लाइव न्यूज़ :

रेप के आरोपी को फांसी की सजा, दो नाबालिग बहनों से किया था बलात्कार

By भाषा | Updated: August 24, 2018 04:34 IST

इस मामले की सुनवाई के दौरान 15 लोगों की गवाही हुई। अभियोजन ने पिछले साल दो सितंबर को न्यायालय में आरोप पत्र दाखिल किया था।

Open in App

ऋषिकेश, 24 अगस्त: यहां पिछले साल दो नाबालिग बालिकाओं के बलात्कार तथा हत्या के मामले में पॉक्सो एक्ट की विशेष अदालत ने  दोषी को फांसी की सजा सुनाई।देहरादून जिले के अभियोजन विभाग के संयुक्त निदेशक जेएस बिष्ट ने बताया कि पॉक्सो एक्ट की विशेष न्यायाधीश रमा पाण्डे ने सरदार परवान सिंह को दो नाबालिग बालिकाओं के साथ बलात्कार और हत्या का दोषी ठहराते हुए उसे आज शाम मौत की सजा सुनाई ।उन्होंने बताया कि इस मामले की सुनवाई के दौरान 15 लोगों की गवाही हुई। अभियोजन ने पिछले साल दो सितंबर को न्यायालय में आरोप पत्र दाखिल किया था।पिछले साल 15 जून को कोतवाली ऋषिकेश के श्यामपुर में सरदार अमरजीत सिंह के घर में किराये पर रहने वाली सीता श्रेष्ठ ने प्रार्थनापत्र देकर कहा था कि किसी अज्ञात व्यक्ति ने उसकी 13 और चार वर्षीय, दो नाबालिग लड़कियों की हत्या कर दी है ।इस अपराध का कोतवाली ऋषिकेश में भारतीय दंड विधान की धारा 302/376 व 5/6 पोक्सो अधिनियम के अंतर्गत मुकदमा पंजीकृत किया गया था। इस जघन्य अपराध को देहरादून की वरिष्ठ पुलिस अधीक्षक निवेदिता कुकरेती कुमार ने स्वंय मौके पर रहकर चन्द घण्टों में खुलासा कर आरोपी को गिरफ्तार कर लिया था ।

टॅग्स :उत्तराखण्डरेप
Open in App

संबंधित खबरें

क्राइम अलर्टएक वर्ष से शादी का झांसा देकर नाबालिग लड़की से रेप, 23 वर्षीय प्रियेस रंजन अरेस्ट, दहेज में मांगे 500000 रुपये

क्राइम अलर्टबेटी तेरे शरीर में क्यों हो रहा बदलाव, जांच में खुलासा?, 13 वर्षीय लड़की से कई बार बलात्कार, गर्भवती करने के आरोप में 35 वर्षीय आरोपी अरेस्ट

क्राइम अलर्टAndhra Pradesh: सरकारी महिला कर्मचारी से दरिंदगी की हदें पार, चाकू की नोक पर लूटी अस्मत, गुप्तांगों में डाली लोहे की रॉड

क्राइम अलर्टसवाल है कि सिस्टम ने आंखें क्यों मूंद रखी थीं ?

पूजा पाठभगवान हनुमान के अवतार माने जाते हैं बाबा नीम करोली?, कैंची में बनाया अपना धाम, हर साल जाते हैं करोड़ों लोग?

क्राइम अलर्ट अधिक खबरें

क्राइम अलर्ट27 करोड़ रुपये से अधिक की जीएसटी धोखाधड़ी, मेरठ और बहराइच में एक्शन, वसीम अकरम, शुभम गुप्ता और नेक आलम अरेस्ट

क्राइम अलर्टबास्केटबॉल हुप पर पुल-अप्स कर रहे थे समुद्री इंजीनियरिंग संस्थान में 20 वर्षीय कैडेट विशाल वर्मा?, बैकबोर्ड गिरने से मौत

क्राइम अलर्ट365 दिन में 4000 करोड़ रुपए से ज्यादा की जीएसटी चोरी?, 1500 करोड़ रुपए एसटीएफ ने पकड़े

क्राइम अलर्टसरपंच साहब पैसा चाहिए तो 6.37 लाख रुपये रिश्वत दो?, प्रथम श्रेणी अधिकारी विलास लाड अरेस्ट

क्राइम अलर्टमैडम दुकान के सामने गाड़ी मत लगाओ, ग्राहक को आने में दिक्कत होगी?, 78 वर्षीय दुकानदार को महिला उपनिरीक्षक ने थप्पड़ मारा, प्राथमिकी दर्ज