अलर्टTwisha Sharma Death Case: 10000 रुपये इनाम की घोषणा, फरार वकील-पति समर्थ सिंह की अग्रिम जमानत याचिका खारिज, पासपोर्ट रद्द करने की प्रक्रिया जारी, वीडियो

क्राइम अलर्टसुखदेवगिरी गोस्वामी से जागृति की शादी, 2 बच्चे की मां को पति के बड़े भाई शांतिगिरी से हुआ प्यार और की शादी, मन नहीं भरा तो कांतिलाल से दूसरा प्रेम?, 25000 रुपये देकर ऐसे रचा साजिश?

क्राइम अलर्टTwisha Sharma death case: 60 दिन की गर्भवती और मारिजुआना का सेवन?, ट्विशा शर्मा की सास ने कहा-ग्लैमर की दुनिया में धकेली गई और माता-पिता ने छोड़ दी?

क्राइम अलर्ट अधिक खबरें

क्राइम अलर्टTelangana: दूसरी शादी के लिए महिला ने पानी की टंकी में डुबोकर अपनी छह साल की बेटी को मार डाला

क्राइम अलर्ट29 वर्षीय पंजाबी गायिका यशविंदर कौर की कथित अपहरण के छह दिन बाद मिली डेड बॉडी

क्राइम अलर्टमां का कटा हाथ लेकर 3 दिन तक भटकता रहा ITBP जवान, कानपुर की घटना से सनसनी

क्राइम अलर्टNoida Dowry Case: "ससुराल वालों का हो एनकाउंटर...", रोती-बिलखती बहन ने की मांग, पोस्टमॉर्टम रिपोर्ट के खुलासे से हड़कंप

क्राइम अलर्टएक्टिंग छोड़ना चाहती थीं त्विशा शर्मा? को-स्टार दीक्षित शेट्टी ने खोला राज